Public Sootr

लहर खबरों की

Aastha Pandey

Writer News & Blogger

Delhi Police Constable Vacancy 2025: दिल्ली पुलिस में 7565 पदों पर भर्ती

army

स्टाफ सिलेक्शन कमीशन (SSC) द्वारा आयोजित दिल्ली पुलिस कॉन्स्टेबल (एग्जीक्यूटिव – पुरुष एवं महिला) भर्ती 2025 के लिए आवेदन की आखिरी तारीख आज, 21 अक्टूबर 2025 है। कुल 7565 पदों पर भर्ती की जाएगी। इच्छुक उम्मीदवार ssc.gov.in पर जाकर तुरंत आवेदन कर सकते हैं। आवेदन शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि 22 अक्टूबर 2025 है, जबकि फॉर्म में सुधार 29 से 31 अक्टूबर 2025 तक किया जा सकेगा।

दिल्ली पुलिस कॉन्स्टेबल भर्ती 2025 के लिए स्टाफ सिलेक्शन कमीशन (SSC) ने अधिसूचना जारी की है।
इस भर्ती अभियान के तहत कुल 7565 रिक्त पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। जो उम्मीदवार सरकारी नौकरी की तलाश में हैं और 12वीं पास हैं, वे आज (21 अक्टूबर 2025) तक आवेदन कर सकते हैं।

महत्वपूर्ण तिथियां

  • शुल्क भुगतान की अंतिम तिथि: 22 अक्टूबर 2025
  • ऑनलाइन आवेदन की आखिरी तारीख: 21 अक्टूबर 2025
  • फॉर्म करेक्शन विंडो: 29 से 31 अक्टूबर 2025
  • कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT): दिसंबर 2025 / जनवरी 2026 (संभावित)

👉 आधिकारिक वेबसाइट: www.ssc.gov.in

पदों का विवरण

  • कुल पद: 7565
  • पद का नाम: Constable

🎓 शैक्षणिक योग्यता (Educational Qualificatio

  • उम्मीदवार का किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10+2 (इंटरमीडिएट) पास होना अनिवार्य है।
  • पुरुष उम्मीदवारों के पास ड्राइविंग लाइसेंस (कार या मोटरसाइकिल) होना आवश्यक है — यह दस्तावेज़ PE & MT (Physical Endurance and Measurement Test) के समय तक होना चाहिए।

आयु सीमा

  • न्यूनतम आयु: 18 वर्ष
  • अधिकतम आयु: 25 वर्ष
  • यानी उम्मीदवार का जन्म 2 जुलाई 2000 से पहले और 1 जुलाई 2007 के बाद नहीं हुआ होना चाहिए।
  • आरक्षित वर्गों को सरकारी नियमों के अनुसार आयु में छूट दी जाएगी।

आवेदन शुल्क

  • सामान्य (UR)/OBC/EWS: ₹100
  • SC/ST/महिला उम्मीदवार: कोई शुल्क नहीं (निःशुल्क आवेदन)
  • शुल्क का भुगतान ऑनलाइन माध्यम से किया जाएगा।

चयन प्रक्रिया

  1. कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT)
  2. शारीरिक दक्षता एवं माप परीक्षण (PE & MT)
  3. दस्तावेज़ सत्यापन (Document Verification)

आवेदन प्रक्रिया

  1. ssc.gov.in पर जाएं।
  2. Apply” सेक्शन में जाकर “Delhi Police Constable Recruitment 2025 लिंक पर क्लिक करें।
  3. New User? Register Now पर जाकर रजिस्ट्रेशन करें।
  4. लॉगिन कर फॉर्म भरें और आवश्यक दस्तावेज़ अपलोड करें।
  5. आवेदन शुल्क जमा करें और फॉर्म सबमिट करें।
  6. फॉर्म की प्रिंट कॉपी अपने पास सुरक्षित रखें।

📜 परीक्षा पैटर्न

  • परीक्षा का माध्यम: कंप्यूटर आधारित (CBT)
  • कुल प्रश्न: 100
  • कुल अंक: 100
  • विषय: जनरल नॉलेज, करंट अफेयर्स, रीजनिंग, न्यूमेरिकल एबिलिटी
  • समयावधि: 90 मिनट

हत्वपूर्ण लिंक (Important Links)

  •  Apply Online: ssc.gov.in
  •  नोटिफिकेशन डाउनलोड करें: Click Here
Loading spinner

Leave a Comment