Public Sootr

लहर खबरों की

Rajdhani India

Writer News & Blogger

MP News: पुलिसकर्मी अपना आचरण रखें उत्तम: डीजीपी कैलाश मकवाणा

DGP Kailash Makwana

mp DGP Kailash Makwana भोपाल। पुलिस महानिदेशक कैलाश मकवाणा ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सभी जोनल पुलिस महानिरीक्षकों, पुलिस आयुक्त इंदौर-भोपाल के साथ बैठक की। बैठक में एडीजी (इंटेलिजेंस) साई मनोहर, आईजी लॉ एंड ऑर्डर अंशुमान सिंह सहित पुलिस मुख्यालय के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे। धनतेरस,दीपावली, गोवर्घन पूजा,भाईदूज एवं चित्रकूट,रतनगढ़ और हिंगोट मेले के अवसर पर प्रदेश में शांति, कानून-व्यवस्था एवं सौहार्द बनाए रखने के दृष्टिगत बैठक की गई। व्यवस्था चाक-चौबंद रखी जाए डीजीपी मकवाणा ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि प्रदेश के सभी जिलों में त्यौहारों के दौरान नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित की जाए और किसी भी अप्रिय घटना की संभावना को ध्यान में रखते हुए पुलिस व्यवस्था पूर्णतः चाक-चौबंद रखी जाए। उन्होंने बताया कि पुलिस अधीक्षक अपने-अपने जिलों में पूरे बल की समीक्षा करें और संवेदनशील एवं भीड़भाड़ वाले स्थानों पर पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती सुनिश्चित करें। इसके साथ ही बीट स्तर पर इंटेलिजेंस को सक्रिय रखने और सामुदायिक पुलिसिंग के माध्यम से नागरिकों के साथ सतत संवाद बनाए रखने पर जोर दिया। डीजीपी मकवाणा ने बाजारों में प्रभावी व्यवस्था बनाए रखने के लिए कहा कि अधिकारी स्वयं पैदल भ्रमण कर व्यवस्थाओं का निरीक्षण करें। मकवाणा ने बताया कि शहरों के बाहरी इलाकों, मार्गों एवं प्रमुख स्थानों पर सतत पेट्रोलिंग रखी जाए। उन्होंने स्पष्ट किया कि दीपावली के दौरान अवैध पटाखा विक्रेताओं के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाए और वैध विक्रेताओं द्वारा सभी सुरक्षा मानकों का पालन सुनिश्चित किया जाए। इसके अलावा आगजनी की घटनाओं की रोकथाम हेतु फायर ब्रिगेड, नगरीय निकाय और स्वास्थ्य विभाग के साथ समन्वय स्थापित करने पर भी जोर दिया। वीडियो पर सतर्क दृष्टि डीजीपी ने कहा कि शहरों के सांप्रदायिक रूप से संवेदनशील स्थानों पर विशेष सुरक्षा व्यवस्था की जाए। उन्होंने बताया कि धर्म, जाति या समुदाय आधारित विवादों से जुड़े व्यक्तियों और स्थलों पर विशेष निगरानी रखी जाए और किसी भी अप्रिय घटना पर त्वरित कार्यवाही सुनिश्चित की जाए। मकवाणा ने यह भी कहा कि सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर प्रसारित होने वाले संदेशों और वीडियो पर सतर्क दृष्टि रखी जाए। यदि कोई भ्रामक या विवादित सामग्री प्रसारित हो रही है, तो उसका तत्काल खंडन कर सही जानकारी जनता तक पहुँचाई जाए। डीजीपी मकवाणा ने आगे बताया कि आगामी दिनों में आयोजित होने वाले प्रमुख त्यौहारों और मेलों के दौरान संपूर्ण सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। धनतेरस 18 अक्टूबर को है, दीपावली 20 अक्टूबर को, गोवर्धन पूजा 22 अक्टूबर और भाई दूज 23 अक्टूबर को मनाई जाएगी। इसी क्रम में अन्य बड़े आयोजन भी संपन्न होंगे, जैसे चित्रकूट मेला सतना में 19 और 20 अक्टूबर को, हिंगोट मेला इंदौर में 22 अक्टूबर को और रतनगढ़ देवी मेला दतिया में 23 अक्टूबर को आयोजित होंगे। पब्लिक एड्रेस सिस्टम अनिवार्य डीजीपी मकवाणा ने मेला व्यवस्था में तैनात बल और अधिकारियों को निर्देशित किया कि उनकी ब्रीफिंग केवल सामान्य नहीं, बल्कि उनके क्षेत्र की जिम्मेदारी के अनुसार विस्तृत हो। उन्होंने कहा कि पूर्व अनुभवों के आधार पर ऐसे स्थानों की पहचान की जाए जहाँ भीड़ अधिक रहती है और वहाँ अधिकारी स्वयं निरीक्षण कर पर्याप्त व्यवस्था सुनिश्चित करें। उन्होंने बताया कि रात के समय पर्याप्त रोशनी की व्यवस्था की जाए और भीड़ वाले स्थानों पर पब्लिक एड्रेस सिस्टम अनिवार्य रूप से लगाया जाए ताकि आवश्यकता पड़ने पर नागरिकों को तत्काल दिशा-निर्देश दिए जा सकें। डीजीपी ने निर्देश दिए कि प्रत्येक पुलिस अधिकारी एवं पुलिसकर्मी अपने आचरण में शालीनता, संवेदनशीलता, ईमानदारी और अनुशासन बनाए रखे, ताकि नागरिकों के बीच पुलिस की सकारात्मक छवि सुदृढ़ हो। डीजीपी ने कहा कि पुलिस का व्यवहार ऐसा होना चाहिए कि जनता में सुरक्षा और विश्वास की भावना और अधिक मजबूत हो। उन्होंने कहा कि पुलिस विभाग का उद्देश्य है कि प्रदेश के सभी नागरिक अपने त्यौहार शांतिपूर्ण, सुरक्षित और सौहार्दपूर्ण वातावरण में मना सकें।

