Public Sootr

लहर खबरों की

Rajdhani India

Writer News & Blogger

MP News: पुलिसकर्मी अपना आचरण रखें उत्तम: डीजीपी कैलाश मकवाणा

DGP Kailash Makwana

mp DGP Kailash Makwana भोपाल। पुलिस महानिदेशक कैलाश मकवाणा ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सभी जोनल पुलिस महानिरीक्षकों, पुलिस आयुक्त इंदौर-भोपाल के साथ बैठक की। बैठक में एडीजी (इंटेलिजेंस) साई मनोहर, आईजी लॉ एंड ऑर्डर अंशुमान सिंह सहित पुलिस मुख्यालय के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे। धनतेरस,दीपावली, गोवर्घन पूजा,भाईदूज एवं चित्रकूट,रतनगढ़ और हिंगोट मेले के अवसर पर प्रदेश में शांति, कानून-व्यवस्था एवं सौहार्द बनाए रखने के दृष्टिगत बैठक की गई। व्यवस्था चाक-चौबंद रखी जाए डीजीपी मकवाणा ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि प्रदेश के सभी जिलों में त्यौहारों के दौरान नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित की जाए और किसी भी अप्रिय घटना की संभावना को ध्यान में रखते हुए पुलिस व्यवस्था पूर्णतः चाक-चौबंद रखी जाए। उन्होंने बताया कि पुलिस अधीक्षक अपने-अपने जिलों में पूरे बल की समीक्षा करें और संवेदनशील एवं भीड़भाड़ वाले स्थानों पर पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती सुनिश्चित करें। इसके साथ ही बीट स्तर पर इंटेलिजेंस को सक्रिय रखने और सामुदायिक पुलिसिंग के माध्यम से नागरिकों के साथ सतत संवाद बनाए रखने पर जोर दिया। डीजीपी मकवाणा ने बाजारों में प्रभावी व्यवस्था बनाए रखने के लिए कहा कि अधिकारी स्वयं पैदल भ्रमण कर व्यवस्थाओं का निरीक्षण करें। मकवाणा ने बताया कि शहरों के बाहरी इलाकों, मार्गों एवं प्रमुख स्थानों पर सतत पेट्रोलिंग रखी जाए। उन्होंने स्पष्ट किया कि दीपावली के दौरान अवैध पटाखा विक्रेताओं के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाए और वैध विक्रेताओं द्वारा सभी सुरक्षा मानकों का पालन सुनिश्चित किया जाए। इसके अलावा आगजनी की घटनाओं की रोकथाम हेतु फायर ब्रिगेड, नगरीय निकाय और स्वास्थ्य विभाग के साथ समन्वय स्थापित करने पर भी जोर दिया। वीडियो पर सतर्क दृष्टि डीजीपी ने कहा कि शहरों के सांप्रदायिक रूप से संवेदनशील स्थानों पर विशेष सुरक्षा व्यवस्था की जाए। उन्होंने बताया कि धर्म, जाति या समुदाय आधारित विवादों से जुड़े व्यक्तियों और स्थलों पर विशेष निगरानी रखी जाए और किसी भी अप्रिय घटना पर त्वरित कार्यवाही सुनिश्चित की जाए। मकवाणा ने यह भी कहा कि सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर प्रसारित होने वाले संदेशों और वीडियो पर सतर्क दृष्टि रखी जाए। यदि कोई भ्रामक या विवादित सामग्री प्रसारित हो रही है, तो उसका तत्काल खंडन कर सही जानकारी जनता तक पहुँचाई जाए। डीजीपी मकवाणा ने आगे बताया कि आगामी दिनों में आयोजित होने वाले प्रमुख त्यौहारों और मेलों के दौरान संपूर्ण सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। धनतेरस 18 अक्टूबर को है, दीपावली 20 अक्टूबर को, गोवर्धन पूजा 22 अक्टूबर और भाई दूज 23 अक्टूबर को मनाई जाएगी। इसी क्रम में अन्य बड़े आयोजन भी संपन्न होंगे, जैसे चित्रकूट मेला सतना में 19 और 20 अक्टूबर को, हिंगोट मेला इंदौर में 22 अक्टूबर को और रतनगढ़ देवी मेला दतिया में 23 अक्टूबर को आयोजित होंगे। पब्लिक एड्रेस सिस्टम अनिवार्य डीजीपी मकवाणा ने मेला व्यवस्था में तैनात बल और अधिकारियों को निर्देशित किया कि उनकी ब्रीफिंग केवल सामान्य नहीं, बल्कि उनके क्षेत्र की जिम्मेदारी के अनुसार विस्तृत हो। उन्होंने कहा कि पूर्व अनुभवों के आधार पर ऐसे स्थानों की पहचान की जाए जहाँ भीड़ अधिक रहती है और वहाँ अधिकारी स्वयं निरीक्षण कर पर्याप्त व्यवस्था सुनिश्चित करें। उन्होंने बताया कि रात के समय पर्याप्त रोशनी की व्यवस्था की जाए और भीड़ वाले स्थानों पर पब्लिक एड्रेस सिस्टम अनिवार्य रूप से लगाया जाए ताकि आवश्यकता पड़ने पर नागरिकों को तत्काल दिशा-निर्देश दिए जा सकें। डीजीपी ने निर्देश दिए कि प्रत्येक पुलिस अधिकारी एवं पुलिसकर्मी अपने आचरण में शालीनता, संवेदनशीलता, ईमानदारी और अनुशासन बनाए रखे, ताकि नागरिकों के बीच पुलिस की सकारात्मक छवि सुदृढ़ हो। डीजीपी ने कहा कि पुलिस का व्यवहार ऐसा होना चाहिए कि जनता में सुरक्षा और विश्वास की भावना और अधिक मजबूत हो। उन्होंने कहा कि पुलिस विभाग का उद्देश्य है कि प्रदेश के सभी नागरिक अपने त्यौहार शांतिपूर्ण, सुरक्षित और सौहार्दपूर्ण वातावरण में मना सकें।

