Public Sootr

लहर खबरों की

Public Sootr

Writer News & Blogger

MP Police: साइबर कार्रवाई, ठगों पर लगातार प्रहार

MP Police

MP Police Cyber ​​crackdown continuous attacks on thugs भोपाल। मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा साइबर अपराधों के विरुद्ध चलाए जा रहे सतत और व्यापक अभियान के उल्लेखनीय परिणाम सामने आ रहे हैं। अत्याधुनिक तकनीक के प्रयोग, त्वरित रिस्पॉन्स, विशेषज्ञ साइबर टीमों की दक्षता के अंतर्गत सटीक कार्यवाही के परिणामस्वरूप केवल 10 दिनों में ही 18 लाख 80 हजार से अधिक राशि साइबर फ्रॉड पीड़ितों को सफलतापूर्वक वापस कराई गई है। यह उपलब्धि मध्यप्रदेश पुलिस की कार्यकुशलता, पेशेवर तत्परता और नागरिक हितों के प्रति उसकी गहरी प्रतिबद्धता का प्रतीक है।राज्य के विभिन्न जिलों में साइबर सेल एवं पुलिस इकाइयों की समन्वित कार्रवाइयों ने एक बार फिर यह सिद्ध किया है कि मध्यप्रदेश पुलिस न केवल अपराधियों तक तेजी से पहुँचती है, बल्कि पीड़ितों को आर्थिक राहत उपलब्ध कराने में भी अग्रणी भूमिका निभा रही है। ये भी खबर पढ़े: https://publicsootr.com/iffi-award-2025-celebrating-actor-rajinikanth-50-year-career-starting-novembaer/ राशि पीड़ितों के खातों में देवास जिले की साइबर सेल ने हाल के दिनों में उत्कृष्ट दक्षता का परिचय देते हुए अनेक मामलों में त्वरित कार्रवाई की और कुल 9 लाख 54 हजार से अधिक राशि पीड़ितों के खातों में वापस कराई। टीम ने नए से लेकर पुराने प्रकरणों तक में डिजिटल ट्रेल का अनुसरण करते हुए ठगी की राशि ट्रेस कर उसे सफलतापूर्वक रिकवर किया। फर्जी कॉल सेंटर थाना एरोड्रम पुलिस, इंदौर एवं जिला जींद (हरियाणा) की साइबर क्राइम टीम की संयुक्त कार्रवाई में एक बड़े फर्जी कॉल सेंटर का भंडाफोड़ किया गया। इस कार्रवाई में 37 एंड्रॉइड मोबाइल, 53 कीपैड मोबाइल, 5 लैपटॉप, 1 लाख 40 हजार 300 रुपए नगद, “Bharat Wedding & Community Matrimonial” की रसीद बुक्स, संदिग्ध चेकबुक्स, 30 रजिस्टर, 4 QR कोड व अन्य दस्तावेज जब्त किए गए। यह संयुक्त अभियान अंतरराज्यीय साइबर गिरोहों पर प्रभावी प्रहार का उदाहरण है। डिजिटल अरेस्ट फ्रॉड का खुलासा भोपाल में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए “डिजिटल अरेस्ट” के एक जटिल धोखाधड़ी प्रकरण को विफल किया। अपराधियों ने शमसुल हसन को फर्जी कॉल कर ATS पुणे के नाम पर धमकाते हुए तीन घंटे तक मानसिक दबाव में रखा था। परिवार द्वारा सूचना मिलते ही थाना कोहेफिजा पुलिस ने सक्रियता से मात्र चार घंटे में पीड़ित को सुरक्षित मुक्त कराया और संभावित वित्तीय नुकसान रोका। यह प्रकरण भोपाल पुलिस की संवेदनशीलता व तत्परता का सशक्त उदाहरण है। ये भी खबर पढ़े: https://publicsootr.com/fih-junior-hockey-world-cup-trophy-inspiration-for-young-players/ जनता से अपील साइबर सेल और थाना मऊगंज की संयुक्त टीम ने उल्लेखनीय सफलता प्राप्त करते हुए ऑनलाइन ठगी के 6 लाख 57 हजार रुपए पीड़ित के खाते में वापस कराए। यह कार्रवाई समयबद्ध प्रयास और कुशल समन्वय का परिणाम रही। मध्यप्रदेश पुलिस नागरिकों की ऑनलाइन सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए अत्याधुनिक तकनीक के माध्यम से निरंतर सक्रिय है। सामान्य जनता से अपील की जाती है कि किसी भी संदिग्ध लिंक, कॉल या ऑनलाइन लेनदेन संबंधी ठगी की जानकारी तत्काल सायबर हेल्पलाइन 1930 या नजदीकी थाना में दें।

