हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड (HAL) अप्रेंटिसशिप भर्ती के लिए एक बेहतरिन अवसर लेकर आया है. अगर आप भी किसी ऐसे नौकरी की तालाश बैंठे हैं, तो ये जानकारी आपके काम की है। हम आपको //इस खबर में बताएंगें कि कैसे इस भर्ती के लिए अप्लाई कर सकते हैं। और बेहतर जॉब पा सकते हैं।
एचएएल (HAL) ने 2025 में अप्रेंटिसशिप भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। इस भर्ती में न तो कोई लिखित परीक्षा होगी और न इंटरव्यू। चयन पूरी तरह मेरिट लिस्ट के आधार पर होगा। उम्मीदवार 31 अक्टूबर 2025 तक आवेदन कर सकते हैं। इंजीनियरिंग या तकनीकी डिप्लोमा धारक उम्मीदवारों के लिए यह सुनहरा अवसर है।
HAL Recruitment 2025: नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए खुशखबरी है। हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड (Hindustan Aeronautics Limited – HAL) ने अप्रेंटिसशिप भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया है। इस भर्ती में उम्मीदवारों को बिना परीक्षा और इंटरव्यू के नौकरी का मौका मिलेगा।
एचएएल भारत की प्रमुख एयरोस्पेस और डिफेंस कंपनी है। यह देश की रक्षा सेवाओं के लिए हवाई जहाज, हेलिकॉप्टर और इंजन तैयार करती है। अब कंपनी ने नए अप्रेंटिसशिप उम्मीदवारों के लिए आवेदन मांगे हैं।
आवेदन की लास्ट डेट
इस भर्ती के लिए आवेदन की अंतिम तारीख 31 अक्टूबर 2025 तय की गई है।
इच्छुक उम्मीदवार समय पर आवेदन करें ताकि उनका नाम मेरिट लिस्ट में शामिल हो सके।
एलिजिबिलिटी
उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से तीन वर्षीय तकनीकी डिप्लोमा होना चाहिए।
या फिर दो वर्षीय नॉन-टेक्निकल डिग्री भी स्वीकार्य है।
सिलेक्शन प्रोसेस
इस भर्ती में न तो कोई लिखित परीक्षा होगी और न इंटरव्यू।
सेलेक्शन पूरी तरह मेरिट लिस्ट के आधार पर होगा।
मेरिट उम्मीदवारों की डिप्लोमा या डिग्री में प्राप्त अंकों के अनुसार तैयार की जाएगी।
मेरिट लिस्ट एचएएल की वेबसाइट के करियर सेक्शन में जारी की जाएगी।इलेक्ट्रॉनिक्स, मैकेनिकल, सिविल, कंप्यूटर साइंस और इलेक्ट्रिकल जैसे ट्रेड वाले उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। नए और अनुभवी दोनों उम्मीदवार इस भर्ती के लिए योग्य हैं
अप्लाई प्रोसेस
- सबसे पहले उम्मीदवार को NATS पोर्टल (mhrdnats.gov.in) पर रजिस्टर करना होगा।
- उसके बाद एचएएल की वेबसाइट www.hal-india.co.in पर जाएं।
- “Career” सेक्शन में जाकर अप्रेंटिसशिप भर्ती लिंक पर क्लिक करें।
- मांगी गई सभी डिटेल्स भरें और फॉर्म सबमिट करें।
- फाइनल सबमिशन के बाद आवेदन फॉर्म का प्रिंट जरूर निकालें।
बेनेफिट्स
चयनित उम्मीदवारों को प्रशिक्षण के दौरान एचएएल के नियमों के अनुसार स्टाइपेंड दिया जाएगा।
साथ ही उन्हें भविष्य में स्थायी नौकरी के अवसर भी मिल सकते हैं।
एचएएल में नौकरी पाना न केवल सम्मान की बात है बल्कि एक उज्ज्वल करियर की शुरुआत भी है।
अगर आप तकनीकी योग्यता रखते हैं, तो यह मौका हाथ से जाने न दें।













