Public Sootr

लहर खबरों की

Aastha Pandey

Writer News & Blogger

राजस्थान में स्टैटिस्टिकल ऑफिसर भर्ती 2025: 113 पदों परआवेदन शुरू

STUDENTS

राजस्थान में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी है राजस्थान लोक सेवा आयोग ने स्टैटिस्टिकल ऑफिसर के 113 पदों पर भर्ती की घोषणा की है। अगर आप भर्ती से जुड़ी जानकारी पाना चाहते हैं, तो हम आपको यहां इस पेज इससे जरिए जानकारी देने वाले हैं। जिससे आप अप्लाई इस भर्ती के लिए अप्लाई कर सकते हैं। इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया आज से शुरू हो गई है। इच्छुक उम्मीदवार RPSC की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। भर्ती के लिए उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 21 वर्ष और अधिकतम आयु 40 वर्ष रखी गई है। आयु की गणना 1 जनवरी 2026 के अनुसार होगी। आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों को अधिकतम आयु सीमा में नियमानुसार छूट दी जाएगी। शैक्षणिक योग्यता उम्मीदवार के पास इकोनॉमिक्स , स्टैटिक्स , मैथ्स या कॉमर्स में कम से कम सेकेंड डिवीजन में मास्टर डिग्री होना जरूरी है। इसके अलावा, एग्रीकल्चर स्टैटिक्स में भी मास्टर डिग्री मान्य होगी। उम्मीदवार के पास सर्टिफिकेट होना अनिवार्य है, जो वर्धमान महावीर ओपन यूनिवर्सिटी, कोटा या राजस्थान सरकार के सूचना एवं प्रौद्योगिकी विभाग द्वारा जारी किया गया हो। फीस विवरण सामान्य, क्रीमीलेयर ओबीसी/एमबीसी वर्ग: ₹600 नॉन-क्रीमीलेयर ओबीसी, एससी, एसटी, ईडब्ल्यूएस और दिव्यांग वर्ग: ₹400 सिलेक्शन प्रोसेस उम्मीदवारों का चयन तीन चरणों में किया जाएगा – लिखित परीक्षा डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन मेडिकल एग्जाम परीक्षा पैटर्न कुल अंक: 200 परीक्षा अवधि: 3 घंटे विषय: स्टैटिक्स एंड प्रॉबेबिलिटी मैथेमेटिकल मैथड्स डेटा एनालिसिस एंड इंटरप्रिटेशन जनरल नॉलेज और करेंट अफेयर्स वेतनमान चयनित उम्मीदवारों को पे लेवल-12 के अनुसार सैलरी दी जाएगी। कैसे करें आवेदन RPSC की वेबसाइट rpsc.rajasthan.gov.in पर जाएं। होम पेज पर “Apply Online” लिंक पर क्लिक करें। नया रजिस्ट्रेशन करें और लॉगिन करके एप्लीकेशन फॉर्म भरें। फीस का भुगतान करें और फॉर्म सबमिट करें। अंत में, फॉर्म का प्रिंटआउट अपने पास रखें। FAQs 1. राजस्थान स्टैटिस्टिकल ऑफिसर भर्ती 2025 में कुल कितने पद हैं? कुल 113 पदों पर भर्ती की जाएगी। 2. आवेदन प्रक्रिया कब से शुरू हुई है? आवेदन प्रक्रिया 28 अक्टूबर 2025 से शुरू हो गई है। 3. आवेदन करने की अंतिम तिथि क्या है? आवेदन की अंतिम तिथि RPSC द्वारा जल्द घोषित की जाएगी। 4. चयन प्रक्रिया में क्या शामिल है? लिखित परीक्षा, डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और मेडिकल एग्जाम के माध्यम से चयन होगा। 5. आवेदन शुल्क कितना है? सामान्य वर्ग के लिए ₹600 और आरक्षित वर्ग के लिए ₹400 शुल्क निर्धारित है।