Shivraj Singh Chouhan: केंद्रीय कृषि मंत्री ने किया किसान मेले का उद्घाटन, माटी की सुरक्षा की अपील की

Shivraj Singh Chouhan

Union Agriculture Minister Chauhan inaugurated the farmers fair in Deoria देवरिया। जनपद के आचार्य नरेंद्र देव इंटर कॉलेज, पथरदेवा में शनिवार को भारतीय जनसंघ के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं उत्तर प्रदेश सरकार में पूर्व मंत्री स्व. रविंद्र किशोर शाही की 43वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा आयोजित हुई। इस मौके पर दो दिवसीय कृषि मेला, स्वास्थ्य शिविर और प्रदर्शनी का उद्घाटन केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण और ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने किया। अनेक योजनाएं शुरू केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह ने इस मौके पर कहा कि स्व. रविंद्र किशोर शाही भारतीय जनसंघ के उन प्रखर नेताओं में से थे, जिन्होंने संगठन की नींव गांव-गांव तक मजबूत की। स्व. शाही ने राजनीति को सेवा का माध्यम बनाया और अपने जीवन को समाजसेवा एवं राष्ट्रहित के कार्यों के लिए समर्पित किया। वे कर्मठ संगठनकर्ता, संवेदनशील समाजसेवी और सच्चे जननेता थे, जिनके विचार आज भी कार्यकर्ताओं को प्रेरणा प्रदान करते हैं। शिवराज सिंह ने कहा कि स्व. शाही जी ने किसानों, मजदूरों, युवाओं और आम नागरिकों के कल्याण के लिए अनेक योजनाएं शुरू की। उन्होंने जनसंघ तथा बाद में भारतीय जनता पार्टी के संगठन को निचले स्तर तक विस्तारित करने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। कृषि को आधुनिक तकनीक से जोड़ने के प्रयास केंद्रीय मंत्री चौहान ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश में, आत्मनिर्भर भारत निर्माण की दिशा में हो रहे कार्यों का उल्लेख करते हुए कहा कि भाजपा सरकार किसानों को सशक्त बनाने और कृषि क्षेत्र को आधुनिक तकनीक से जोड़ने के लिए निरंतर प्रयासरत है। उन्होंने कहा कि स्व. शाही जी का सपना “आत्मनिर्भर किसान और सशक्त भारत” था, जिसे साकार करने की दिशा में केंद्र सरकार लगातार कार्य कर रही है। शिवराज सिंह ने कहा कि किसानों के हितों के विरुद्ध काम करने वाले, गड़बड़ियां करने वाले और खराब बीज बेचने वाले सावधान हो जाएं, इनके खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि हम कड़ा कानून और बड़ा कानून लाएंगे। यदि कोई कंपनी किसानों को ठगने की कोशिश करेगी तो उसे छोड़ा नहीं जाएगा। उपज का उचित दाम मिले केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह ने कहा कि किसानों को उनकी उपज का उचित दाम मिले, इसके लिए हमने नई MSP घोषित की है। उन्होंने सभी से अपील की कि प्राकृतिक खेती को अपनाकर आने वाली पीढ़ियों के लिए भी धरती और माटी की सुरक्षा करें। इसके लिए अधिक उर्वरक और कीटनाशक दवाओं के प्रयोग से बचना होगा। इस अवसर पर केंद्रीय ग्रामीण विकास राज्य मंत्री श्री कमलेश पासवान, उत्तर प्रदेश के कृषि मंत्री श्री सूर्य प्रताप शाही, राज्य मंत्री विजय लक्ष्मी गौतम, देवरिया के सांसद श्री शशांक मणि त्रिपाठी, कुशीनगर के सांसद श्री विजय कुमार दुबे, सदर विधायक श्री शलभ मणि, भाजपा के जिलाध्यक्ष श्री भूपेंद्र सिंह समेत अन्य जनप्रतिनिधि, स्थानीय अधिकारी, विभिन्न विभागों के प्रतिनिधि, किसान भाई-बहन, विद्यार्थी एवं बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित रहे।

