Public Sootr

लहर खबरों की

Public Sootr

Writer News & Blogger

Indian Railway: टिकट चेकिंग में 4.16 लाख मामले पकड़े, 26.70 करोड़ का राजस्व

Railway News

Indian Railwaya 4.16 lakh cases detected during ticket checking revenue of Rs 26.70 crore भोपाल। पश्चिम मध्य रेल भोपाल मंडल रेल प्रबंधक पंकज त्यागी के मार्गदर्शन एवं वरिष्ठ वाणिज्य प्रबंधक सौरभ कटारिया के निर्देशन में यात्री गाड़ियों एवं स्टेशनों पर समय-समय पर चलाए गए टिकट जांच अभियानों में चालू वित्तीय वर्ष के अप्रैल से नवम्बर 2025 तक कुल 4.16 लाख मामले पकड़े और अतिरिक्त किराया एवं जुर्माना सहित कुल 26 करोड़ 70 लाख रूपए का राजस्व अर्जित किया है। जुर्माना वसूल नवम्बर माह कि बात केवल करें तो भोपाल मण्डल के टिकट निरीक्षकों ने टिकिट जाँच अभियान से बिना टिकिट/अनबुक्ड लगेज/अनियमित टिकिट लेकर यात्रा करने वालों के विरुद्ध 52,560 प्रकरण से रेलवे ने 3 करोड़ 42 लाख रुपये का जुर्माना यात्रियों से वसूल किया है। रेल प्रशासन यात्रियों से अनुरोध करता है कि बिना टिकट यात्रा ना करें। उचित टिकट लेकर ही यात्रा करें, ताकि यात्रा के दौरान किसी प्रकार की असुविधा ना हो। वाणिज्य विभाग एवं आरपीएफ के समनव्य से पश्चिम मध्य रेल भोपाल मंडल यात्रियों को सुरक्षित यात्रा कराने के उद्द्येश्य से ट्रेनों में टिकट चैकिंग अभियान आगे भी चलाये जाते रहेंगे।

Operation Rail Prahari: RPF की बड़ी सफलता, कुख्यात अपराधी को प्लेटफॉर्म पर ही दबोचा

Operation Rail Prahari

Operation Rail Prahari RPF major success notorious criminal nabbed on platform कोटा। पश्चिम मध्य रेलवे, कोटा मंडल में सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाने हेतु लगातार चलाए जा रहे ऑपरेशन रेल प्रहरी के तहत रेलवे सुरक्षा बल ने एक बड़ी उपलब्धि दर्ज करते हुए एक कुख्यात और मोस्ट-वांटेड अपराधी को गिरफ्तार किया है। वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक सौरभ जैन ने बताया कि कोटा मंडल को व्हाट्सएप के माध्यम से एक लिखित आवेदन एवं फोटोग्राफ प्राप्त हुए, जिनमें जानकारी दी गई थी कि महाराष्ट्र प्रिवेंशन ऑफ डेंजरस एक्ट के तहत चिन्हित एक शातिर अपराधी, जिसके विरुद्ध लूट, मारपीट, उगाही एवं हत्या के प्रयास जैसे गंभीर मामले दर्ज हैं, ट्रेन संख्या 19019 से फरार होकर यात्रा कर रहा है। राज्यों की पुलिस को तलाश मंडल सुरक्षा आयुक्त अजय शर्मा के निर्देशन में रेलवे सुरक्षा बल कोटा पोस्ट की टीम ने सूचना मिलते ही बिना समय गंवाए रणनीति बनाकर कार्रवाई शुरू की। लगभग 6 बजे कोटा स्टेशन के प्लेटफार्म संख्या 01 पर संदिग्ध को घेराबंदी कर दबोच लिया गया। गिरफ्तार आरोपी की पहचान पेशानवाज़ खान उर्फ सोनू मेंटल, पिता अस्रार खान, उम्र 36 वर्ष, निवासी जिला ठाणे, महाराष्ट्र के रूप में की गई है। आरोपी लंबे समय से गंभीर अपराधों में संलिप्त रहा है तथा विभिन्न राज्यों की पुलिस को इसकी तलाश थी। निरीक्षक-पोस्ट प्रभारी चोप सिंह डावर, उप-निरीक्षक सुमित रघुवंशी, कांस्टेबल हरेंद्र सिंह एवं कांस्टेबल पंकज कुमार इस कार्रवाई में शामिल रहे, जिनकी सतर्कता और सूझबूझ से आरोपी को बिना किसी विरोध के सुरक्षित रूप से गिरफ्तार किया जा सका।गिरफ्तार व्यक्ति को आवश्यक विधिक कार्रवाई हेतु नयानगर थाना पुलिस की टीम, जिसमें पुलिस उपनिरीक्षक अख्तर शेख शामिल थे, को विधिवत सुपुर्द किया गया।