Shivraj Singh Chouhan: केंद्रीय कृषि मंत्री ने किया किसान मेले का उद्घाटन, माटी की सुरक्षा की अपील की

Shivraj Singh Chouhan

Union Agriculture Minister Chauhan inaugurated the farmers fair in Deoria देवरिया। जनपद के आचार्य नरेंद्र देव इंटर कॉलेज, पथरदेवा में शनिवार को भारतीय जनसंघ के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं उत्तर प्रदेश सरकार में पूर्व मंत्री स्व. रविंद्र किशोर शाही की 43वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा आयोजित हुई। इस मौके पर दो दिवसीय कृषि मेला, स्वास्थ्य शिविर और प्रदर्शनी का उद्घाटन केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण और ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने किया। अनेक योजनाएं शुरू केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह ने इस मौके पर कहा कि स्व. रविंद्र किशोर शाही भारतीय जनसंघ के उन प्रखर नेताओं में से थे, जिन्होंने संगठन की नींव गांव-गांव तक मजबूत की। स्व. शाही ने राजनीति को सेवा का माध्यम बनाया और अपने जीवन को समाजसेवा एवं राष्ट्रहित के कार्यों के लिए समर्पित किया। वे कर्मठ संगठनकर्ता, संवेदनशील समाजसेवी और सच्चे जननेता थे, जिनके विचार आज भी कार्यकर्ताओं को प्रेरणा प्रदान करते हैं। शिवराज सिंह ने कहा कि स्व. शाही जी ने किसानों, मजदूरों, युवाओं और आम नागरिकों के कल्याण के लिए अनेक योजनाएं शुरू की। उन्होंने जनसंघ तथा बाद में भारतीय जनता पार्टी के संगठन को निचले स्तर तक विस्तारित करने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। कृषि को आधुनिक तकनीक से जोड़ने के प्रयास केंद्रीय मंत्री चौहान ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश में, आत्मनिर्भर भारत निर्माण की दिशा में हो रहे कार्यों का उल्लेख करते हुए कहा कि भाजपा सरकार किसानों को सशक्त बनाने और कृषि क्षेत्र को आधुनिक तकनीक से जोड़ने के लिए निरंतर प्रयासरत है। उन्होंने कहा कि स्व. शाही जी का सपना “आत्मनिर्भर किसान और सशक्त भारत” था, जिसे साकार करने की दिशा में केंद्र सरकार लगातार कार्य कर रही है। शिवराज सिंह ने कहा कि किसानों के हितों के विरुद्ध काम करने वाले, गड़बड़ियां करने वाले और खराब बीज बेचने वाले सावधान हो जाएं, इनके खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि हम कड़ा कानून और बड़ा कानून लाएंगे। यदि कोई कंपनी किसानों को ठगने की कोशिश करेगी तो उसे छोड़ा नहीं जाएगा। उपज का उचित दाम मिले केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह ने कहा कि