Public Sootr

लहर खबरों की

Rajdhani India

Writer News & Blogger

Shivraj Singh Chouhan: केंद्रीय कृषि मंत्री ने किया किसान मेले का उद्घाटन, माटी की सुरक्षा की अपील की

Shivraj Singh Chouhan

Union Agriculture Minister Chauhan inaugurated the farmers fair in Deoria देवरिया। जनपद के आचार्य नरेंद्र देव इंटर कॉलेज, पथरदेवा में शनिवार को भारतीय जनसंघ के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं उत्तर प्रदेश सरकार में पूर्व मंत्री स्व. रविंद्र किशोर शाही की 43वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा आयोजित हुई। इस मौके पर दो दिवसीय कृषि मेला, स्वास्थ्य शिविर और प्रदर्शनी का उद्घाटन केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण और ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने किया। अनेक योजनाएं शुरू केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह ने इस मौके पर कहा कि स्व. रविंद्र किशोर शाही भारतीय जनसंघ के उन प्रखर नेताओं में से थे, जिन्होंने संगठन की नींव गांव-गांव तक मजबूत की। स्व. शाही ने राजनीति को सेवा का माध्यम बनाया और अपने जीवन को समाजसेवा एवं राष्ट्रहित के कार्यों के लिए समर्पित किया। वे कर्मठ संगठनकर्ता, संवेदनशील समाजसेवी और सच्चे जननेता थे, जिनके विचार आज भी कार्यकर्ताओं को प्रेरणा प्रदान करते हैं। शिवराज सिंह ने कहा कि स्व. शाही जी ने किसानों, मजदूरों, युवाओं और आम नागरिकों के कल्याण के लिए अनेक योजनाएं शुरू की। उन्होंने जनसंघ तथा बाद में भारतीय जनता पार्टी के संगठन को निचले स्तर तक विस्तारित करने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। कृषि को आधुनिक तकनीक से जोड़ने के प्रयास केंद्रीय मंत्री चौहान ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश में, आत्मनिर्भर भारत निर्माण की दिशा में हो रहे कार्यों का उल्लेख करते हुए कहा कि भाजपा सरकार किसानों को सशक्त बनाने और कृषि क्षेत्र को आधुनिक तकनीक से जोड़ने के लिए निरंतर प्रयासरत है। उन्होंने कहा कि स्व. शाही जी का सपना “आत्मनिर्भर किसान और सशक्त भारत” था, जिसे साकार करने की दिशा में केंद्र सरकार लगातार कार्य कर रही है। शिवराज सिंह ने कहा कि किसानों के हितों के विरुद्ध काम करने वाले, गड़बड़ियां करने वाले और खराब बीज बेचने वाले सावधान हो जाएं, इनके खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि हम कड़ा कानून और बड़ा कानून लाएंगे। यदि कोई कंपनी किसानों को ठगने की कोशिश करेगी तो उसे छोड़ा नहीं जाएगा। उपज का उचित दाम मिले केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह ने कहा कि किसानों को उनकी उपज का उचित दाम मिले, इसके लिए हमने नई MSP घोषित की है। उन्होंने सभी से अपील की कि प्राकृतिक खेती को अपनाकर आने वाली पीढ़ियों के लिए भी धरती और माटी की सुरक्षा करें। इसके लिए अधिक उर्वरक और कीटनाशक दवाओं के प्रयोग से बचना होगा। इस अवसर पर केंद्रीय ग्रामीण विकास राज्य मंत्री श्री कमलेश पासवान, उत्तर प्रदेश के कृषि मंत्री श्री सूर्य प्रताप शाही, राज्य मंत्री विजय लक्ष्मी गौतम, देवरिया के सांसद श्री शशांक मणि त्रिपाठी, कुशीनगर के सांसद श्री विजय कुमार दुबे, सदर विधायक श्री शलभ मणि, भाजपा के जिलाध्यक्ष श्री भूपेंद्र सिंह समेत अन्य जनप्रतिनिधि, स्थानीय अधिकारी, विभिन्न विभागों के प्रतिनिधि, किसान भाई-बहन, विद्यार्थी एवं बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित रहे।