FIH Junior Hockey World Cup Trophy: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन ने कहा- ‘युवा खिलाड़ियों के लिए प्रेरणा

Hockey World Cup

FIH Junior Hockey World Cup Trophy Inspiration for young players भोपाल। FIH हॉकी मेन्स जूनियर वर्ल्ड कप तमिलनाडु 2025 की प्रतिष्ठित ट्रॉफी आज मध्यप्रदेश पहुँची, जहाँ सीएम हाउस समत्व भवन में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव जी ने इसका स्वागत किया। ट्रॉफी के इस आगमन को प्रदेश में हॉकी के प्रति बढ़ती लोकप्रियता और खेल संरचना के सुदृढ़ होने का प्रतीक माना जा रहा है। मुख्यमंत्री यादव ने ट्रॉफी का अनावरण करते हुए इसे “युवा खिलाड़ियों के लिए प्रेरणा का स्रोत” बताया और कहा कि यह आयोजन भारत में हॉकी को नई ऊँचाइयों तक ले जाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। जूनियर हॉकी वर्ल्ड कप दुनिया की सर्वश्रेष्ठ जूनियर हॉकी टीमों के मुकाबलों का सबसे बड़ा मंच—FIH जूनियर हॉकी वर्ल्ड कप 2025—इस वर्ष भारत में आयोजित होने जा रहा है। 28 नवंबर से 10 दिसंबर 2025 तक चलने वाला यह महामंच चेन्नई और मदुरै (तमिलनाडु) की मेजबानी में रोमांच और प्रतिस्पर्धा के नए आयाम स्थापित करेगा। पहली बार 24 देशों की टीमें एक साथ हिस्सा लेंगी, जिससे यह टूर्नामेंट न केवल युवाओं की प्रतिभा का उत्सव बनेगा, बल्कि हॉकी के भविष्य को एक नई दिशा भी देगा। भारत के लिए यह अवसर वैश्विक खेल जगत में अपनी मजबूत उपस्थिति दर्ज कराने का महत्वपूर्ण क्षण माना जा रहा है। ट्रॉफी टूर ने जगाई नई ऊर्जा ट्रॉफी को हाथ में लेकर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रदेश के खिलाड़ियों, कोचों और खेल प्रेमियों को शुभकामनाएँ दीं। उन्होंने कहा कि इस विश्वस्तरीय आयोजन की ट्रॉफी का मध्यप्रदेश आना प्रदेश के लिए गौरव की बात है और इससे हॉकी के प्रति युवाओं में नया उत्साह उत्पन्न होगा। उन्होंने विश्वास जताया कि भारत और मध्यप्रदेश के खिलाड़ी इस अवसर का पूरा लाभ उठाते हुए अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करेंगे। खेल मंत्री ने भी जताया उत्साह मध्यप्रदेश के सहकारिता, खेल और युवा कल्याण मंत्री श्री विश्वास कैलाश सारंग ने भी ट्रॉफी टूर को प्रदेश के लिए ऐतिहासिक बताया। उन्होंने कहा कि इस आयोजन से न सिर्फ युवा खिलाड़ियों को प्रेरणा मिलेगी, बल्कि खेल इंफ्रास्ट्रक्चर और प्रशिक्षण प्रणाली को और अधिक मजबूती मिलेगी। हॉकी को मिलेगी नई उड़ान ट्रॉफी टूर के मध्यप्रदेश आगमन से हॉकी अकादमियों, स्कूलों और खेल संस्थानों में नई चमक आई है। विशेषज्ञों का मानना है कि इस विश्व कप से देशभर में हॉकी की लोकप्रियता और खिलाड़ियों की संख्या में उल्लेखनीय वृद्धि होगी। कार्यक्रम में मध्यप्रदेश ओलंपिक संघ के सचिव दिग्विजय सिंह, हॉकी एसोसिएशन के पदाधिकारी, खेल एवं युवा कल्याण विभाग के संचालक श्री राकेश गुप्ता, विभाग के वरिष्ठ अधिकारी तथा खेल अकादमियों के प्रतिनिधि भी उपस्थित रहे। सभी ने मिलकर इस आयोजन को प्रदेश के लिए महत्वपूर्ण उपलब्धि बताया और खिलाड़ियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

