Public Sootr

लहर खबरों की

Public Sootr

Writer News & Blogger

Indian Railway: टिकट चेकिंग में 4.16 लाख मामले पकड़े, 26.70 करोड़ का राजस्व

Railway News

Indian Railwaya 4.16 lakh cases detected during ticket checking revenue of Rs 26.70 crore

भोपाल। पश्चिम मध्य रेल भोपाल मंडल रेल प्रबंधक पंकज त्यागी के मार्गदर्शन एवं वरिष्ठ वाणिज्य प्रबंधक सौरभ कटारिया के निर्देशन में यात्री गाड़ियों एवं स्टेशनों पर समय-समय पर चलाए गए टिकट जांच अभियानों में चालू वित्तीय वर्ष के अप्रैल से नवम्बर 2025 तक कुल 4.16 लाख मामले पकड़े और अतिरिक्त किराया एवं जुर्माना सहित कुल 26 करोड़ 70 लाख रूपए का राजस्व अर्जित किया है।

जुर्माना वसूल

नवम्बर माह कि बात केवल करें तो भोपाल मण्डल के टिकट निरीक्षकों ने टिकिट जाँच अभियान से बिना टिकिट/अनबुक्ड लगेज/अनियमित टिकिट लेकर यात्रा करने वालों के विरुद्ध 52,560 प्रकरण से रेलवे ने 3 करोड़ 42 लाख रुपये का जुर्माना यात्रियों से वसूल किया है।

रेल प्रशासन यात्रियों से अनुरोध करता है कि बिना टिकट यात्रा ना करें। उचित टिकट लेकर ही यात्रा करें, ताकि यात्रा के दौरान किसी प्रकार की असुविधा ना हो। वाणिज्य विभाग एवं आरपीएफ के समनव्य से पश्चिम मध्य रेल भोपाल मंडल यात्रियों को सुरक्षित यात्रा कराने के उद्द्येश्य से ट्रेनों में टिकट चैकिंग अभियान आगे भी चलाये जाते रहेंगे।

Loading spinner

Leave a Comment