किसानों को उनकी उपज का उचित दाम मिले, इसके लिए हमने नई MSP घोषित की है। उन्होंने सभी से अपील की कि प्राकृतिक खेती को अपनाकर आने वाली पीढ़ियों के लिए भी धरती और माटी की सुरक्षा करें। इसके लिए अधिक उर्वरक और कीटनाशक दवाओं के प्रयोग से बचना होगा। इस अवसर पर केंद्रीय ग्रामीण विकास राज्य मंत्री श्री कमलेश पासवान, उत्तर प्रदेश के कृषि मंत्री श्री सूर्य प्रताप शाही, राज्य मंत्री विजय लक्ष्मी गौतम, देवरिया के सांसद श्री शशांक मणि त्रिपाठी, कुशीनगर के सांसद श्री विजय कुमार दुबे, सदर विधायक श्री शलभ मणि, भाजपा के जिलाध्यक्ष श्री भूपेंद्र सिंह समेत अन्य जनप्रतिनिधि, स्थानीय अधिकारी, विभिन्न विभागों के प्रतिनिधि, किसान भाई-बहन, विद्यार्थी एवं बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित रहे।

Bhopal News: भाजपा जिला कार्यालय में धनतेरस पर्व पर विधि विधान से पूजा-अर्चना

BJP BHOPAL

Worship performed BJP district office भोपाल। भारतीय जनता पार्टी के भोपाल जिलाध्यक्ष रविन्द्र यति, प्रदेश शासन की मंत्री कृष्णा गौर एवं प्रदेश उपाध्यक्ष व सांसद आलोक शर्मा ने भाजपा जिला कार्यालय अटल भवन, अग्रसेन चौक सोमवारा में धनतेरस के अवसर पर भगवान धंवतरि की विधि विधान से पूजा अर्चना की। समृद्ध जीवन की प्राप्ति भोपाल जिलाध्यक्ष रविंद्र यति ने कहा कि भगवान धन्वंतरि की कृपा से सभी कार्यकर्ताओं और आम जन को उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु और समृद्ध जीवन की प्राप्ति हो। धनतेरस का पर्व प्रदेश की जनता, पार्टी कार्यकर्ताओं के जीवन में खुशियां, सुख-समृद्धि लेकर आए। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में प्रत्येक नागरिक सुखी रहे, संपन्न रहे और जीवन में लगातार आगे बढ़े। दीपावली पर्व की भी शुभकामनाएं यति ने प्रदेश के नागरिकों, पार्टी कार्यकर्ताओं को धनतेरस के साथ-साथ दीपावली पर्व की भी शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर प्रदेश उपाध्यक्ष सीमा सिंह, प्रदेश महामंत्री व विधायक भगवानदास सबनानी, महापौर मालती राय, पूर्व विधायक ध्रुवनारायण सिंह, जिला उपाध्यक्ष राम बंसल, मनोज राठौर, पूर्व जिला उपाध्यक्ष अशोक सैनी, इंद्रजीत राजपूत, राघवेंद्र द्विवेदी दादू, शंकर मकोरिया, राहुल राजपूत, बासित दीक्षित, अश्वनी राय, राजकुमार विश्वकर्मा, डॉ योगेंद्र मुखरैया, रवि शर्मा, योगेश परमार, राजू अनेजा, राजेंद्र गुप्ता सहित पार्टी एवं जिला पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Bhopal News: स्वदेशी वस्तुओं के विक्रेता, उपभोक्ताओं का सम्मान

