Railway News: स्टेशन यार्ड में एयर कोनकोर्स काम, भोपाल–जोधपुर एक्सप्रेस ट्रिप निरस्त
Railway News Air concourse work in station yard Bhopal-Jodhpur Express trip cancelled भोपाल। उत्तर पश्चिम रेलवे के जयपुर स्टेशन पर पुनर्विकास कार्य के अन्तर्गत स्टेशन यार्ड में एयर कोनकोर्स कार्य के चलते भोपाल–जोधपुर-भोपाल एवं भोपाल-जयपुर-भोपाल एक्सप्रेस दोनों दिशाओं में निर्धारित तिथि को एक ट्रिप निरस्त रहेंगी । निरस्त रेल सेवाएं यात्रियों से अनुरोध है कि यात्रा से पूर्व गाड़ियों की स्थिति, समय एवं ठहराव की विस्तृत जानकारी के लिए भारतीय रेल की वेबसाइट www.enquiry.indianrail.gov.in अथवा NTES मोबाइल ऐप का उपयोग करें। इटारसी से संचालन रेलवे द्वारा अतिरिक्त यात्री यातायात को देखते हुए यात्रियों की सुविधा हेतु एवं उनकी यात्रा मांग को पूरा करने के उद्देश्य से भोपाल मंडल के इटारसी होकर एरणाकुलम से बरौनी वनवे स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया गया है। यह विशेष ट्रेन शनिवार को एक ट्रिप के रूप में चलाई जाएगी। जंक्शन वन वे स्पेशल ट्रेन गाड़ी संख्या 06195 एरणाकुलम से बरौनी स्पेशल ट्रेन शनिवार को 16.00 बजे एरणाकुलम स्टेशन से प्रस्थान कर दूसरे दिन सोमवार सुबह 05.40 बजे इटारसी पहुँचकर और मंगलवार को सुबह 07.00 बजे बरौनी जंक्शन स्टेशन पहुँचेगी। ठहराव स्टेशन: आलुवा, थ्रिसुर, पलक्कड़, पोत्तनूर, तिरुप्पुर, इरोड, सेलम, जोलारपेट्टई, काटपाडी, रेनिगुंटा, गुडूर, नेल्लोर, ओंगोल, तेनाली, विजयवाड़ा, वारंगल, बल्हारशाह, नागपुर, इटारसी, जबलपुर, कटनी, सतना, मानिकपुर, प्रयागराज छिवकी, पंडित दीनदयाल उपाध्याय, बक्सर, आरा, दानापुर, पटना, बख्तियारपुर, बाढ़, मोकामा।