Bhopal News: भाजपा जिला कार्यालय में धनतेरस पर्व पर विधि विधान से पूजा-अर्चना

BJP BHOPAL

Worship performed BJP district office भोपाल। भारतीय जनता पार्टी के भोपाल जिलाध्यक्ष रविन्द्र यति, प्रदेश शासन की मंत्री कृष्णा गौर एवं प्रदेश उपाध्यक्ष व सांसद आलोक शर्मा ने भाजपा जिला कार्यालय अटल भवन, अग्रसेन चौक सोमवारा में धनतेरस के अवसर पर भगवान धंवतरि की विधि विधान से पूजा अर्चना की। समृद्ध जीवन की प्राप्ति भोपाल जिलाध्यक्ष रविंद्र यति ने कहा कि भगवान धन्वंतरि की कृपा से सभी कार्यकर्ताओं और आम जन को उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु और समृद्ध जीवन की प्राप्ति हो। धनतेरस का पर्व प्रदेश की जनता, पार्टी कार्यकर्ताओं के जीवन में खुशियां, सुख-समृद्धि लेकर आए। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में प्रत्येक नागरिक सुखी रहे, संपन्न रहे और जीवन में लगातार आगे बढ़े। दीपावली पर्व की भी शुभकामनाएं यति ने प्रदेश के नागरिकों, पार्टी कार्यकर्ताओं को धनतेरस के साथ-साथ दीपावली पर्व की भी शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर प्रदेश उपाध्यक्ष सीमा सिंह, प्रदेश महामंत्री व विधायक भगवानदास सबनानी, महापौर मालती राय, पूर्व विधायक ध्रुवनारायण सिंह, जिला उपाध्यक्ष राम बंसल, मनोज राठौर, पूर्व जिला उपाध्यक्ष अशोक सैनी, इंद्रजीत राजपूत, राघवेंद्र द्विवेदी दादू, शंकर मकोरिया, राहुल राजपूत, बासित दीक्षित, अश्वनी राय, राजकुमार विश्वकर्मा, डॉ योगेंद्र मुखरैया, रवि शर्मा, योगेश परमार, राजू अनेजा, राजेंद्र गुप्ता सहित पार्टी एवं जिला पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