indigenous goods

Sellers of indigenous goods respect for consumers भोपाल। प्रधानमंत्री नरेंद्र दामोदरदास मोदी के गर्व से कहो हम स्वदेशी है के अभियान को आगे बढ़ाते हुए भारतीय जनता पार्टी चौक मंडल के कार्यकर्ताओं द्वारा दीपावली के शुभ अवसर के पूर्व स्वदेशी वस्तुएं के विक्रेताओं से संपर्क कर उनका सम्मान किया एवं बाजार में उपस्थित उपभोक्ताओं का भी स्वदेशी वस्तुएं लेने पर फूलों से वर्षा करके उन्हें धन्यवाद प्रेषित किया । इस अवसर पर भोपाल नगर निगम महापौर मालती राय, पूर्व विधायक ध्रुव नारायण सिंह, जिला अध्यक्ष रविंद्र यति, पार्षद एवं जोन अध्यक्ष पूजा शर्मा, मंडल अध्यक्ष आशीष सिंह ठाकुर, भोपाल किराना व्यापारी महासंघ के महामंत्री विवेक साहू, महामंत्री मनोज घट, युवा मोर्चा महामंत्री अजय साहू, विनोद सोनी, गंगाराम यादव, मोहन जटिया, राहुल यादव, शेलू खंडेलवाल, शुभम सेन, नितिन संकत,तरण प्रजापति, प्रियेश सक्सेना, मनोज बंसल, प्रदीप वर्मा, सोनू साहू सहित अनेक कार्यकर्ता एवं व्यापारीगण उपस्थित रहे।

Delhi: ‘भगोड़ों का प्रत्यर्पण-चुनौतियाँ और रणनीतियाँ’ विषय पर सीबीआई सम्मेलन संपन्न

