Low pressure forming in Bay of Bengal Odisha on high alert
नई दिल्ली। मौसम का मिजाज बदला है। बंगाल की खाड़ी में बन चक्रवात है। ओडिशा में चक्रवात की संभावना को देखते हुए सरकार ने हाई अलर्ट जारी किया है। बंगाल की खाड़ी में बन रहे निम्न दबाव के कारण 27 अक्टूबर तक चक्रवात आने की संभावना बनी है।
बारिश की चेतावनी जारी
मौसम विभाग ने इसको देखते हुए ओडिशा और आंध्र प्रदेश में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। ओडिशा सरकार ने आपदा प्रबंधन तंत्र को सक्रिय कर दिया है और लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है। इसके साथ ही एमपी के मौसम में बदलाव देखा जा रहा है। भोपाल, इंदौर-जबलपुर में आज से 4 दिन मौसम बदला रहेगा।
कोहरा छाया रहा
भोपाल, इंदौर, जबलपुर समेत प्रदेश के आधे हिस्से में बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। भोपाल में आधा घंटा सीजन का पहला कोहरा भोपाल, इंदौर, जबलपुर समेत प्रदेश के आधे हिस्से में बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। भोपाल में आधा घंटा सीजन का पहला कोहरा छाया रहा। आज से एक-दो दिन बादल छाने और बूंदाबांदी के आसार बने है।
प्रदेश में पिछले कुछ दिन से अधिकतम और न्यूनतम तापमान में गिरावट देखने को मिली। 26, 27 और 28 अक्टूबर को भी बारिश के आसार बने है। रात का तापमान 15 डिग्री तक पहुंच गया था, लेकिन अब तापमान बढ़ा है। भोपाल, नर्मदापुरम, इंदौर, उज्जैन में रात का तापमान 20 डिग्री से ज्यादा है। दिन में पारा 34 डिग्री तक पहुंचा है।