राजस्थान में जमादार ग्रेड-II भर्ती 2025: 12वीं पास करें आवेदन, जानें पूरी जानकारी

job

राजस्थान में सरकारी नौकरी (Government Job) की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए सुनहरा मौका है। राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSMSSB) ने जमादार ग्रेड-II भर्ती 2025 का नोटिफिकेशन जारी किया है। इस भर्ती के तहत राजस्थान आबकारी विभाग (Excise Department) में कुल 72 पदों पर नियुक्तियां होंगी।आवेदन प्रक्रिया 17 अक्टूबर 2025 से शुरू हो चुकी है। इच्छुक उम्मीदवार 15 नवंबर 2025 तक ऑनलाइन आवेदन (Online Application) कर सकते हैं। उम्मीदवारों को अंतिम तिथि से पहले आवेदन करने की सलाह दी गई है। इन पदों में 64 सीटें गैर अनुसूचित क्षेत्र और 8 सीटें अनुसूचित क्षेत्र के लिए हैं। चयन प्रक्रिया में लिखित परीक्षा, फिजिकल टेस्ट, डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और मेडिकल शामिल रहेंगे। भर्ती के लिए योग्यता 12वीं पास होना आवश्यक है। इसके साथ उम्मीदवार के पास कंप्यूटर (Computer) में O-लेवल या समकक्ष सर्टिफिकेट होना चाहिए। COPA, डिप्लोमा या अन्य मान्यता प्राप्त कोर्स वाले उम्मीदवार भी पात्र हैं। आवेदक की उम्र 18 से 40 वर्ष के बीच होनी चाहिए। आरक्षित वर्ग को आयु सीमा में नियमानुसार छूट मिलेगी। शारीरिक योग्यता (Physical Eligibility) के तहत पुरुष उम्मीदवार की ऊंचाई कम से कम 168 सेमी और सीना 81 सेमी (5 सेमी फुलाव सहित) होना चाहिए। महिलाओं के लिए न्यूनतम ऊंचाई 152 सेमी और वजन 47.5 किग्रा तय किया गया है। सफल उम्मीदवारों को सातवें वेतन आयोग (7th Pay Commission) के अनुसार पे मैट्रिक्स लेवल-05 में वेतन मिलेगा।साथ ही सरकारी आवास, वाहन, मेडिकल और अन्य भत्ते भी दिए जाएंगे। चयन प्रक्रिया (Selection Process) में चार चरण होंगे— लिखित परीक्षा फिजिकल टेस्ट डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन मेडिकल जांच आवेदन शुल्क सामान्य वर्ग के लिए ₹600 और नॉन-क्रीमीलेयर, OBC, EWS, दिव्यांग वर्ग के लिए ₹400 है।भुगतान ऑनलाइन माध्यम से किया जाएगा। कैसे करें आवेदन (How to Apply):उम्मीदवार RSMSSB की वेबसाइट (Website) पर जाकर One Time Registration करें।रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड से लॉगिन कर फॉर्म भरें।सीईटी नंबर, योग्यता, जन्मतिथि, पता और श्रेणी की जानकारी सही-सही भरें।फोटो व हस्ताक्षर अपलोड करें और आवेदन शुल्क जमा करें।अंत में फॉर्म का प्रिंट आउट सुरक्षित रखें। जो उम्मीदवार इस भर्ती में चयनित होंगे, उन्हें राजस्थान आबकारी विभाग में जिम्मेदार पद पर सेवा का अवसर मिलेगा।1