cbi Conference

Achievement Conference on ‘Extradition of Fugitives – Challenges and Strategies’ The Economist सीबीआई द्वारा 16 और 17 सितंबर 2025 को भारत मंडपम में ‘भगोड़ों का प्रत्यर्पण-चुनौतियाँ और रणनीतियाँ’ विषय पर दो दिवसीय सम्मेलन का आयोजन किया गया। इस सम्मेलन का उद्घाटन केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने 16 अक्टूबर 2025 को किया। केंद्रीय गृह मंत्री ने विदेशों से वांछित भगोड़ों को भारत में न्याय के कटघरे में लाने के लिए सभी एजेंसियों के सम्मिलित प्रयास की आवश्यकता पर बल दिया। उन्होंने विशेष रूप से सभी प्रत्यर्पण अनुरोधों को विदेशी अधिकारियों को अग्रेषित करने से पहले उनकी जाँच के लिए एक विशेष प्रकोष्ठ की आवश्यकता पर बल दिया। इससे पहले जुलाई 2025 में, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने विदेशों से वांछित भगोड़ों को वापस लाने के लिए समन्वित दृष्टिकोण की आवश्यकता पर बल दिया था। इस संबंध में, सीबीआई को समयबद्ध तरीके से उचित कानूनी और राजनयिक माध्यमों से भगोड़ों को वापस लाने पर विचार-विमर्श करने के लिए एक सम्मेलन का समन्वय और आयोजन करने का कार्य सौंपा गया था। भारत वापस लाने के प्रयास दो दिनों के दौरान, गृह मंत्रालय और विदेश मंत्रालय के अधिकारियों सहित 45 राज्य और केंद्रीय कानून प्रवर्तन एजेंसियों के 200 से अधिक अधिकारियों ने चर्चा में भाग लिया और वांछित भगोड़ों को ट्रैक करने और उन्हें भारत वापस लाने के प्रयासों में समन्वय करने के कानूनी और व्यावहारिक मुद्दों पर विचार-विमर्श किया। विदेश मंत्रालय, गृह मंत्रालय, ईडी, एनसीबी, एफआईयू, एनआईए, एनटीआरओ, डीआरआई, सीबीडीटी, मुंबई पुलिस, इंटरपोल और सीबीआई सहित विभिन्न एजेंसियों के 25 पैनलिस्टों ने विदेशों से सहयोग प्राप्त करने के लिए उपलब्ध चैनलों के प्रभावी उपयोग, भगोड़े अपराधियों का पता लगाने में प्रौद्योगिकी का उपयोग, इन भगोड़ों के प्रत्यर्पण के लिए रणनीतिक दृष्टिकोण और भगोड़ों के वित्तीय निशान के विश्लेषण सहित मुद्दों पर प्रस्तुतियाँ दीं। EGMONT और ARIN-AP जैसे प्लेटफार्मों और नेटवर्कों का उपयोग नार्को, आतंकवाद, साइबर अपराध, संगठित अपराधियों और वित्तीय अपराधियों पर विशेष ध्यान दिया गया। एक सत्र में, भगोड़ों के धन प्रवाह को लक्षित करने और भगोड़ों व उनकी संपत्तियों का पता लगाने के लिए धन शोधन रोधी ढाँचे का उपयोग करने पर ध्यान केंद्रित किया गया। अपराधियों के अवैध धन का पता लगाने के लिए EGMONT और ARIN-AP जैसे प्लेटफार्मों और नेटवर्कों का उपयोग कैसे किया जाए, इस पर भी विचार-विमर्श किया गया। प्रतिभागियों को नए इंटरपोल सिल्वर नोटिस, जो अपराधियों की अवैध संपत्तियों को लक्षित करता है, का संक्षिप्त परिचय भी दिया गया। डेटाबेस साझा करने की आवश्यकता एनआईए के महानिदेशक सदानंद दाते ने नए आपराधिक कानूनों के प्रावधानों पर चर्चा की, जिसमें अनुपस्थिति में मुकदमे पर ध्यान केंद्रित किया गया और बताया गया कि इन प्रावधानों का इस्तेमाल फरार अपराधियों के खिलाफ कैसे किया जा सकता है। सीबीआई निदेशक प्रवीण सूद ने वांछित अपराधियों के खिलाफ हमारे प्रयासों में और अधिक तालमेल लाने के लिए विभिन्न एजेंसियों के एक साथ आने और अपने डेटाबेस साझा करने की आवश्यकता पर बल दिया। केंद्रीय गृह सचिव गोविंद मोहन ने सम्मेलन के समापन सत्र की अध्यक्षता की और इस बात पर ज़ोर दिया कि दो दिवसीय सम्मेलन में हुई चर्चाएँ हमारी भविष्य की रणनीति का रोडमैप तैयार करेंगी। उन्होंने इस बात पर ज़ोर दिया कि हमारे दस्तावेज़ीकरण में सुधार की आवश्यकता है ताकि सहायता के हमारे अनुरोध अंतर्राष्ट्रीय कानूनी जाँच का सामना कर सकें। उन्होंने वांछित भगोड़ों को भारत वापस लाने के लिए गृह विभाग द्वारा उठाए जा रहे कदमों और पहलों के बारे में भी विस्तार से बताया। इस अवसर पर, सीबीआई के 35 अधिकारियों को भी सम्मानित किया गया, जिन्हें विशिष्ट सेवा के लिए राष्ट्रपति पदक (पीएसएम) और सराहनीय सेवा के लिए पदक (एमएसएम) से सम्मानित किया गया है। इस कार्यक्रम का समापन आपराधिक मामलों में अंतर्राष्ट्रीय सहयोग को मज़बूत करने और प्रत्यर्पण प्रक्रिया को और अधिक कुशल एवं प्रभावी बनाने की पुनः पुष्टि के साथ हुआ।