किसानों को राहत, बेघरों को सौगात: MSP पर दाल खरीदी की योजना लाए शिवराज सिंह

जबलपुर  देश के किसानों के लिए खुशखबरी है. दिवाली से पहले उन्हें बड़ा तोहफा मिलने वाला है. दलहन आत्मनिर्भरता मिशन के तहत दलहन को मिनिमम सपोर्ट प्राइज पर खरीदा जाएगा. यह कहना है केंद्र सरकार के कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान का. उन्होंने बताया, ''भारत दालों के मामले में अभी भी पूरी तरह से आत्मनिर्भर नहीं है और हमें विदेशों से दाल का आयात करना पड़ता है. भले ही हम दाल के दुनिया में सबसे बड़े उत्पादक देश हैं लेकिन हमारी जरूरतें भी ज्यादा हैं.'' 11 अक्टूबर को दलहन आत्मनिर्भरता मिशन का ऐलान शिवराज सिंह चौहान का कहना है कि, ''वे किसानों की दाल का एक-एक दाना समर्थन मूल्य पर खरीदने को तैयार हैं.'' दिल्ली स्थित पूसा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 11 अक्टूबर को "दलहन आत्मनिर्भरता मिशन" ऐलान करेंगे. 47 हजार करोड़ रुपये की दाल को विदेशों में इंपोर्ट किया जाएगा. इससे देश के लगभग 2 करोड़ किसानों को फायदा होगा. शिवराज सिंह चौहान ने बताया दलहन प्लान के बारे में  वहीं प्रधानमंत्री आवास से वंचित लोगों के लिए शिवराज सिंह चौहान ने एक खुशखबरी दी है. उन्होंने कहा, जल्द ही नया सर्वे होगा और जिन लोगों के नाम प्रधानमंत्री आवास से छूट गए हैं उन्हें भी प्रधानमंत्री आवास दिया जाएगा.'' मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और वर्तमान में केंद्र सरकार में कृषि एवं किसान कल्याण विभाग के मंत्री शिवराज सिंह चौहान बुधवार को जबलपुर पहुंचे थे. समर्थन मूल्य में दलहन खरीदी शिवराज सिंह चौहान का कहना है कि, ''भारत दलहन के मामले में दुनिया का सबसे बड़ा उपभोक्ता है. दुनिया के सबसे बड़े उत्पादक देश भी हम ही हैं और दुनिया के सबसे बड़े आयातक देश भी हम ही हैं. मतलब भारत के लोग सबसे ज्यादा दाल का इस्तेमाल करते हैं.'' शिवराज सिंह चौहान का कहना है कि, ''किसानों के लिए ऐसी स्कीम बनाई जा रही हैं जिसमें पूरी दलहन की फसल को सरकार समर्थन मूल्य पर खरीद सके. इससे किसान ज्यादा से ज्यादा दालों की फसलों का उत्पादन करेंगे और हमारी विदेश से निर्भरता कम होगी.'' भारत में सबसे ज्यादा अरहर की दाल उत्पादित होती है, लेकिन इसके बावजूद हमें दक्षिण अफ्रीका से दाल का आयात करना पड़ता है. तब जाकर हमारी घरेलू जरूरत पूरी हो पाती है. शिवराज सिंह का कहना है, ''वे पहले लगातार जबलपुर आते थे लेकिन इस बार उनका दौरा लंबे अंतराल बाद हुआ है. वह भी मध्य प्रदेश के लोगों से मिलना जुलना चाहते हैं, लेकिन अब उनकी मजबूरियां हैं.'' शिवराज सिंह चौहान जबलपुर से होते हुए गोटेगांव गए जहां उन्होंने मंत्री प्रहलाद पटेल से मुलाकात की. प्रधानमंत्री आवास को लेकर घोषणा शिवराज सिंह चौहान का कहना है कि, ''पिछले सवा साल में मध्य प्रदेश के ग्रामीण इलाकों में 19 लाख लोगों को प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत सहायता दी गई है. लेकिन इसके बावजूद लोगों का कहना है कि उनके नाम प्रधानमंत्री आवास की सूची में शामिल नहीं हुए हैं. इसलिए सरकार ने एक बार फिर से सर्वे करवाया है इस सर्वे में छूटे हुए लोगों के नाम जोड़े गए हैं. इन सभी का एक बार वेरीफिकेशन होगा और यदि वेरिफिकेशन में लोग पात्र पाए जाएंगे तो इन्हें नए सिरे से प्रधानमंत्री आवास दिया जाएगा.''  