ओएनजीसी अप्रेंटिस भर्ती 2025: 2600 से अधिक पदों पर आवेदन शुरू, जानें योग्यता

ongc

Apprentice Recruitment 2025 ओएनजीसी (ONGC) ने देशभर के युवाओं के लिए बड़ी भर्ती निकाली है। ओएनजीसी अप्रेंटिसशिप भर्ती 2025 (ONGC Apprenticeship Recruitment 2025) के तहत कुल 2623 पदों पर उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा। यह भर्ती उन युवाओं के लिए है जो प्रशिक्षण के साथ सरकारी क्षेत्र में अनुभव पाना चाहते हैं। आवेदन प्रक्रिया 6 नवंबर 2025 तक चलेगी। इच्छुक उम्मीदवार ओएनजीसी की वेबसाइट apprenticeshipindia.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। फॉर्म केवल ऑनलाइन माध्यम से स्वीकार किए जाएंगे, ऑफलाइन आवेदन की कोई सुविधा नहीं है। आयु सीमा (Age Limit) के अनुसार उम्मीदवार की उम्र 6 नवंबर 2025 तक 18 से 24 वर्ष के बीच होनी चाहिए। अर्थात उम्मीदवार का जन्म 6 नवंबर 2001 से पहले और 6 नवंबर 2007 के बाद का नहीं होना चाहिए। आरक्षित वर्ग को नियमों के अनुसार आयु में छूट दी जाएगी — एससी/एसटी उम्मीदवारों को 5 वर्ष, ओबीसी को 3 वर्ष और दिव्यांग उम्मीदवारों को 10 वर्ष की छूट मिलेगी। शैक्षणिक योग्यता (Educational Qualification) की बात करें तो, उम्मीदवार ने किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं या 12वीं पास की होनी चाहिए। इसके साथ ही संबंधित ट्रेड में आईटीआई (ITI) प्रमाणपत्र आवश्यक है। कुछ पदों के लिए बीई, बीटेक, बीकॉम, बीबीए या बीएससी जैसी डिग्रियां भी मान्य होंगी। इसलिए विभिन्न शिक्षा पृष्ठभूमि वाले उम्मीदवार इस भर्ती के लिए आवेदन कर सकते हैं। स्टाइपेंड (Stipend) की राशि उम्मीदवार की योग्यता पर निर्भर करेगी। ग्रेजुएट अप्रेंटिस को हर महीने लगभग ₹12,300 मिलेंगे।तीन वर्षीय डिप्लोमा धारकों को ₹10,900 और आईटीआई पास उम्मीदवारों को ₹9,000 से ₹10,500 के बीच स्टाइपेंड मिलेगा। चयन प्रक्रिया (Selection Process) पूरी तरह पारदर्शी होगी। इसमें किसी प्रकार की लिखित परीक्षा या इंटरव्यू नहीं लिया जाएगा। उम्मीदवारों का चयन उनके शैक्षणिक अंकों और मेरिट लिस्ट के आधार पर किया जाएगा। जिनके अंक अधिक होंगे, उनके चयन की संभावना भी अधिक होगी। आवेदन प्रक्रिया (How to Apply):उम्मीदवार को ओएनजीसी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा। “Apply for ONGC Apprenticeship 2025” लिंक पर क्लिक करें। अपनी व्यक्तिगत जानकारी और शैक्षणिक विवरण सावधानी से भरें। आवश्यक दस्तावेज और फोटो अपलोड करें।फॉर्म सबमिट करने के बाद उसका प्रिंटआउट निकालकर सुरक्षित रखें। यह भर्ती उन युवाओं के लिए सुनहरा अवसर है जो औद्योगिक अनुभव के साथ सरकारी क्षेत्र में करियर बनाना चाहते हैं। ओएनजीसी जैसी बड़ी कंपनी में अप्रेंटिसशिप से भविष्य के रोजगार के रास्ते खुल सकते हैं। ❓ FAQs (प्रश्नोत्तर) 1. ओएनजीसी अप्रेंटिस भर्ती 2025 में कितने पद हैं?इस भर्ती के तहत ओएनजीसी में कुल 2623 अप्रेंटिस पदों पर भर्ती की जाएगी। 2. आवेदन की अंतिम तिथि क्या है?उम्मीदवार 6 नवंबर 2025 तक ओएनजीसी की आधिकारिक वेबसाइट पर आवेदन कर सकते हैं। 3. आवेदन करने की योग्यता क्या है?उम्मीदवार ने 10वीं, 12वीं, आईटीआई, डिप्लोमा या ग्रेजुएशन किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से पास की होनी चाहिए। 4. चयन प्रक्रिया क्या है?कोई परीक्षा या इंटरव्यू नहीं होगा। चयन उम्मीदवारों के शैक्षणिक अंकों के आधार पर किया जाएगा। 5. अप्रेंटिस को कितनी सैलरी मिलेगी?ग्रेजुएट अप्रेंटिस को ₹12,300, डिप्लोमा पास को ₹10,900 और आईटीआई पास को ₹9,000–₹10,500 स्टाइपेंड मिलेगा।