Unclaimed Assets: वित्तीय क्षेत्र में निराकरण शिविर का आयोजन, लाभ उठाने की अपील

Unclaimed Assets

Unclaimed Assets Settlement camp organized financial sector avail benefits भोपाल। वित्तीय क्षेत्र मे अनक्लेम्ड अस्सेट्स के सुगम और त्वरित निराकरण के लिए शिविर का आयोजन वित्तीय सेवाएं विभाग, वित्त मंत्रालय, भारत सरकार के निर्देशानुसार क्षेत्रीय निदेशक रिज़र्व बैंक ऑफ़ इंडिया सुश्री रेखा चंदानावेली की अध्यक्षता में कलेक्टर कार्यालय भोपाल मे किया गया। शिविर का आयोजन जिला अग्रणी बैंक, बैंक ऑफ इंडिया द्वारा किया गया। जिसमें सभी बैंको के अधिकारी, एलआईसी के वरिष्ठ अधिकारी, न्यू इंडिया इंश्योरेंस एवं अन्य निजी क्षेत्र के इंश्योरेंस कंपनी के अधिकारी एवं हितग्राही उपस्थित रहे। स्वीकृति पत्र बांटे क्षेत्रीय निदेशक ने सभी वित्तीय संस्थानों के अनक्लेम्ड अस्सेट्स प्रकरणो को निपटान के लिए किए जा रहे प्रयासों की प्रशंसा की एवं उनके लाभार्थियों को स्वीकृति पत्र भी बांटे। शिविर के माध्यम से उन्होने भोपाल की जनता से भी इस अभियान का लाभ उठाने के लिए अपील की।

Art & Design Career: सिलिका इंस्टीट्यूट कैरियर गाइड, जीत पर प्राइज और प्रमाण पत्र भी

Art and Design

Silica Institute of Art and Design Career Guide Prize and Certificate on winning भोपाल। सिलिका इंस्टीट्यूट आर्ट एंड डिजाइन कैरियर गाइड की ओर से 15 नवंबर को करियर कॉलेज में सिलिका ‘डिजाइन क्वेस्ट 2025’ का आयोजन किया जा रहा है। इस एग्जीबिशन का आयोजन सुबह 11 से शाम 6 बजे तक किया जाएगा। इसमें मुख्य अतिथि विश्वास सारंग खेल और युवा कल्याण मंत्री हॉंगै। चार गर्तिविधियां सिलिका के रीजनल डायरेबटर नीरज संधवी ने बताया कि इसमें चार गर्तिविधियां मुख्य रूप से आयोजित की जा रही हैं। इसमें स्ट्रडेंट्स आर्ट एंड डिजाइन एग्जीबिशन है, जिसमें स्ट्रडेंट्स द्वारा तैयार स्कैचंग, फैशन डिजाइनिंग, प्रोडक्ट डिजाईनिंग, आर्किटेक्चर एंड इंटीरियर डिजाइन प्रोजेकट प्रदर्शत किए जाएंगे। क्रिएटिव वर्कशॉप द्सरी गंतिविधि क रूप में ड्रांग और डिजाइन कॉरम्पटिशन और क्रिएटिव वर्कशॉप आयोजित होगा, इसमें क्लास 9 वीं से 12वीं के कोईं भी स्टूडेंटस पार्टिसिपेट कर सकेंगे। इस’ कॉम्पिटिशन को जीतने पर प्राइज और प्रमाण पत्र भी दिया जाएगा। प्रतिभागियों को सुबह 9 तक कार्यक्रम स्थल पर रिपोर्ट करना होगा। फन जोन भी सिलिका की रीजनल डायरेक्टर निमित छाबड़ा ने बताया कि स्टूडेंट्स के लिए फन जोन भी रहेगा जहां वे वर्चुअल रियलिटी गेम्स खेल सकते है। इसके अलावा यहां पर देश के टॉप डिजाइन कॉलेज भी उपस्थित होंगे, स्टूडेंट्स को इनसे आर्ट डिजाइन, फैशन और आर्किटेक्चर जैसे क्रिएटिव करियर्स की जानकारी मिलेगी।