MP News: मोहन सरकार से कर्मचारियों को बोनस देने की मांग

Mohan government

Mohan government to bonus demanded the employees भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव को मध्य प्रदेश कर्मचारी मंच ने प्रदेश के पत्र लिखकर बोनस की मांग की है. प्रदेश के कर्मचारियों को भी राजस्थान एवं उत्तर प्रदेश की सरकार की तर्ज पर दीपावली पर बोनस देने की मांग की गई है. मंच के प्रदेश अध्यक्ष अशोक पांडे ने बताया है कि राजस्थान और उत्तर प्रदेश सरकार ने सरकारी कर्मचारी को दीपावली पर बोनस देने की घोषणा कर दी है. 22 साल से बंद है व्यवस्था अशोक पांडे ने बताया कि राजस्थान सरकार ने ग्रेङ पे 4800 पाने वाले लगभग 6 लाख कर्मचारियों को 6774 रुपए का बोनस देने का निर्णय लिया है वहीं, उत्तर प्रदेश सरकार ने मेट्रिक लेवल 8 तक के कर्मचारियों को 30 दिन की परी उपलब्धियो के आधार पर प्रति कर्मचारी 6908 रुपए तक का बोनस देने की घोषणा की है लेकिन, मध्य प्रदेश सरकार ने 22 साल से बंद कर्मचारियों को बोनस देने की प्रथा को पुन शुरू करने की घोषणा नहीं की है. उन्होंने कहा कि इससे प्रदेश के साढे सात लाख कर्मचारियों में असंतोष का वातावरण निर्मित हो गया है. पांडे ने कहा कि सरकार ने कर्मचारियों को 3% ङी ए भी नहीं दिया है. दीपावली जैसे राष्ट्रीय त्योहार एवं 1 नवंबर मध्य प्रदेश का स्थापना दिवस जैसे महत्वपूर्ण अवसर पर भी सरकार कर्मचारियों की उपेक्षा कर रही है, जबकि कर्मचारी सरकार की रीढ की हड्डी है.