Indian Railway: खजुराहो–उदयपुर एक्सप्रेस आगरा केंट तक, 84 फाटक अस्थायी बंद

Railway News

Indian Railway Khajuraho-Udaipur Express to Agra Cantt 84 gates temporarily closed झांसी। उत्तर मध्य रेलवे के झांसी मंडल अंतर्गत वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी स्टेशन के प्लेटफार्म संख्या 3 पर वॉशेबल एप्रन को हटाकर नई गिट्टीरहित पटरी बिछाने के कार्य के चलते कोटा मंडल से गुजरने वाली खजुराहो–उदयपुर–खजुराहो एक्सप्रेस के संचालन में अस्थायी परिवर्तन लागू किए गए हैं। रेलवे प्रशासन द्वारा यात्रियों से अपील की गई है कि यात्रा आरंभ करने से पूर्व गाड़ियों की स्थिति, समय एवं ठहराव संबंधी अद्यतन जानकारी के लिए भारतीय रेल की आधिकारिक वेबसाइट www.enquiry.indianrail.gov.in अथवा एनटीईएस मोबाइल ऐप का उपयोग अवश्य करें। समपार फाटक बंद रहेगा मोतीपुरा चौकी–धरनावदा स्टेशनों के मध्य स्थित मानव सहित समपार फाटक संख्या 84 पर आवश्यक रेल पथ अनुरक्षण कार्य किए जाने के कारण यह फाटक 25 नवम्बर 2025 को प्रातः 11:00 बजे से 27 नवम्बर 2025 शाम 05:00 बजे (17:00 बजे) तक सड़क यातायात के लिए बंद रहेगा। इस अवधि में बड़े वाहन छबड़ा–कुम्भराज–गुना मार्ग से गुजरेंगे, जबकि छोटे वाहनों हेतु LHS 84 (अंडरपास) उपलब्ध रहेगा।रेलवे प्रशासन ने यात्रियों एवं स्थानीय नागरिकों से वैकल्पिक मार्ग अपनाने की अपील की है।

Railway News: टिकट चैकिंग से 75 करोड़ 82 लाख का राजस्व, पमरे को सात माह में अर्जित

Railway News

Railway News 75 crore 82 lakh revenue earned by WCR from ticket checking in seven months भोपाल। पश्चिम मध्य रेल महाप्रबंधक के मार्गदर्शन एवं प्रमुख मुख्य वाणिज्य प्रबंधक के निर्देश पर तीनों मण्डलों में यात्री गाड़ियों एवं स्टेशनों पर समय-समय पर चलाए गए टिकट जांच अभियानों में चालू वित्तीय वर्ष के अप्रैल से अक्टूबर 2025 तक कुल 11 लाख मामले पकड़े और अतिरिक्त किराया एवं जुर्माना सहित कुल 75 करोड़ 82 लाख रूपए का राजस्व अर्जित किया है। जो इसी अवधि में पिछले वर्ष वसूले गये जुर्माने (कुल 67 करोड़ 44 लाख रूपए) की तुलना में 12.42 प्रतिशत अधिक है। सात माह में परफॉरमेंस:- भोपाल मण्डल के टिकट निरीक्षकों ने टिकिट जाँच अभियान से बिना टिकिट/अनबुक्ड लगेज/अनियमित टिकिट लेकर यात्रा करने वालों के विरुद्ध 3 लाख 63 हजार प्रकरण से रेलवे ने 23 करोड़ 29 लाख रुपये का जुर्माना यात्रियों से वसूल किया है। रेल प्रशासन यात्रियों से अनुरोध करता है कि बिना टिकट यात्रा ना करें। उचित टिकट लेकर ही यात्रा करें, ताकि यात्रा के दौरान किसी प्रकार की असुविधा ना हो। वाणिज्य विभाग एवं आरपीएफ के समनव्य से पश्चिम मध्य रेल भोपाल मंडल यात्रियों को सुरक्षित यात्रा कराने के उद्द्येश्य से ट्रेनों में टिकट चैकिंग अभियान आगे भी चलाये जाते रहेंगे।