Collaector Bhopal: मतदान केंद्रों पर बीएलओ कर रहे मैपिंग, पोर्टल अपडेट की समीक्षा

Collector Bhopal

Collector Bhopal BLOs are mapping polling stations reviewing portal updates भोपाल। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी कौशलेंद्र विक्रम सिंह ने बुधवार को भोपाल उत्तर विधानसभा क्षेत्र (क्रमांक 150) पुतलीघर स्थित विभिन्न मतदान केंद्र क्रमांक-91 एवं 151 का निरीक्षण किया। उन्होंने विशेष गहन पुनरीक्षण (Special Intensive Revision – SIR) के अंतर्गत बीएलओ द्वारा किए जा रहे कार्यों की विस्तृत समीक्षा की। सर्वेक्षण पारदर्शी निरीक्षण के दौरान कलेक्टर सिंह ने बीएलओ द्वारा मतदाता सूची अद्यतन के लिए घर-घर जाकर वितरित किए जा रहे गणना पत्रकों की मैपिंग और मिलान प्रक्रिया को देखा तथा निर्वाचन आयोग के ऑनलाइन पोर्टल पर अपलोड की जा रही प्रविष्टियों की जानकारी ली। उन्होंने उपस्थित अधिकारियों को निर्देश दिए कि प्रत्येक मतदान केंद्र का क्षेत्रवार सर्वेक्षण पारदर्शी एवं त्रुटिरहित तरीके से किया जाए ताकि मतदाता सूची का अद्यतन पूर्णतः सही और अद्यतन हो। फील्ड वेरिफिकेशन कलेक्टर सिंह ने इसके पश्चात भोपाल उत्तर विधानसभा (क्रमांक 150) के विभिन्न मतदान केंद्रों जैसे क्रमांक -95, 101, 111, 115, 119, 121, 129, 131 एवं 136 पर विशेष पुनरीक्षण कार्य की स्थिति का अवलोकन किया। उन्होंने बीएलओ शेख नजीर (केंद्र 95) एवं श्री ऐजाज अहमद (केंद्र 138) से BLO ऐप के संचालन, डाटा एंट्री एवं फील्ड वेरिफिकेशन की बारीकियों पर चर्चा की और उन्हें आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। निर्धारित समयसीमा निरीक्षण के दौरान कलेक्टर सिंह के साथ उप जिला निर्वाचन अधिकारी भुवन गुप्ता, ए.आर.ओ. दिनकर चतुर्वेदी, के.के. पंडोले तथा सुपरवाइजर मनीष तिवारी उपस्थित रहे। कलेक्टर ने सभी अधिकारियों से कहा कि निर्वाचन आयोग द्वारा निर्धारित समयसीमा में कार्य पूर्ण करने के साथ-साथ बीएलओ द्वारा किए जा रहे कार्यों की निरंतर मॉनिटरिंग की जाए, ताकि आगामी मतदाता सूची प्रकाशन से पूर्व सभी सुधार और अद्यतन कार्य संतोषजनक रूप से पूरे हो सकें।

Health News: पहली बार फाइब्रो स्कैन मशीन से लीवर नि:शुल्क जांच, धूम्रपान से दूर रहने की सलाह