IIT BHU प्लेसमेंट 2025: 1227 छात्रों को नौकरी, औसत पैकेज 22.81 लाख रुपये

BHU

आईआईटी बीएचयू वाराणसी के प्लेसमेंट 2025 सत्र में कुल 1227 छात्रों को नौकरी मिली। औसत वेतन पैकेज 22.81 लाख रुपये रहा। इस साल 289 छात्रों को प्री-प्लेसमेंट ऑफर (PPO) भी मिला। बी.टेक और बी.टेक+एम.टेक छात्रों के लिए यह साल बेहद शानदार रहा। अगर आप इससे इस प्लेसमेंट का लाभ लेना चाहते हैं। भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान बनारस हिंदू विश्वविद्यालय ने 2025 के प्लेसमेंट सत्र में शानदार प्रदर्शन किया है। इस साल कुल 1227 छात्रों को प्लेसमेंट मिला। औसत वेतन पैकेज 22.81 लाख रुपये प्रति वर्ष रहा। संस्थान ने बताया कि अब तक 289 छात्रों को प्री-प्लेसमेंट ऑफर प्राप्त हुए हैं। कुल 530 अलग-अलग भूमिकाओं में छात्रों को नियुक्त किया गया है। ये आंकड़े आईआईटी बीएचयू की शैक्षणिक और औद्योगिक प्रतिष्ठा को दर्शाते हैं। आईआईटी बीएचयू के चार वर्षीय यूजी कार्यक्रम में छात्रों को औसतन 20 लाख रुपये का पैकेज मिला। वहीं पांच वर्षीय यूजी कार्यक्रम के छात्रों को औसतन 21.16 लाख रुपये का वार्षिक पैकेज मिला। स्नातकोत्तर (PG) छात्रों के लिए औसत पैकेज 10 लाख रुपये प्रति वर्ष रहा। यह आंकड़े बताते हैं कि संस्थान में हर कोर्स के छात्रों को मजबूत करियर अवसर मिल रहे हैं। आईआईटी बीएचयू के अनुसार, 2025 के प्लेसमेंट में कई प्रतिष्ठित कंपनियां जैसे गूगल, अमेज़न , माइक्रोसॉफ्ट , गोल्डमैन सैक्स और एप्पल शामिल हुईं। इन कंपनियों ने सॉफ्टवेयर डेवलपमेंट, डाटा एनालिटिक्स, कोर इंजीनियरिंग और फाइनेंस के क्षेत्रों में नियुक्तियां कीं। छात्रों ने बताया कि संस्थान का प्रशिक्षण और करियर सपोर्ट सिस्टम प्लेसमेंट में बड़ी भूमिका निभाता है। इस साल की प्लेसमेंट दर बेहद उत्साहजनक रही। एनआईआरएफ (NIRF) 2025 की रिपोर्ट के अनुसार, आईआईटी बीएचयू देश के शीर्ष इंजीनियरिंग संस्थानों में से एक बना हुआ है। संस्थान लगातार छात्रों को उद्योग-उन्मुख शिक्षा और बेहतर रोजगार अवसर प्रदान कर रहा है। कुल मिलाकर, 2025 का सत्र आईआईटी बीएचयू के लिए सफलता का प्रतीक रहा है। FAQs 1. आईआईटी बीएचयू में 2025 में कुल कितने छात्रों को प्लेसमेंट मिला?आईआईटी बीएचयू के 2025 प्लेसमेंट सत्र में कुल 1227 छात्रों को नौकरी मिली। 2. इस साल औसत वेतन पैकेज कितना रहा?औसत वेतन पैकेज 22.81 लाख रुपये प्रति वर्ष रहा, जो पिछले साल से अधिक है। 3. कितने छात्रों को प्री-प्लेसमेंट ऑफर मिला?इस साल 289 छात्रों को कंपनियों से प्री-प्लेसमेंट ऑफर प्राप्त हुए। 4. बी.टेक और बी.टेक+एम.टेक छात्रों का औसत पैकेज क्या है?बी.टेक छात्रों का औसत पैकेज 20 लाख रुपये और बी.टेक+एम.टेक छात्रों का 21.16 लाख रुपये रहा। 5. कौन-कौन सी प्रमुख कंपनियां प्लेसमेंट ड्राइव में शामिल हुईं?गूगल, माइक्रोसॉफ्ट, अमेज़न, एप्पल और गोल्डमैन सैक्स जैसी कंपनियां शामिल हुईं।

NMDC में अप्रेंटिसशिप का मौका: 197 पदों पर युवाओं की भर्ती, बिना परीक्षा होगा चयन

student

राष्ट्रीय खनिज विकास निगम की यह अप्रेंटिसशिप भर्ती 2025 उन युवाओं के लिए एक बेहतरीन अवसर है जो इंडस्ट्री में प्रैक्टिकल अनुभव हासिल करना चाहते हैं। नीचे इस खबर का सारांश और मुख्य बिंदु दिए जा रहे हैं ताकि आप इसे आसानी से समझ या साझा कर सकें। अप्रेंटिसशिप भर्ती 2025 पद के लिए भर्ती इस प्रकार से की जानी है। इस पद के लिए पद से जुड़ी सभी जानकारी इस प्रकार से है। संस्था का नाम: राष्ट्रीय खनिज विकास निगम (NMDC)कुल पद: 197भर्ती प्रकार: अप्रेंटिसशिप चयन प्रक्रिया: वॉक-इन-इंटरव्यू योग्यता न्यूनतम आयु: 16 वर्ष चयन प्रक्रिया रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया साथ में ले जाने वाले दस्तावेज

