Public Sootr

लहर खबरों की

Aastha Pandey

Writer News & Blogger

IMD Recruitment 2025: भारत मौसम विज्ञान विभाग में 136 प्रोजेक्ट स्टाफ पदों पर भर्ती, करें अप्लाई

education

IMD Recruitment 2025 के तहत भारत मौसम विज्ञान विभाग ने प्रोजेक्ट साइंटिस्ट, साइंटिफिक असिस्टेंट और एडमिन असिस्टेंट सहित कुल 134–136 पदों के लिए बड़ी भर्ती निकाली है।

यदि आप विज्ञान, मौसम पूर्वानुमान, डेटा एनालिसिस या टेक्निकल फील्ड में करियर बनाना चाहते हैं, तो यह मौका आपके लिए बेहद खास है, क्योंकि आवेदन प्रक्रिया 24 नवंबर 2025 से शुरू हो रही है। इस भर्ती में उम्मीदवारों को अच्छी सैलरी, रिसर्च-आधारित काम और देश की मौसम सेवाओं से जुड़ने का अवसर मिलता है।

इंट्रेस्टेड कैंडिडेट इस पद के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं.यदि आप भी सरकारी प्रोजेक्ट में काम करने का सपना रखते हैं, तो समय रहते आवेदन ज़रूर करें।

इम्पोर्टेन्ट डेट –

1. ऑनलाइन आवेदन शुरू: 24 नवंबर 2025

2. आवेदन की लॉस्ट डेट : 14 दिसंबर 2025
3. आवेदन मोड: सिर्फ ऑनलाइन, IMD की आधिकारिक वेबसाइट mausam.imd.gov.in से

ये खबर भी पढ़े… AFCAT 1 2026: एयर फोर्स कॉमन एडमिशन टेस्ट के लिए आवेदन शुरू, आवेदन प्रक्रिया की पूरी जानकारी

भर्ती विवरण और पद विभाजन

IMD कुल 134-136 रिक्त पद भर रहा है, जो Mission Mausam” स्कीम के प्रोजेक्ट स्टाफ के रूप में होंगे।

पद का नामसंख्या (लगभग)
Project Scientist E1 पद
Project Scientist III13–14 पद
Project Scientist II23–29 पद
Project Scientist I64–71 पद
Scientific Assistant25 पद
Admin Assistant1–2 पद

क्वालिफिकेशन-

प्रोजेक्ट साइंटिस्ट (I / II / III / E): उम्मीदवारों के पास M.Sc (जैसे फ़िज़िक्स, मैथमैटिक्स, मौसम विज्ञान, एटमॉस्फेरिक साइंस, इलेक्ट्रॉनिक्स, पर्यावरण विज्ञान) या B.Tech होनी चाहिए। कुछ उच्च पदों (जैसे E या III) के लिए Ph.D. (डॉक्टरेट) या M.Tech वांछित माना गया है।

Scientific Assistant: बैचलर डिग्री (साइंस /कंप्यूटर/ IT / इलेक्ट्रॉनिक्स / टेलीकॉम) होना चाहिए।

Admin Assistant: ग्रेजुएशन और कंप्यूटर स्किल ज़रूरी है।

ये खबर भी पढ़े… Railway Recruitment 2025: साउथ ईस्टर्न रेलवे में 1785 अप्रेंटिस पदों की भर्ती — 10वीं पास युवा करें अप्लाई

ऐज लिमिट –

आवेदकों की उम्र 14 दिसंबर 2025 को आधार मानकर तय की गई है। अलग-अलग पदों के लिए अधिकतम आयु सीमा अलग-अलग है:

1. प्रोजेक्ट साइंटिस्ट E: 50 साल
2. प्रोजेक्ट साइंटिस्ट III: 45 साल
3. प्रोजेक्ट साइंटिस्ट II: 40 साल
4. प्रोजेक्ट साइंटिस्ट I: 35 साल

साइंटिफिक / एडमिन असिस्टेंट: 30 साल

ये खबर भी पढ़े…Central Agricultural University में बंपर भर्ती: 179 पदों पर शानदार मौका

सिलेक्शन प्रोसेस –

स्क्रीनिंग: पहले शैक्षणिक योग्यता, अनुभव आदि के आधार पर उम्मीदवारों को शॉर्टलिस्ट किया जाएगा।

इंटरव्यू: शॉर्टलिस्ट किए गए लोगों को इंटरव्यू के लिए बुलाया जाएगा। उसकी रिपोर्ट और मेरिट के आधार पर फाइनल चयन होगा।

