Public Sootr

लहर खबरों की

Niraj mishra

Writer News & Blogger

इंटरनेशनल डीजे मुनेका की परफॉर्मेंस से सजी रिदम और रोशनी की शाम

DJ Muneka
evening of rhythm performance by DJ Muneka

भोपाल। संगीत और ऊर्जा से भरपूर शाम डीबी सिटी मॉल स्थित स्टूडियो एक्सो में आयोजित ग्रैंड सेलिब्रेशन में सजी। मौका था इवेंट एंड एंटरटेनमेंट मैनेजमेंट एसोसिएशन (ईमा इंडिया) की ओर से आयोजित ग्रैंड सेलिब्रेशन का। यह आयोजन ईमा इंडिया के मध्यप्रदेश चैप्टर के प्रमुख हरिओम जाटिया के सम्मान रखा गया। स्टूडियो एक्सो की चमकती रोशनी और गूंजती बीट्स के बीच इंटरनेशनल डीजे मुनेका ने मंच संभाला और माहौल में संगीत की सुरमयी शाम सजाई।

म्यूज़िक क्रिएटर्स बड़ी संख्या में मौजूद

डीजे मुनेका ने बॉलीवुड और हॉलीवुड के लोकप्रिय नंबर्स पर अपने अनोखे मिक्स और रिदम से ऐसी ऊर्जा पैदा की कि उपस्थित हर व्यक्ति ताल और सुर में पूरी तरह मुग्ध हो गया। उनके म्यूज़िकल सेट में बीट्स की विविधता और लाइट्स की चमक ने पार्टी को एक रॉकिंग अंदाज़ दे दिया। कार्यक्रम में ईमा इंडिया एसोसिएशन के सदस्य, इवेंट इंडस्ट्री के विशेषज्ञ, प्रोड्यूसर्स, आयोजक और म्यूज़िक क्रिएटर्स बड़ी संख्या में मौजूद रहे। सभी ने न सिर्फ संगीत और मनोरंजन का आनंद लिया, बल्कि मध्यप्रदेश में बढ़ती इवेंट इंडस्ट्री की संभावनाओं पर भी चर्चा की। इस दौरान सभी ने ईमा इंडिया के मप्र चैप्टर के अध्यक्ष हरिओम जाटिया के कार्य और समर्पण की सराहना करते हुए उन्हें शुभकामनाएं दी। उपस्थित सदस्यों ने इस बात पर सहमति जताई कि आने वाले समय में प्रदेश में अंतरराष्ट्रीय स्तर के आयोजन किए जाएं, ताकि प्रदेश की रचनात्मक पहचान और मज़बूत हो सके। इस दौरान हरिओम जाटिया ने कहा कि मध्यप्रदेश अब सिर्फ सांस्कृतिक आयोजनों का केंद्र नहीं रहा, बल्कि आधुनिक मनोरंजन और इवेंट मैनेजमेंट की दुनिया में भी अपनी अलग पहचान गढ़ने की दिशा में अग्रसर है।

Loading spinner

Leave a Comment