BSF Constable GD Recruitment 2025: स्पोर्ट्स कोटा से भर्ती शुरू, 4 नवंबर तक आवेदन का मौका

बॉर्डर सिक्योरिटी फोर्स (Border Security Force – BSF) ने 2025 के लिए कॉन्स्टेबल जीडी (Constable GD) भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया है। यह भर्ती स्पोर्ट्स कोटा (Sports Quota) के अंतर्गत की जा रही है। ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 16 अक्टूबर 2025 से शुरू हो चुकी है और 4 नवंबर तक चलेगी। इस भर्ती के तहत कुल 391 रिक्त पदों पर उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा। जो अभ्यर्थी खेलों में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर चुके हैं, उनके लिए यह एक शानदार अवसर है। पात्रता उम्मीदवार को किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से मैट्रिक (10th) या समकक्ष परीक्षा पास होना चाहिए। साथ ही, उम्मीदवार ने राष्ट्रीय (National) या अंतरराष्ट्रीय (International) स्तर पर किसी खेल में भाग लिया हो। 👉 आयु सीमा (Age Limit): न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम 23 वर्ष तय की गई है। एससी/एसटी वर्ग को 5 वर्ष, ओबीसी वर्ग को 3 वर्ष की आयु छूट दी जाएगी। आयु की गणना 1 अगस्त 2025 के आधार पर की जाएगी। 👉 आवेदन प्रक्रिया (Application Process): फॉर्म सबमिट करने सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट rectt.bsf.gov.in पर जाएं। “Current Recruitment Openings” सेक्शन में जाएं और अप्लाई लिंक पर क्लिक करें। अपनी व्यक्तिगत और शैक्षणिक जानकारी भरें। आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें और फॉर्म सबमिट करने से पहले जांचें।के बाद एक प्रिंट कॉपी अपने पास रखें। 👉 आवेदन शुल्क जनरल (General) और ओबीसी (OBC) उम्मीदवारों को ₹159 शुल्क देना होगा।एससी/एसटी (SC/ST) उम्मीदवारों को कोई शुल्क नहीं देना होगा। 👉 चयन प्रक्रिया चयन प्रक्रिया योग्यता और खेल प्रदर्शन के आधार पर होगी।शॉर्टलिस्ट उम्मीदवारों को डॉक्युमेंट वेरिफिकेशन (Document Verification),फिजिकल स्टैंडर्ड टेस्ट (PST), और मेडिकल एग्जामिनेशन (DME) के लिए बुलाया जाएगा।सभी चरणों के बाद फाइनल मेरिट लिस्ट जारी की जाएगी। बीएसएफ कॉन्स्टेबल जीडी भर्ती 2025 देश की सुरक्षा में योगदान करने और खेल प्रतिभा को आगे बढ़ाने का सुनहरा अवसर है।जो उम्मीदवार खेल और अनुशासन के क्षेत्र में करियर बनाना चाहते हैं, उनके लिए यह भर्ती एक सुनहरा मौका है।

BDL Apprenticeship Recruitment 2025: भारत डायनामिक्स लिमिटेड में 110 अप्रेंटिस पदों पर आवेदन शुरू

