रेल इंडिया टेक्निकल एंड इकोनॉमिक सर्विसेज लिमिटेड आपके लिए खुशखबरी लेकर आया है। वरिष्ठ तकनीकी सहायक के 600 पदों पर भर्ती निकाली है। इच्छुक उम्मीदवार rites.com पर जाकर 12 नवंबर 2025 तक आवेदन कर सकते हैं।
पात्र उम्मीदवारों को ₹16,338 बेसिक सैलरी के साथ कुल ₹29,735 मासिक CTC और लगभग ₹3.56 लाख वार्षिक CTC मिलेगी।
अगर आप भी इस पद के लिए आवेदन करना चाहते हैं, इसके ऑफिशियल बेवसाइट पर जाकर आनलाइन आवेदन कर सकते हैं। यह मौका उन उम्मीदवारों के लिए है जिन्होंने इंजीनियरिंग (Engineering या साइंस (Science) में पढ़ाई की है और सरकारी नौकरी की तलाश में हैं।
आवेदन तिथि
- आवेदन शुरू: जारी है
- अंतिम तिथि: 12 नवंबर 2025
उम्मीदवार RITES की वेबसाइट (rites.com) पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
आवेदन केवल ऑनलाइन माध्यम से ही स्वीकार किए जाएंगे।
शैक्षणिक योग्यता
प्रशिक्षण, इंटर्नशिप या शिक्षण अनुभव मान्य नहीं होगा।
उम्मीदवार के पास सिविल (Civil), इलेक्ट्रिकल (Electrical),
एस एंड टी (S&T), मैकेनिकल (Mechanical) या केमिकल इंजीनियरिंग (Chemical Engineering)
में पूर्णकालिक डिप्लोमा (Full-time Diploma) होना चाहिए।
रसायन विज्ञान (Chemistry) विषय के लिए पूर्णकालिक बी.एससी. (B.Sc.) आवश्यक है।
उच्च योग्यता जैसे इंजीनियरिंग डिग्री (Engineering Degree) या पीजी डिग्री (PG Degree) वाले भी पात्र हैं।
उम्मीदवार के पास संबंधित क्षेत्र में कम से कम 2 साल का अनुभव (Experience) होना चाहिए।
न्यूनतम अंक
- सामान्य, EWS, OBC वर्ग के लिए 50% अंक अनिवार्य हैं।
- SC, ST, OBC (NCL) और PWD वर्ग के लिए 45% अंक आवश्यक हैं।
आयु सीमा
- उम्मीदवार की अधिकतम आयु 40 वर्ष होनी चाहिए।
- सरकारी नियमों के अनुसार OBC, SC, ST, PWD, पूर्व सैनिक (Ex-Servicemen)
और जम्मू-कश्मीर निवासी उम्मीदवारों को छूट दी जाएगी।
वेतन संरचना
- मूल वेतन (Basic Pay): ₹16,338 प्रति माह
- कुल मासिक CTC (Total Monthly CTC): ₹29,735
- वार्षिक CTC (Annual CTC): ₹3,56,819 लगभग
आवेदन शुल्क
- सामान्य और OBC उम्मीदवारों के लिए: ₹300 + टैक्स
- EWS, SC, ST और PWD उम्मीदवारों के लिए: ₹100 + टैक्स
आवेदन प्रक्रिया
- rites.com वेबसाइट पर जाएं।
- “Careers” सेक्शन में जाकर “Online Registration for RITES Recruitment 2025” पर क्लिक करें।
- आवश्यक जानकारी भरें और रजिस्ट्रेशन नंबर (Registration Number) प्राप्त करें।
- दस्तावेज़ अपलोड करें और आवेदन शुल्क का भुगतान करें।
- आवेदन फॉर्म सबमिट करें और प्रिंट कॉपी (Print Copy) सुरक्षित रखें।
RITES Recruitment 2025 में कितने पदों पर भर्ती है?
इस भर्ती में कुल 600 वरिष्ठ तकनीकी सहायक पदों पर आवेदन मांगे गए हैं।
2. आवेदन की अंतिम तिथि क्या है?
उम्मीदवार 12 नवंबर 2025 तक आवेदन कर सकते हैं।
3. आवेदन के लिए योग्यता क्या है?
उम्मीदवार के पास इंजीनियरिंग या साइंस डिप्लोमा/डिग्री और 2 साल का अनुभव होना चाहिए।
4. सैलरी कितनी मिलेगी?
मासिक कुल वेतन ₹29,735 और वार्षिक ₹3.56 लाख तक होगा।
5. आवेदन कैसे करें?
उम्मीदवार rites.com पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं और आवश्यक शुल्क जमा कर सकते हैं।