बिहार की राजनीति पर शिवराज का आरोप: लालू परिवार के खिलाफ सख्त बयान, विपक्ष पर जमकर बरसे

पटना  बिहार की राजनीति को लेकर वरिष्ठ बीजेपी नेता और कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने विपक्ष पर जोरदार हमला बोला है. उन्होंने पटना में कहा कि आज बिहार में महिलाओं, युवाओं, किसानों और गरीबों के सशक्तिकरण के लिए लगातार काम हो रहा है लेकिन विपक्ष इसे पचाने में असमर्थ है और कुंठा में डूबा हुआ है. कुर्सी के लिए बेटी का तिरस्कार: शिवराज शिवराज सिंह चौहान ने परिवारवाद और कुर्सीवाद को विपक्ष की सबसे बड़ी कमजोरी बताया है. उन्होंने कहा कि जिन दलों ने हमेशा परिवार को ही राजनीति का आधार बनाया, वो अब जनता के बीच अपनी प्रासंगिकता खोते जा रहे हैं. शिवराज सिंह चौहान ने तंज कसते हुए कहा, 'परिवारवाद और कुर्सीवाद में इस कदर उलझ गए हैं कि किडनी देने वाली बेटी तक का तिरस्कार किया जा रहा है, आज विपक्ष के भीतर असली लड़ाई इस बात की है कि कौन नेता होगा और कौन उत्तराधिकारी, एक नेता यहां है, तो दूसरा विदेश में घूम रहा है.' शिवराज ने राहुल गांधी पर भी साधा निशाना उन्होंने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर भी निशाना साधते हुए कहा कि राहुल जी अपनी कुंठा विदेश में निकालते हैं और वहां जाकर देश को बदनाम करने का पाप करते हैं. चौहान ने व्यंग्य करते हुए कहा कि विपक्ष की हालत 'सूत न कपास, दुल्हन में लट्ठमलट्ठा' जैसी हो गई है. भाजपा नेता ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में बिहार समेत पूरे देश में गरीबों और वंचितों को योजनाओं का लाभ सीधे मिल रहा है. महिलाओं को सम्मान और सुरक्षा मिल रही है, किसानों को सहायता मिल रही है, युवाओं के लिए रोजगार और अवसर पैदा हो रहे हैं. यही वजह है कि जनता भाजपा और एनडीए पर विश्वास कर रही है और विपक्ष बौखलाहट में केवल नकारात्मक राजनीति कर रहा है. मखाना महोत्सव में हिस्सा लेने बिहार पहुंचे हैं शिवराज शिवराज सिंह चौहान पटना में आयोजित मखाना महोत्सव में हिस्सा लेने के लिए शनिवार को बिहार गए हैं. देश भर में बिहार सबसे बड़ा मखाना उत्पादक राज्य है. इसको लेकर उन्होंने कहा, मखाना बोर्ड उत्पादन, प्रोसेसिंग, पैकेजिंग से लेकर मार्केटिंग और निर्यात तक पूरी ताकत से काम करेगा, मखाना अब सिर्फ बिहार की पहचान नहीं, बल्कि निवेश और रोजगार का नया इंजन बनेगा. कृषि मंत्री ने कहा, हमारा संकल्प है, बिहार का मखाना वैश्विक बाजार में अपनी मजबूत जगह बनाए और हर कोने तक पहुंचे.