Public Sootr

लहर खबरों की

amit kumar

Writer News & Blogger

Bhopal News: डिवीजनल आईटीआई कैंपस प्लेसमेंट – टर्नर ट्रेड में 29 का चयन

Campus Placement

Divisional ITI Campus Placement – 29 selected in Turner trade

भोपाल। सरकारी डिवीजनल आईटीआई गोविंदपुरा,भोपाल ने एक बार फिर उत्कृष्ट उपलब्धि हासिल की है। प्रतिष्ठित कंपनी मॉथरसन ऑटोमोटिव टेक्नोलॉजीज़ एंड इंजीनियरिंग द्वारा आयोजित कैंपस प्लेसमेंट ड्राइव में संस्थान के कुल 36 प्रशिक्षुओं का चयन किया गया। इनमें टर्नर ट्रेड के सर्वाधिक 29, फिटर के 3 तथा मशीनिस्ट के 2 प्रशिक्षु शामिल हैं।

उद्योग से रोजगार

उल्लेखनीय है कि सभी चयनित प्रशिक्षु अभी अपने अंतिम वर्ष में ही अध्ययनरत हैं, इसके बावजूद उन्हें उद्योग से रोजगार के अवसर प्राप्त हुए हैं। यह उपलब्धि संस्थान की गुणवत्तापूर्ण प्रशिक्षण व्यवस्था, बेहतर तकनीकी शिक्षा तथा उद्योग- संबंधी कौशलों को दर्शाती है।

कौशल विकास मिशन

टर्नर ट्रेड के उत्कृष्ट परिणाम के लिए प्रशिक्षण अधिकारी संदीप चौकसे के मार्गदर्शन और सतत प्रयासों की विशेष सराहना की गई है, जिन्होंने छात्रों को कौशल आधारित प्रशिक्षण और उद्योग-उन्मुख तैयारी प्रदान की। डिवीजनल आईटीआई,भोपाल की यह सफलता न केवल संस्थान के लिए गौरव का विषय है, बल्कि प्रदेश के कौशल विकास मिशन को भी नई दिशा प्रदान करती है।

Loading spinner

Leave a Comment