bdl

भारत डायनामिक्स लिमिटेड (Bharat Dynamics Limited) में अप्रेंटिसशिप के लिए आवेदन प्रक्रिया 16 अक्टूबर 2025 से शुरू हो गई है। इच्छुक उम्मीदवार 30 अक्टूबर तक आवेदन कर सकते हैं। दसवीं पास और आईटीआई (ITI) योग्य उम्मीदवार इन पदों के लिए पात्र हैं। चयन कुल 110 पदों पर किया जाएगा। आयु सीमा 14 से 30 वर्ष के बीच निर्धारित है और आरक्षित वर्ग को छूट भी दी जाएगी। भारत डायनामिक्स लिमिटेड (Bharat Dynamics Limited – BDL) ने अप्रेंटिसशिप भर्ती 2025 की प्रक्रिया शुरू कर दी है।आवेदन की शुरुआत 16 अक्टूबर से हो चुकी है और इच्छुक उम्मीदवार 30 अक्टूबर 2025 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। कुल 110 पदों पर उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा।जो उम्मीदवार प्रशिक्षण (Training) प्राप्त कर भविष्य में तकनीकी क्षेत्र में करियर बनाना चाहते हैं, उनके लिए यह सुनहरा अवसर है। अप्रेंटिसशिप के लिए कक्षा दसवीं (10th Pass) या आईटीआई (ITI) पास उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं।इन पदों पर आवेदन भारत डायनामिक्स की आधिकारिक वेबसाइट से ऑनलाइन माध्यम से किया जाएगा।   आयु सीमा आवेदन करने के लिए उम्मीदवार की आ उम्मीदवार की आयु न्यूनतम 14 वर्ष और अधिकतम 30 वर्ष होनी चाहिए।आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को आयु सीमा में छूट दी गई है।एससी/एसटी (SC/ST) उम्मीदवारों को 5 वर्ष, ओबीसी (OBC) को 3 वर्ष और दिव्यांग उम्मीदवारों को 10 वर्ष की छूट मिलेगी। शैक्षणिक योग्यता उम्मीदवार ने किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से कक्षा दसवीं (SSC) या आईटीआई (ITI) पास किया हो।साथ ही संबंधित ट्रेड में प्रमाण पत्र (Certificate) होना आवश्यक है। आवेदन प्रक्रिया सबसे पहले भारत डायनामिक्स लिमिटेड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं। आवेदन के समय उम्मीदवारों को दसवीं का प्रमाण-पत्र, आईटीआई सर्टिफिकेट, जाति प्रमाण-पत्र और अन्य आवश्यक दस्तावेज अपलोड करने होंगे।  चयन प्रक्रिया चयन मेरिट सूची (Merit List) के आधार पर किया जाएगा, जो शैक्षणिक अंकों के अनुसार बनेगी।अंतिम चयन के बाद उम्मीदवारों को प्रशिक्षण अवधि के दौरान निर्धारित मानदेय (Stipend) प्रदान किया जाएगा। भारत डायनामिक्स लिमिटेड में यह अवसर तकनीकी करियर शुरू करने वाले युवाओं के लिए एक शानदार मौका है।सरकारी उपक्रम में अनुभव प्राप्त करने का यह अवसर रोजगार के नए रास्ते खोल सकता है। ❓ FAQs (अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न): 1. बीडीएल अप्रेंटिसशिप भर्ती 2025 के लिए आवेदन कब से शुरू हुए हैं?आवेदन प्रक्रिया 16 अक्टूबर 2025 से शुरू हो चुकी है। 2. आवेदन की अंतिम तिथि क्या है?उम्मीदवार 30 अक्टूबर 2025 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। 3. इस भर्ती के लिए कौन पात्र है?जो उम्मीदवार दसवीं या आईटीआई पास हैं, वे आवेदन करने के पात्र हैं। 4. आवेदन के लिए आयु सीमा क्या है?आवेदक की आयु 14 से 30 वर्ष के बीच होनी चाहिए। आरक्षित वर्ग को छूट दी जाएगी। 5. कितने पदों पर भर्ती की जा रही है?इस अप्रेंटिसशिप के तहत कुल 110 पदों पर उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा।

Salary Increased Tips: जानिए तेजी से सैलरी बढ़ाने के 5 तरीके, 10 हजार से 3.5 लाख महीने तक पहुँचा इंजीनियर