Health News

Health News For the first time free liver checkup with fibro scan machine भोपाल। जिला चिकित्सालय जयप्रकाश पहली बार में फाइब्रो स्कैन मशीन द्वारा फैटी लीवर डिजीज की जांच की गई। मैदानी स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं द्वारा इन लोगों का चिह्नांकन स्वस्थ यकृत लीवर मिशन के तहत किया गया था। जांच में 200 लोगों का परीक्षण फाइब्रो स्कैन मशीन से किया गया। परीक्षण में 147 में फैटी लीवर पाया गया है। इनमें से 28 में लीवर फाइब्रोसिस भी पाया गया। उपचार के साथ साथ इन लोगों को लीवर को स्वस्थ रखने के लिए घर में उपलब्ध पौष्टिक आहार के सेवन, शराब एवं धूम्रपान से दूर रहने की सलाह दी गई है। मरीजों का नियमित फॉलोअप किया जाएगा। नॉन इनवेसिव जांच फाइब्रो स्कैन मशीन में ट्रांजिएट लीवर इलेस्टोग्राफी तकनीक से जांच की जाती है। ये एक नॉन इनवेसिव जांच तकनीक है, जिससे फैटी लीवर, लीवर फाइब्रोसिस की स्थितियों का आंकलन किया जाता है। जो कि स्कोर के तौर पर प्रदर्शित होता है। लीवर संबंधी बीमारियों की जागरुकता, प्रारंभिक पहचान, उपचार और रोकथाम के लिए इस साल जून माह से भोपाल सहित प्रदेश में स्वस्थ यकृत मिशन शुरू किया गया था। जिसमे 30 वर्ष से अधिक आयु के नागरिकों की सामुदायिक स्क्रीनिंग की गई थी। जिसमें बी एम आई 23 से अधिक होने , महिलाओं में कमर का माप 80 सेमी और पुरुषों में 90 सेमी से अधिक होने, मधुमेह का इतिहास होने के आधार पर संदिग्ध NAFLD मामलों के लिए जांच की स्क्रीनिंग की गई थी। ट्रांजिएट इलेस्टोग्राफी स्कैन मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी भोपाल डॉ. मनीष शर्मा ने बताया कि लीवर में कई तरह की समस्याएं हो सकती हैं, जिसमें फैटी लिवर , लीवर फाइब्रोसिस,हेपेटाइटिस, सिरोसिस लीवर कैंसर प्रमुख हैं। ट्रांजिएट इलेस्टोग्राफी स्कैन के माध्यम से लीवर फाइब्रोसिस की स्थिति का परीक्षण किया जा सकता है। ये जांच FIB-4 स्कोर की गणना के आधार पर प्लेटलेट काउंट, SGOT (AST), SGPT (ALT) जांच रिपोर्ट के बाद चिकित्सकीय सलाह पर की जाती है।

Badminton Tournament: भोपाल की टीमों का परचम, कलेक्टर ने दी ट्रॉफियां

badminton tournament

badminton tournament Bhopal teams hoist their flag Collector gave away trophies भोपाल. छिंदवाड़ा में आयोजित बैडमिंटन टूनर्नामेंट प्रतियोगिता में भोपाल की टीमों ने भी अपना परचम लहराया. लड़के और लड़कियों के रुप मैच में खिलाड़ियों ने ट्राफी अपने नाम की. छिंदवाड़ा के कलेक्टर हरेंद्र नारायण ने सभी विजेताओं को ट्रॉफियां देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की. प्रदेश का प्रतिनिधित्व करेंगे छिंदवाड़ा जिले में 7 से 11 नवंबर तक एसजीएफआई राज्यों के बैडमिंटन टूर्नामेंट में भीपाल ने सभी 4 श्रेणियों पदक जीते, अंडर 17 लड़कियों, अंडर 19 लड़कियों, अंडर 17 लड़कों और अंडर 19 लड़कों ने शहर के लिए 4 रजत पदक जीते. भोपाल के खिलाड़ियों अंडर 19 लड़कियों के रूप में इशिता आर्य और लड़कों के रूप में धीरेंद्र कुशवाहा और आर्यन उपाध्याय, इसके साथ ही अंडर 17 में लड़कियां के ग्रुप में आदित्य शर्मा, मत्रत सभलोक और लड़कों के ग्रुप में आर्यन शर्मा, प्रांजय मप्र की स्टेट टीम के लिए हुए चुनाव में नेशनल लेवल पर अब प्रदेश का प्रतिनिधित्व करेंगे.

