Public Sootr

लहर खबरों की

Public Sootr

Writer News & Blogger

IFFI Award 2025: 20 नवंबर से शुरू, अभिनेता रजनीकांत को 50 साल के कैरियर पर सम्मान

IFFI award

IFFI award 2025 Celebrating actor Rajinikanth 50-year career, starting Novembaer 20

गोवा। 56वें भारतीय अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव (आईएफएफआई) से पांच दिन पहले गोवा के मुख्यमंत्री डॉ प्रमोद सावंत तथा केंद्रीय सूचना और प्रसारण एवं संसदीय कार्य राज्यमंत्री डॉ एल मुरुगन ने पणजी में इस प्रतिष्ठित आयोजन के बारे में एक प्रेस कांफ्रेंस को संबोधित किया।

भव्य परेड होगी

डॉ सावंत ने इस अवसर पर बताया कि महोत्सव में शामिल फिल्मों को इनॉक्स पणजी, इनॉक्स पोरवोरिम, मैक्विनेज पैलेस पणजी, रविंद्र भवन मड़गाव, मैजिक मूवीज पोंडा, अशोका और सम्राट पणजी में प्रदर्शित किया जाएगा। उन्होंने बताया कि इस साल महोत्सव के शुभारंभ पर एक भव्य परेड आयोजित की जाएगी। परेड 20 नवंबर को दोपहर बाद 03:30 बजे शुरू होकर एंटरटेनमेंट सोसायटी ऑफ गोवा के कार्यालय से कला अकादेमी तक जाएगी। प्रतिनिधियों की सुविधा के लिए सभी आयोजन स्थलों तक मुफ्त परिवहन की व्यवस्था की गई है। डॉ सावंत ने बताया कि मीरामार बीच, रविंद्र भवन मड़गाव और वागाटोर बीच पर फिल्मों को खुले में प्रदशित किया जाएगा।

20 से 28 नवंबर तक

केंद्रीय राज्य मंत्री डॉ. एल. मुरुगन ने कहा है कि 20 से 28 नवंबर, 2025 तक गोवा में आयोजित होने वाले 56वें भारतीय अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव (आईएफएफआई) में कई चीजें पहली बार होंगी जिससे महोत्सव का वैश्विक कद बढ़ेगा। इन परिवर्तनकारी पहलों और भारतीय सिनेमा को बढ़ावा देने और अंतर्राष्ट्रीय सांस्कृतिक आदान-प्रदान को बढ़ावा देने में इसकी महत्वपूर्ण भूमिका को बढ़ावा मिलेगा। श्री मुरगन 15 नवंबर, 2025 पणजी में गोवा के मुख्यमंत्री डॉ. प्रमोद सावंत के साथ महोत्सव से पहले संवाददाता सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे।

84 देशों की 270 से ज़्यादा फ़िल्में

डॉ. मुरुगन ने कहा कि इफ्फी (आईएफएफआई) 2025 में 127 देशों से अभूतपूर्व 3,400 फ़िल्में प्राप्त की गई हैं, जिससे इस महोत्सव की स्थिति एशिया के प्रमुख फ़िल्म समारोहों में से एक के रूप में काफी मज़बूत हुई है। उन्होंने कहा, “84 देशों की 270 से ज़्यादा फ़िल्में दिखाई जाएँगी, जिनमें 26 विश्व प्रीमियर, 48 एशियाई प्रीमियर और 99 भारतीय प्रीमियर शामिल हैं। यह बढ़ती भागीदारी न केवल महोत्सव की प्रतिष्ठा को दर्शाती है, बल्कि विश्व सिनेमा में भारत की बढ़ती स्थिति को भी दर्शाती है।’’

फिल्म “लाल सलाम”

इस वर्ष, अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव का मुख्य आकर्षण जापान है, जिसमें स्पेन और ऑस्ट्रेलिया के विशेष रूप से निर्मित पैकेज शामिल हैं। केंद्रीय मंत्री ने बताया कि इस महोत्सव में गुरुदत्त, राज खोसला, ऋत्विक घटक, पी.भानुमति, भूपेन हज़ारिका और सलिल चौधरी जैसे महान भारतीय सिनेमा के दिग्गजों को जन्म की शताब्दी पर श्रद्धांजलि भी दी जाएगी। डॉ. मुरुगन ने यह भी घोषणा की कि समापन समारोह में अभिनेता रजनीकांत को सिनेमा में 50 वर्ष पूरे करने पर सम्मानित किया जाएगा। उन्होंने बताया कि उनकी फिल्म “लाल सलाम” भी इस महोत्सव में दिखाई जाएगी। गोवा के प्रसिद्ध छायाकार के. वैकुंठ को भी इस महोत्सव में सम्मानित किया जाएगा।

“क्रिएटिव माइंड्स ऑफ़ टुमॉरो” पहल के बारे में बात करते हुए, मंत्री ने कहा कि इस वर्ष 799 प्रविष्टियों में से 124 युवा रचनाकारों का चयन एक अत्यंत प्रतिस्पर्धी प्रक्रिया के माध्यम से किया गया है। डॉ. मुरुगन ने यह भी कहा कि वेव्स फिल्म बाज़ार का 19वां संस्करण भारत और विदेशों की सैकड़ों परियोजनाओं के लिए सह-निर्माण और बाज़ार के अवसरों को खोलेगा, जिसमें एआई, वीएफएक्स और सीजीआई जैसी अत्याधुनिक तकनीकों का अन्वेषण करने के लिए एक समर्पित टेक पैवेलियन भी होगा।

महिला निर्देशकों की फ़िल्में

भारत की विकास यात्रा के केंद्र में नारी शक्ति के बारे में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दृष्टिकोण के बारे में बताते हुए, केंद्रीय मंत्री ने कहा कि इफ्फी 2025 में महिला निर्देशकों की 50 से ज़्यादा फ़िल्में प्रदर्शित की जाएँगी। इस महोत्सव में 21 ऑस्कर प्रविष्टियाँ और 50 से ज़्यादा नवोदित फ़िल्म निर्माताओं की कृतियाँ प्रदर्शित की जाएँगी। दुनिया के शीर्ष फ़िल्म समारोहों की शीर्ष पुरस्कार विजेता फ़िल्में भी 56वें इफ्फी के दौरान प्रदर्शित की जाएँगी।

सिनेमा को बढ़ावा

सिनेमा में रचनात्मकता और नवोन्मेष को बढ़ावा देने के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता की पुष्टि करते हुए, मंत्री ने कहा, “सिनेमाएआई हैकाथॉन और सिनेमाघरों में सुगम्यता जैसी पहलों से सिनेमा को अधिक समावेशी, प्रौद्योगिकी-संचालित और वैश्विक रूप से सहयोगात्मक बनाने के हमारे दृष्टिकोण का पता चलता है।”

गोवा सरकार तैयार

इस वर्ष इफ्फी की शुरुआत ओल्ड जीएमसी बिल्डिंग के सामने वाली सड़क पर एक रंगारंग परेड के साथ होगी, जहाँ प्रोडक्शन हाउस, विभिन्न राज्यों और सांस्कृतिक समूहों की झाँकियाँ भारतीय संस्कृति, परंपरा और लोकाचार का प्रदर्शन करेंगी। परेड में 34 झाँकियाँ शामिल होंगी, जिनमें से 12 गोवा सरकार द्वारा तैयार की गई हैं।

Loading spinner

1 thought on “IFFI Award 2025: 20 नवंबर से शुरू, अभिनेता रजनीकांत को 50 साल के कैरियर पर सम्मान”

Leave a Comment