salary

Engineer salary increased from Rs 10,000 to Rs 3.5 lakh per month एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर ने बताया कि कैसे उसने सिर्फ 5 साल में 10 हजार रुपये महीने की नौकरी से 3.5 लाख रुपये महीने तक का सफर तय किया। जानिए वो 5 रणनीतियाँ जिनसे किसी की भी सैलरी तेजी से बढ़ सकती है। एक छोटे से टियर-3 कॉलेज से पढ़े सॉफ्टवेयर इंजीनियर ने ऐसी कामयाबी पाई, जिसे सुनकर हर युवा प्रेरित होगा। बिना किसी बड़े कॉलेज या कनेक्शन के उसने 10 हजार रुपये से करियर शुरू किया और आज 3.5 लाख रुपये महीना कमा रहा है। उसने Reddit कम्युनिटी पर अपनी कहानी साझा की। बताया कि ये सब 5 खास तरीकों से संभव हुआ, जिन्हें कोई भी अपनाकर करियर में तेजी से आगे बढ़ सकता है। हर 12–18 महीने में जॉब स्विच करें उसका कहना है कि शुरुआती दौर में कंपनी के प्रति ज्यादा वफादारी से फायदा नहीं होता। हर बार नौकरी बदलने पर उसे 50% से 100% तक सैलरी हाइक मिली।उदाहरण के लिए, 2018 में 10 हजार से 35 हजार, फिर 2021 में 45 हजार से 80 हजार, और 2023 में 80 हजार से 3.5 लाख रुपये महीने तक पहुंच गया। उभरती टेक्नोलॉजी पर काम शुरू करें उसने 2021 में ही ब्लॉकचेन (Blockchain) पर काम शुरू कर दिया था, जब इसका बूम नहीं आया था। उसका मानना है — “नई टेक्नोलॉजी को बूम से पहले सीखो, तभी असली ग्रोथ मिलती है।” आज के समय में AI, ML, Rust, Edge Computing जैसी फील्ड्स पर ध्यान देना चाहिए। अपनी ऑनलाइन प्रोफाइल अपडेट करें नई स्किल सीखने के बाद उसने अपनी LinkedIn प्रोफाइल में “Full-Stack Developer” की जगह “Blockchain Developer” लिखा।परिणाम? पहले जहाँ कोई कॉल नहीं आती थी, अब हर हफ्ते 5–10 रिक्रूटर के मैसेज आने लगे।स्पेसिफिक (specific) बनें, जेनरिक (generic) नहीं — यही मंत्र है। ट्रेंड्स पर नज़र रखें (Keep Track of Trends) उसने बताया कि कैसे वो VC Funding Trends, Job Postings Growth Rate, और Tech Conferences Topics को देखकर अनुमान लगाता था कि अगली बड़ी स्किल कौन सी है। इससे उसे सही दिशा में मेहनत करने का मौका मिला। हमेशा सैलरी नेगोशिएट करें अच्छा ऑफर आने पर भी नेगोशिएशन (Negotiation) ज़रूर करें। उसने बताया — “मुझे 3800 USD का ऑफर मिला था, मैंने 4500 मांगे, अंत में 4200 USD और 50 हजार का बोनस मिला।”नेगोशिएशन स्किल करियर ग्रोथ का छुपा हुआ हथियार है।

Bhopal News: स्वदेशी वस्तुओं के विक्रेता, उपभोक्ताओं का सम्मान

indigenous goods

Sellers of indigenous goods respect for consumers भोपाल। प्रधानमंत्री नरेंद्र दामोदरदास मोदी के गर्व से कहो हम स्वदेशी है के अभियान को आगे बढ़ाते हुए भारतीय जनता पार्टी चौक मंडल के कार्यकर्ताओं द्वारा दीपावली के शुभ अवसर के पूर्व स्वदेशी वस्तुएं के विक्रेताओं से संपर्क कर उनका सम्मान किया एवं बाजार में उपस्थित उपभोक्ताओं का भी स्वदेशी वस्तुएं लेने पर फूलों से वर्षा करके उन्हें धन्यवाद प्रेषित किया । इस अवसर पर भोपाल नगर निगम महापौर मालती राय, पूर्व विधायक ध्रुव नारायण सिंह, जिला अध्यक्ष रविंद्र यति, पार्षद एवं जोन अध्यक्ष पूजा शर्मा, मंडल अध्यक्ष आशीष सिंह ठाकुर, भोपाल किराना व्यापारी महासंघ के महामंत्री विवेक साहू, महामंत्री मनोज घट, युवा मोर्चा महामंत्री अजय साहू, विनोद सोनी, गंगाराम यादव, मोहन जटिया, राहुल यादव, शेलू खंडेलवाल, शुभम सेन, नितिन संकत,तरण प्रजापति, प्रियेश सक्सेना, मनोज बंसल, प्रदीप वर्मा, सोनू साहू सहित अनेक कार्यकर्ता एवं व्यापारीगण उपस्थित रहे।