Public Sootr

लहर खबरों की

Public Sootr

Writer News & Blogger

Bhopal News: नर्सरी से कक्षा 8वीं तक के स्कूलों के समय में बदलाव, आदेश जारी

deo bhopal

Changes in school timings from nursery to class 8th official issues order भोपाल। मप्र की राजधानी में तापमान में गिरावट होने से स्कूलों के खुलने के समय में परिवर्तन किया गया है. जिला शिक्षा अधिकारी ने इसके संबंध में आदेश जारी किया है. मौसम विभाग की ओर से जारी एडवाइजरी और नैनिहालों के स्वास्थ्य का रखते हुए प्रशासन स्तर पर यह निर्णय लिया गया है. यह है नया समय शिक्षा अधिकारी के निर्देश के अनुसार अध्ययनरत छात्र-छात्राओं के स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव पढ़ने की संभावना को दृष्टिगत भोपाल जिले में संचालित समस्त शासकीय अशासकीय, केन्द्रीय विद्यालय, जवाहर नवोदय विद्यालय, आई.सी.एस.ई, सी.बी.एस.ई, अनुदान प्राप्त एवं अन्य मान्यता प्राप्त कक्षा नर्सरी से कक्षा 8वीं तक की कक्षायें प्रातः 08:30 बजे से पूर्व संचालित नहीं की जायें. ये भी खबर पढ़े: http://नायकों का अपमान भाजपा की आदत, जीतू पटवारी ने की मंत्री की निंदा आज से नियम लागू जिला प्रशासन की ओर से जारी किए गए निर्देश का पालन मंगलवार से ही लागू किया गया है. लागू किए गए नियमों का पालन नहीं करनी वाली संस्थाओं के खिलाफ प्रशासन स्तर पर कार्रवाई की जाएगी. बता दें कि सोमवार के दिन से ही तापमान में भारी गिरावट दर्ज की गई. विद्यार्थियों के स्वास्थ्य का ख्याल रखते हुए इस संबंध में निर्णय लिया गया है. जिसे तत्काल प्रभाव से भी लागू किया गया है.

Weather Update: बंगाल की खाड़ी में बन रहा निम्न दबाव, ओड़िसा में हाई अलर्ट जारी

weather update

Low pressure forming in Bay of Bengal Odisha on high alert नई दिल्ली। मौसम का मिजाज बदला है। बंगाल की खाड़ी में बन चक्रवात है। ओडिशा में चक्रवात की संभावना को देखते हुए सरकार ने हाई अलर्ट जारी किया है। बंगाल की खाड़ी में बन रहे निम्न दबाव के कारण 27 अक्टूबर तक चक्रवात आने की संभावना बनी है। बारिश की चेतावनी जारी मौसम विभाग ने इसको देखते हुए ओडिशा और आंध्र प्रदेश में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। ओडिशा सरकार ने आपदा प्रबंधन तंत्र को सक्रिय कर दिया है और लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है। इसके साथ ही एमपी के मौसम में बदलाव देखा जा रहा है। भोपाल, इंदौर-जबलपुर में आज से 4 दिन मौसम बदला रहेगा। कोहरा छाया रहा भोपाल, इंदौर, जबलपुर समेत प्रदेश के आधे हिस्से में बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। भोपाल में आधा घंटा सीजन का पहला कोहरा भोपाल, इंदौर, जबलपुर समेत प्रदेश के आधे हिस्से में बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। भोपाल में आधा घंटा सीजन का पहला कोहरा छाया रहा। आज से एक-दो दिन बादल छाने और बूंदाबांदी के आसार बने है। प्रदेश में पिछले कुछ दिन से अधिकतम और न्यूनतम तापमान में गिरावट देखने को मिली। 26, 27 और 28 अक्टूबर को भी बारिश के आसार बने है। रात का तापमान 15 डिग्री तक पहुंच गया था, लेकिन अब तापमान बढ़ा है। भोपाल, नर्मदापुरम, इंदौर, उज्जैन में रात का तापमान 20 डिग्री से ज्यादा है। दिन में पारा 34 डिग्री तक पहुंचा है।