Bhopal News: गौहर महल में रानी कमलापति स्वदेशी मेले का शुभारंभ

Swadeshi Mela

Rani Kamalapati Swadeshi Mela inaugurated at Gauhar Mahal भोपाल। प्रधानमंत्री के आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान के अंतर्गत सांसद आलोक शर्मा द्वारा तीन दिवसीय रानी कमलापति ‘स्वदेशी मेला’ आयोजित किया गया है। स्वदेशी मेला में स्थानीय उत्पादकों द्वारा दैनिक जीवन में काम आने वाली अलग अलग प्रकार की वस्तुओं के स्टॉल लगाए गए हैं। शुक्रवार को गौहर महल में स्वदेशी मेला का शुभारंभ प्रदेश सरकार की पिछड़ा वर्ग कल्याण एवं अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री कृष्णा गौर, सांसद आलोक शर्मा, विधायक भगवानदास सबनानी, विधायक रामेश्वर शर्मा, विधायक विधायक विष्णु खत्री, विधायक सुदेश राय व महापौर मालती राय, जिलाध्यक्ष रविन्द्र यति, ग्रामीण जिलाध्यक्ष तीरथ मीणा, पूर्व विधायक ध्रुव नारायण सिंह, पूर्व सांसद आलोक संजर ने दीप प्रज्ज्वलित कर शुभारंभ किया। शुभारंभ में सभी मुख्य अतिथियों ने दाल बाटी भेलपुरी स्वदेशी खाना भी खाया। प्रधानमंत्री का आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान मंत्री कृष्णा गौर ने इस अवसर पर कहा कि स्वदेशी मेला का आयोजन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान को पूरा करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। इस मेले से लोगों में स्वदेशी वस्तुओं को अपनाने की जागृति आएगी। सांसद आलोक शर्मा ने कहा कि तीन दिनों तक चलने वाले इस स्वदेशी मेला में ग्रामीण और स्व सहायता समूह की बहनों ने अपने हाथों से बनाए उत्पादों के स्टॉल लगाए हैं। स्थानीय उत्पादों की अलग अलग वैरायटीज के स्टॉल लगाए गए हैं। जिसमें कपड़े, मिट्टी के बर्तन, कलश, दिये, मूर्तियां, सजावटी सामान, रोजमर्रा के जीवन में काम आने वाली वस्तुएं और खाने-पीने के स्टॉल लगाए गए है। मेला को ग्रामीण थीम पर सजाया गया है। देशी व्यंजनों का लुत्फ सांसद शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी का स्वदेशी विजन स्थानीय श्रमिकों, कारीगरों, किसानों, छोटे और ग्रामीण उत्पादकों को सशक्त बनाएगा। छोटे-छोटे निर्माणकर्ताओं व्यवसायियों को आत्मनिर्भर बनाएगा। भोपाल के लोगों में स्वदेशी को लेकर उत्साह है। लोग अपने परिवार, बच्चों के साथ आकर धनतेरस, दीपावली और अन्नकूट पर्व की खरीदारी भी स्वदेशी मेले से कर रहे हैं। देशी व्यंजनों का लुत्फ उठा रहे हैं। यही तो हमारी भारतीय संस्कृति है। हमारी परंपरा रही है कि हम अपने लोगों को सहयोग करें उन्हें मजबूती प्रदान करें। इस अवसर पर सांसद शर्मा ने उपस्थित जनों को स्वदेशी वस्तुएं अपनाने का संकल्प दिलाया। स्वदेशी मेले में मध्य प्रदेश शासन की मंत्री श्रीमती कृष्णा गौर व सांसद आलोक शर्मा ने स्टालों से सामग्री खरीद कर डिजिटल पेमेंट किया। स्वदेशी मेला शुभारंभ के अवसर पर सीहोर नगर पालिका अध्यक्ष प्रिंस राठौर, पूर्व बीडीए उपाध्यक्ष सुनील पांडेय, नगर निगम पूर्व अध्यक्ष कैलाश, सुरजीतसिंह चौहान, मिश्रा पाषर्दगण, मंडल अध्यक्षगण, पार्टी कार्यकर्ता मातृशक्ति और स्थानीय लोग बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

