Public Sootr

लहर खबरों की

amit kumar

Writer News & Blogger

Life Style: प्रियंका ने “हो’ओपोनोपोनो पद्धति से बताया दुखों से दूर रहने का मंत्र

Ho'oponopono method

The mantra to stay away from suffering told through the Ho’oponopono method

भोपाल। लायन क्लब भोपाल संस्कार, लायंस क्लब भोपाल साउथ द्वारा मानसिक स्वास्थ्य एवं सकारात्मक जीवन की जागरूकता के उद्देश्य विशेष मोटिवेशनल हीलिंग लेक्चर का आयोजन लायंस सिनीयर सीटीजन होम्स भोपाल में हुआ। इस कार्यक्रम में पुणे से पधारीं प्रसिद्ध मोटिवेशनल स्पीकर प्रियंका शिवहरे ने “हो’ओपोनोपोनो, पद्धति से बताया।

ऊर्जा के संतुलन

प्रियंका शिवहरे ने बताया कि शरीर में फ़्रीक्वेंसी एवं ऊर्जा के संतुलन का माध्यम हीलिंग द्वारा अपने दुख,ग्लानि, दुर्भाग्य हीनता, बीमारियों से मुक्ति देता है” प्राचीन हवाईयन पद्धति हो’ओपोनोपोनो की शक्ति से भावनात्मक उपचार को समझना,एवं यह जानना कि यह अभ्यास कैसे नकारात्मकता को दूर करता है, रिश्तों को ठीक करता है और मन को शांति से जोड़ता है,कंपन और ऊर्जा के प्रभाव को समझना तथा विशेष फ़्रीक्वेंसी का उपचारात्मक अनुभव करना,शरीर की ऊर्जा को संतुलित कर स्थायी परिवर्तन एवं सकारात्मकता की ओर अग्रसर होना,दैनिक जीवन में अपनाए जा सकने वाले व्यावहारिक उपकरण और तकनीकों को सीखना, जिसमें प्रियंका शिवहरे ने बताया कि अतीत के दर्द को छोड़ने और भावनात्मक स्वतंत्रता का अनुभव,ध्वनि और शब्दों के माध्यम से आत्म-उपचार और दूसरों की सहायता की कला,ऊर्जा संतुलन और इच्छाओं की अभिव्यक्ति हेतु व्यावहारिक तकनीक का प्रयोग किया जाता है।

अपराध की मानसिक शांति

इसके बाद उन्होंने चार वाक्य दोहराये , मुझे खेद है,मुझे माफ़ कर दीजिए, धन्यवाद ओर मैं आपसे प्रेम करता हूं,जिसमें शांत रहकर इन चार वाक्य का को बोलना है और उसके बाद आपको महसूस करना है कि आपके किसी अपराध की मानसिक शांति का आभास होने लगे तो महसूस होता है कि उस एनर्जी ने आपको माफ कर दिया है और वह तो आपसे बहुत प्रेम करती है आप खुद को उसके साथ खुश होता देखें।

चमत्कारिक फायदे

इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में पास्ट डिस्ट्रिक्ट गवर्नर लायन एमके जैन उपस्थित थे ,कार्यक्रम के शुभारंभ में लायन एस खान द्वारा इस कार्यक्रम की भूमिका की जानकारी दी एवं लायन डॉक्टर नालोक बनर्जी द्वारा वर्तमान परिवेश में इसकी आवश्यकता एवं इसकी उपयोगिता के बारे में जानकारी दी ,कार्यक्रम के संचालक लायन सुयश कुलश्रेष्ठ द्वारा बताया गया कि इस पद्धति के इलाज से कई लोगों को बहुत चमत्कारिक फायदे हुए हैं और इससे जीवन को एक नए प्रकार से जीने की कल्पना साकार होती है
इस प्रक्रिया को वहां उपस्थित जनों ने स्वयं करने के बाद महसूस किया एवं कुछ व्यक्तियों के ध्यान के अवधि में आंखों से आंसू भी निकल पड़े एवं उन्होंने महसूस किया कि उनके दिल और दिमाग पर जो बोझ था वह कम हो गया। इस कार्यक्रम में 45 प्रतिभागी उपस्थित थे।भविष्य में भी लायंस क्लब द्वारा इस प्रकार के कार्यक्रम किए जाते रहेंगे

Loading spinner

Leave a Comment