सरकारी नौकरी का इंतजार कर युवाओं का के लिए एक बड़ी खुश खबरी है। मध्य प्रदेश पुलिस विभाग ने सब-इंस्पेक्टर और सूबेदार (Subedar) पदों के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू की है। उम्मीदवार 30 अक्टूबर तक आवेदन कर सकते हैं। फॉर्म में संशोधन की अंतिम तारीख 3 नवंबर तय की गई है। पात्र उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।
मध्य प्रदेश पुलिस विभाग ने सब-इंस्पेक्टर (Sub-Inspector) और सूबेदार (Subedar) पदों पर भर्ती की प्रक्रिया जारी रखी है। आवेदन की लास्ट डेट 30 अक्टूबर 2025 तय की गई है।
जो उम्मीदवार अब तक आवेदन नहीं कर पाए हैं, वे बिना देरी आवेदन कर सकते हैं। इस भर्ती के लिए आवेदन ऑफिशियल वेबसाइट esb.mp.gov.in पर किए जा सकते हैं।
फॉर्म भरने की प्रक्रिया के बाद पोर्टल 30 अक्टूबर को बंद कर दिया जाएगा।
अभ्यर्थी तय तारीख के बाद आवेदन नहीं कर सकेंगे।
फॉर्म में गलती करने वाले उम्मीदवारों के लिए करेक्शन विंडो 3 नवंबर 2025 तक खुली रहेगी। उम्मीदवार लॉग इन करके अपनी गलतियों को सुधार सकते हैं।
पात्रता मानदंड
इस भर्ती में आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12वीं कक्षा पास होना चाहिए।
साथ ही, अभ्यर्थी के पास CPCT/ DOEACC का प्रमाण पत्र या आईटीआई / बीसीए / एमसीए / कंप्यूटर साइंस / पॉलिटेक्निक डिप्लोमा होना चाहिए।
आयु सीमा
उम्मीदवार की अधिकतम आयु सामान्य वर्ग के लिए 33 वर्ष और आरक्षित वर्ग के लिए 38 वर्ष हो सकती है।
उम्र की गणना 17 अक्टूबर 2025 को आधार मानकर की जाएगी।
आवेदन प्रक्रिया
- उम्मीदवार esb.mp.gov.in वेबसाइट पर जाएं।
- भाषा (हिंदी या अंग्रेजी) का चयन करें।
- “Online Form – Subedar & Asst. Sub-Inspector Recruitment Test 2025” लिंक पर क्लिक करें।
- मांगी गई जानकारी भरकर रजिस्ट्रेशन (Registration) करें।
- लॉग इन कर बाकी विवरण भरें और फॉर्म को पूरा करें।
- आवेदन शुल्क जमा कर फॉर्म सबमिट करें।
आवेदन शुल्क
- सामान्य वर्ग और अन्य राज्य के उम्मीदवारों के लिए ₹560 शुल्क तय है।
- OBC, SC और ST वर्ग के अभ्यर्थियों के लिए शुल्क ₹310 रखा गया है।
- इसके अतिरिक्त ₹60 पोर्टल शुल्क भी देना होगा।
महत्वपूर्ण जानकारी
इस भर्ती में चयन लिखित परीक्षा और दस्तावेज सत्यापन के आधार पर होगा।
एमपी पुलिस ने उम्मीदवारों से समय पर आवेदन करने की अपील की है।
फॉर्म भरने से पहले उम्मीदवार सभी दिशा-निर्देश ध्यान से पढ़ें।













