Bhopal News: दिगंबर जैन महासभा, राष्ट्रीय जिन शासन एकता संघ ने दिया ज्ञापन
Digambar Jain Mahasabha submitted a memorandum भोपाल। सेठ हीराचंद नेमचंद स्मारक ट्रस्ट पुणे की संपत्ति के अवैध विक्रय के संबंध में राष्ट्रीय जिन शासन एकता संघ एवं भोपाल शहर की सबसे सक्रिय संस्था जो समाज के ज्वलंत मुद्दों पर हमेशा आगे रहती है और समाज के हक में आवाज उठाती है दिगंबर जैन महासभा ने एक ज्ञापन कलेक्टर महोदय को संयुक्त कलेक्टर महोदय के माध्यम से सोपा। झूठी और गलत जानकारी दिगंबर जैन महासभा के अध्यक्ष संजय जैन मुंगावली एवं जैन शासन एकता संघ प्रमुख राकेश गोहिल ने बताया कि इस ट्रस्ट के विश्वस्थ मंडल ने धोखे से महाराष्ट्र शासन के धर्मदा आयुक्त कार्यालय को झूठी और गलत जानकारी देकर पुणे स्थित मंगल परिसर की तीन एकड़ भूमि का अवैध तरीके से गोखले बिल्डर को 311 करोड़ में विक्रय कर दिया है इस भूमि पर सेठ हीराचंद नेमीचंद दिगंबर जैन बोर्डिंग के नाम से 1960 से छात्रावास चलाया जा रहा है। जिसकी गलत जानकारी देकर विक्रय की अनुमति मांगी और भ्रामक जानकारी के आधार पर विक्रय का आदेश प्राप्त कर लिया है। विक्रय का आदेश वीरेंद्र जैन अजमेरा ने बताया कि परिसर में भगवान महावीर दिगंबर जैन मंदिर 65 वर्ष पुराना है उसको भी अनदेखा किया गया है इन घटनाओं से समाज अत्यंत व्यथित हैं बिना किसी जांच के गलत जानकारी देकर विक्रय की अनुमतियां प्राप्त की है। अवैध और धोखा घड़ी से किया गया है विक्रय कारार तुरंत रद्द किया जाए एवं इस ऐतिहासिक जैन मंदिर और ट्रस्ट की संपत्ति का स्वरूप पर पुनः स्थापित किया जाए। जैन समाज आक्रोशित संपूर्ण देश की जैन समाज आक्रोशित है जिन शासन एकता संघ द्वारा जगह ज्ञापन दिए जा रहे हैं। डॉ मनोज जैन एवं शैलेंद्र जैन ने उपरोक्त प्रकरण की संपूर्ण जानकारी संयुक्त कलेक्टर को दी। उन्होंने अस्वस्थ किया है कि उपरोक्त पत्र मुख्यमंत्री निवास के माध्यम से पुणे कलेक्टर को भेजा जाएगा। ज्ञापन देने वालों में जिन शासन एकता संघ प्रमुख राकेश गोयल दिगंबर जैन महासभा के अध्यक्ष संजय जैन को मुंगावली वीरेंद्र अजमेर डॉक्टर मनोज जैन एवं शैलेंद्र जैन माया सहित अन्य लोग भी उपस्थित रहे।