Bihar Election: निर्वाचन आयोग की बैठक, सुरक्षा एजेंसियों के प्रमुख भी शामिल

Election Commission

Bihar Election Commission meeting New Delhi. निर्वाचन आयोग ने बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान नक्दी, शराब और नशीले पदार्थों की आवाजाही पर अंकुश लगाने के लिए प्रवर्तन और सुरक्षा एजेंसियों के प्रमुखों के साथ बैठक की. आयोग ने शुक्रवार को नई दिल्ली स्थित निर्वाचन सदन में चुनाव आसूचना संबंधी बहू-विभागीय समिति (एमडीसीईआई) की बैठक आयोजित की। व्यापक रोडमैप तैयार मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने चुनाव आयुक्तों डॉ. सुखबीर सिंह संधू और डॉ. विवेक जोशी के साथ मिलकर कानून प्रवर्तन एजेंसियों को चुनावों के दौरान सक्रिय और निवारक कार्रवाई सुनिश्चित करने में उनकी भूमिका के बारे में जानकारी दी गई।  यह बैठक चुनावों में नकदी और अन्य प्रलोभनों के प्रभावों से निपटने के लिए एक व्यापक रोडमैप तैयार करने के उद्देश्य से आयोजित की गई थी। बैठक में सीबीडीटी, सीबीआईसी, ईडी, डीआरआई, सीईआईबी, एफआईयू-आईएनडी, आरबीआई, आईबीए, एनसीबी, आरपीएफ, सीआईएसएफ, बीएसएफ, एसएसबी, बीसीएएस, एएआई, डाक विभाग सहित प्रवर्तन एजेंसियों के प्रमुखों ने भाग लिया। बैठक में मुख्य सचिव, पुलिस महानिदेशक, राज्य पुलिस नोडल अधिकारी (एसपीएनओ) और बिहार के सीईओ भी वर्चुअल रूप में शामिल हुए। राष्ट्रीय, राज्य और जिला स्तर समन्वय पर बल विभिन्न एजेंसियों ने आयोग को अपनी तैयारियों, प्रलोभन मुक्त चुनाव सुनिश्चित करने के लिए अपनाए गए उपायों और प्रस्तावित कदमों के बारे में जानकारी दी। चुनावों को दूषित करने के लिए धन और अन्य प्रलोभनों के इस्तेमाल पर अंकुश लगाने से संबंधित विस्तृत विषयों पर जानकारी दी गई। आयोग ने निर्देश दिया कि प्रभावी कार्रवाई के लिए कानून प्रवर्तन एजेंसियों के बीच आर्थिक अपराधों की खुफिया जानकारी का आदान-प्रदान और सहयोग होना चाहिए। आयोग ने राष्ट्रीय, राज्य और जिला स्तर पर प्रवर्तन एजेंसियों में समन्वय पर बल दिया। आयोग ने संबंधित एजेंसियों को निर्देश दिया कि वे निर्वाचन क्षेत्रों का मानचित्रण करें ताकि अंतर-राज्यीय और अंतरराष्ट्रीय सीमाओं से तस्करी के सामान, ड्रग्स, शराब और नकदी (नकली मुद्रा सहित) की आवाजाही पर रोक लगाई जा सके। आयोग ने बिहार में स्वतंत्र एवं निष्पक्ष चुनाव के लिए ‘शून्य सहनशीलता’ की नीति सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।

MP Election Commission: निकायों में नाम जोड़ने के दावे-आपत्ति की अंतिम तिथि अब 24 अक्टूबर तक बढ़ी

mp election commission

claims and objections for adding names to bodies भोपाल। मध्यप्रदेश राज्य निर्वाचन आयोग भोपाल द्वारा 01 जनवरी 2025 की स्थिति में नगरीय निकाय तथा ग्राम पंचायतों (जिन ग्राम पंचायतों की मतदाता सूची पुनरीक्षण का कार्य उप निर्वाचन 2025 (पूर्वार्द्ध) हेतु किया जा चुका है उन ग्राम पंचायतों को छोड़कर शेष ग्राम पंचायतों) की फोटोयुक्त मतदाता सूची के वार्षिक पुनरीक्षण 2025 हेतु कार्यक्रम प्रचलित है। निर्वाचन आयोग के कार्यक्रम अनुसा 08 अक्टूबर 2025 से 24 अक्टूबर 2025 को अपरान्ह 03:00 बजे तक दावे-आपत्तियां प्राप्त की जा रही हैं। दावे-आपत्ति आवेदन पत्रों के निराकरण की अंतिम तिथि 04 नबंवर 2025 निर्धारित है। आईएएस को प्रेक्षक नियुक्त किया गया म.प्र. राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा भोपाल जिले में नगरीय निकाय एवं ग्राम पंचायतों की फोटोयुक्त मतदाता सूची के वार्षिक पुनरीक्षण 2025 की कार्यवाही के पर्यवेक्षण कार्य के लिए राजेश जैन रिटायर आईएएस को प्रेक्षक नियुक्त किया गया है। प्रेक्षक जैन 08 अक्टूबर 2025 से 24 अक्टूबर 2025 तक जिले के भ्रमण पर है। जैन द्वारा नगरीय निकाय एवं जिले की अलग- अलग ग्राम पंचायतों में दावे आपत्ति स्थलों का निरीक्षण किया जा रहा है। किसी भी व्यक्ति को मतदाता सूची से संबंधित शिकायत हो तो वह प्रेक्षक को आवेदन प्रस्तुत कर सकते हैं।