सैलरी पैकेज-

चुने गए उम्मीदवारों को उनके पदानुसार वेतन

1. प्रोजेक्ट साइंटिस्ट E: 1,23,100

2. प्रोजेक्ट साइंटिस्ट III: 78,000रूपए

3. प्रोजेक्ट साइंटिस्ट II: 67,000 रूपए
4. प्रोजेक्ट साइंटिस्ट I: 56,000 रूपए
5. साइंटिफिक/ एडमिन असिस्टेंट: 29,200 रूपए

नौकरी की अवधि

ये पद कांट्रैक्ट बेसिस पर हैं, यानी अस्थायी नियुक्ति होगी।

शुरुआत में ये एक साल के लिए होंगे, लेकिन प्रदर्शन के आधार पर 31 मार्च 2026 तक विस्तार किया जा सकता है।

पोस्टिंग लोक-स्थिति (जॉब लोकेशन) IMD की ज़रूरत के हिसाब से दिल्ली, पुणे या अन्य IMD केंद्रों में हो सकती है।

क्यों है यह भर्ती महत्वपूर्ण?

यह Mission Mausam Scheme के अंतर्गत है, जो मौसम विज्ञान, क्लाइमेट मॉडलिंग, एग्रो-मेटरोलॉजी, हाइड्रो-मेटरोलॉजी जैसे क्षेत्रों में काम करता है।

वैज्ञानिकों और असिस्टेंट स्टाफ को मौसम पूर्वानुमान, डेटा संग्रह, विश्लेषण और नेटवर्क ऑपरेशन जैसे महत्वपूर्ण काम करने का मौका मिलेगा।

ये नौकरी सिर्फ सैलरी ही नहीं देती, बल्कि वैज्ञानिक अनुभव भी देती है – खासकर उन लोगों को जो मौसम विज्ञान, पर्यावरण विज्ञान या एटी स्क्रिप्शन में करियर बनाना चाहते हैं।

कैसे करें आवेदन –

IMD की आधिकारिक वेबसाइट mausam.imd.gov.in पर जाएँ।

“Recruitment” सेक्शन में 02/2025 विज्ञापन ढूंढें।

ऑनलाइन फॉर्म भरें — पर्सनल, एजुकेशनल, अनुभव वगैरह की जानकारी दें।

ज़रूरी दस्तावेज अपलोड करें: फोटो, सिग्नेचर, मार्कशीट, अनुभव प्रमाणपत्र आदि।

फॉर्म सबमिट करें और उसका प्रिंटआउट निकालकर रख लें भविष्य के लिए।

सावधानियाँ और सुझाव-

आवेदन करते समय नोटिफिकेशन ध्यान से पढ़ें, क्योंकि क्वालीफिकेशन, अनुभव और उम्र की सीमा पद-दर-पद अलग-अलग हो सकती है।

आवेदन के बाद इंटरव्यू कॉल या अपडेट्स के लिए IMD की वेबसाइट नियमित देखें।

क्योंकि यह कांट्रैक्ट जॉब है, इसलिए नौकरी की परमानेन्सी नहीं हो सकती — लेकिन यह अनुभव बनाने के लिए एक शानदार अवसर है।

सभी दस्तावेज साफ़ और सही स्कैन किए हुए अपलोड करें — गलत या अस्पष्ट दस्तावेज़ द्वारा आवेदन रद्द हो सकता है।

FAQs –

प्रश्न 1: IMD Recruitment 2025 में कौन-कौन से पद हैं?
उत्तर: इस भर्ती में प्रोजेक्ट साइंटिस्ट (E, III, II, I), प्रोजेक्ट साइंटिस्ट और एडमिन असिस्टेंट जैसे पद शामिल हैं।

प्रश्न 2: IMD नी “प्रोजेक्ट साइंटिस्ट E” का अर्थ क्या है और इस पद के लिए आयु सीमा कितनी है?
उत्तर: “प्रोजेक्ट साइंटिस्ट E” सबसे वरिष्ठ प्रोजेक्ट साइंटिस्ट लेवल में से एक है। इस पद की अधिकतम आयु सीमा 50 साल है, जैसा कि नोटिफिकेशन में कहा गया है।
प्रश्न 3: क्या IMD Recruitment 2025 में आवेदन शुल्क है?
उत्तर: उपलब्ध सूचनाओं (जैसे RojgarLive) में कोई आवेदन शुल्क स्पष्ट रूप से नहीं बताया गया है।

Loading spinner

2 thoughts on “IMD Recruitment 2025: भारत मौसम विज्ञान विभाग में 136 प्रोजेक्ट स्टाफ पदों पर भर्ती, करें अप्लाई”

Leave a Comment