अपना पैसा-अपना अधिकार: अभियान के तहत भोपाल में विशेष शिविर, योजना का उठाएं लाभ

campaign

Special camp in Bhopal under the campaign “Your Money, Your Right” avail the benefits of scheme भोपाल। वित्तीय सेवाएं विभाग, वित्त मंत्रालय भारत सरकार के निर्देशानुसार “अपना पैसा अपना अधिकार” अभियान के अंतर्गत भोपाल जिले को चिन्हित किया गया है। यह अभियान 01 अक्टूबर 2025 से 31 दिसंबर 2025 तक चलाया जा रहा है। संचालन 10 वर्षों से नहीं भोपाल कलेक्टर कार्यालय के सभाकक्ष एक विशेष कैंप का आयोजन, प्रथम तल पर 14 नवम्बर 2025 को दोपहर 3:00 बजे किया जाएगा। सभी आमजनों से अनुरोध किया गया है कि वे अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर इस योजना का लाभ उठाएं। इस अभियान के अंतर्गत ऐसे ग्राहकों के खाते जिनका संचालन विगत 10 वर्षों से नहीं किया गया है, तथा जिन खातों की राशि भारतीय रिज़र्व बैंक के शिक्षा जागरूकता फंड में स्थानांतरित की जा चुकी है, उन्हें पुनः सक्रिय किया जा रहा है। अभियान में ग्राहकों को उनके निष्क्रिय खातों के पुनः संचालन हेतु प्रेरित करने के साथ-साथ उनकी राशि का अंतरण कर उन्हें उनका अधिकार दिलाया जा रहा है। इस अभियान में बैंक, बीमा कंपनियां सहित अन्य सभी वित्तीय संस्थाएं भी सहभागिता निभा रही हैं।

Bhopal News: ‘स्वदेशी डिजाइन और विरासत से फैशन तक’ शो, सीजन-3 शुरू

indian dresses

Indigenous Design and Heritage to Fashion show Season 3 begins भोपाल। भारतीय परंपरा, संस्कृति और आधुनिकता के संगम पर केन्द्रित ‘स्वदेशी डिजाइन और विरासत से फैशन दिव्य फॉल– काउचर सागा सीजन-3’ का आयोजन बुधवार को किया जा रहा है। ‘संदूक – विरासत से फैशन तक’ थीम पर आधारित इस डिजाइनर शो को डिजाइन फैशन डिजाइनर अल्पा रावल ने किया। शो में 60 मॉडल्स अल्पा ने भारतीय परिधानों की गरिमा और आधुनिक डिजाइन की झलक को एक नए आयाम में प्रस्तुत किया है। यह डिजाइनर शो रोहित नगर स्थित ट्यूलिप लिन पर आयोजित होगा। शो में 60 मॉडल्स भारतीय विरासत, परंपरा और समकालीन फैशन का मोहक संगम प्रस्तुत करेंगी। पारंपरिक वस्त्रों में आधुनिकता की चमक और स्वदेशी हस्तकला का गौरव इस शाम को खास बनाएगा। स्वदेशी को प्रोत्साहित शो के मेंटर और एक्सलेंसी टाइम एंटरटेनमेंट के प्रबंध संचालक हरिओम जटिया ने बताया कि यह आयोजन भारत की सांस्कृतिक जड़ों से जुड़ने और स्वदेशी को प्रोत्साहित करने का प्रयास है। इसमें मध्यप्रदेश के चंदेरी, महेश्वरी और बाग प्रिंट से तैयार डिजाइनर ड्रेस का भी प्रदर्शन होगा। इस अवसर पर मिसेज इंडिया 2023 की विजेता अपेक्षा डबराल और फेमिना मिस इंडिया प्रतीका सक्सेना विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगी, जो मॉडल्स के लिए प्रेरणा बनेंगी। शो शाम 6.30 बजे शुरू होगा।

Air India Flight: राजाभोज हवाई अड्डे पर इमरजेंसी लैंडिग, यात्री सुरक्षित

air india flights

Air India Flight Emergency landing at Raja Bhoj Airport passengers safe भोपाल। दिल्ली से बेंगलुरु जा रहे एयर इंडिया के एक विमान (AIC 2487, A320 नियो, VT-EXO) को सोमवार देर शाम कार्गो होल्ड में चेतावनी मिलने के बाद भोपाल हवाई अड्डे पर डायवर्ट कर दिया गया। मानक सुरक्षा प्रक्रियाओं का पालन करते हुए, 1933 IST पर पूर्ण आपातकाल घोषित कर दिया गया। कुछ मिनट बाद, चालक दल ने पुष्टि की कि चेतावनी हट गई है और विमान की सभी प्रणालियाँ सामान्य हैं। विमान 172 लोगों के साथ 2000 IST पर सुरक्षित रूप से उतरा। सभी परिचालन सामान्य रहे। भोपाल हवाई अड्डे पर हवाई यातायात नियंत्रण, हवाई अड्डा अग्निशमन सेवाओं और एयरलाइनों द्वारा डायवर्ट को तुरंत संभाला गया। परिचालन प्रभावित नहीं हुआ।