Heading:IPPB GDS Recruitment 2025: इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक में 348 पदों पर होगी भर्ती

students

हर कोई आज कल करियर की उस उचाई पर जाना चाहता है इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक में ग्रामीण डाक सेवक भर्ती 2025 के लिए आवेदन की प्रक्रिया जल्द खत्म होने वाली है। कुल 348 पदों पर भर्ती की जाएगी और आवेदन की आखिरी तारीख 29 अक्टूबर 2025 तय की गई है। इच्छुक उम्मीदवार जल्द आवेदन करें। सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खबर है। इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक में ग्रामीण डाक सेवक भर्ती 2025 के लिए आवेदन की प्रक्रिया अंतिम चरण में है। जो उम्मीदवार अब तक आवेदन नहीं कर पाए हैं, वे जल्दी करें क्योंकि आवेदन की आखिरी तारीख 29 अक्टूबर 2025 है। कितने पदों पर होगी भर्ती इस भर्ती अभियान के तहत कुल 348 पदों पर उम्मीदवारों की नियुक्ति की जाएगी। इन पदों के लिए देशभर से पात्र उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। पात्रता मानदंड इस भर्ती में आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास भारत सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या संस्थान से किसी भी विषय में स्नातक की डिग्री होना आवश्यक है। उम्मीदवारों की आयु 1 अगस्त 2025 तक कम से कम 20 वर्ष और अधिकतम 35 वर्ष होनी चाहिए। आरक्षित वर्गों को सरकारी नियमों के अनुसार आयु में छूट दी जाएगी। आवेदन प्रक्रिया उम्मीदवारों को आवेदन केवल ऑनलाइन माध्यम से करना होगा। आवेदन की प्रक्रिया सरल है — सबसे पहले इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक की आधिकारिक वेबसाइट (Official Website) पर जाएं। होमपेज पर संबंधित भर्ती लिंक पर क्लिक करें। अब पहले पंजीकरण करें और लॉगिन करके आवेदन फॉर्म भरें। सभी आवश्यक जानकारी और दस्तावेज अपलोड करें। शुल्क जमा करने के बाद फॉर्म को सबमिट करें। सबमिट करने के बाद पुष्टिकरण पेज डाउनलोड करें और उसका प्रिंटआउट ले लें। आवेदन की अंतिम तिथि इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक जीडीएस भर्ती के लिए आवेदन की आखिरी तारीख 29 अक्टूबर 2025 है। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे आखिरी समय का इंतजार न करें और समय रहते आवेदन कर दें। महत्वपूर्ण सलाह उम्मीदवारों को भर्ती से जुड़ी किसी भी नई सूचना या नोटिफिकेशन (Notification) के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर नज़र बनाए रखनी चाहिए। इससे उन्हें परीक्षा तिथि, एडमिट कार्ड (Admit Card) और चयन प्रक्रिया से जुड़ी जानकारी मिलती रहेगी। यह भर्ती उन युवाओं के लिए एक शानदार अवसर (Opportunity) है जो बैंकिंग सेक्टर (Banking Sector) में सरकारी नौकरी पाना चाहते हैं। इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक जीडीएस भर्ती 2025 (India Post Payment Bank GDS Recruitment 2025) ❓ FAQs 1. इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक जीडीएस भर्ती 2025 के लिए आवेदन की आखिरी तारीख क्या है? आवेदन की आखिरी तारीख 29 अक्टूबर 2025 है। उम्मीदवार इससे पहले ही आवेदन करें। 2. इस भर्ती में कुल कितने पद हैं? IPPB भर्ती अभियान के तहत कुल 348 पदों पर नियुक्ति की जाएगी। 3. पात्रता के लिए क्या शैक्षणिक योग्यता आवश्यक है? उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक की डिग्री (Graduation) होना अनिवार्य है। 4. आवेदन प्रक्रिया क्या है? उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन फॉर्म भर सकते हैं और दस्तावेज अपलोड कर सकते हैं। 5. अधिक जानकारी कहां मिलेगी? भर्ती से जुड़ी सभी जानकारी इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध है।

Bhopal News: ‘रूपाभ’ समूह चित्र प्रदर्शनी में दिखा रंगों का संवाद, भारत भवन में सामूहिक चित्र प्रदर्शनी

Bharat Bhavan

Colors shown in Rupabh group photo exhibition in Bharat Bhavan भोपाल। बहुकला केंद्र भारत भवन की रंगदर्शनी दीर्घा मंगलवार को रंग, रेखा और कल्पना के विलक्षण सामंजस्य से सजी हुई दिखाई दी। मौका था साप्ताहिक चित्र प्रदर्शनी श्रृंखला ‘रूपाभ’ के अंतर्गत आयोजित सामूहिक चित्र प्रदर्शनी के शुभारंभ अवसर का, जिसमें नागपुर के पांच सृजनशील कलाकार पंकज इटकेलवार, महेश मानकर, बाबर शरीफ, नरोत्तम दास और कृष्णनाथ पाटिल के समूह चित्र और शिल्पों को प्रदर्शित किया गया। रूपंकर केन्द्र की ओर से संयोजित इस प्रदर्शनी में चित्रों और शिल्पों के माध्यम से कलाकारों ने अपने अंतर्मन की अनुगूंज को रूपायित किया है। प्रदर्शनी का शुभारंभ पद्मश्री कलाकार हर चन्दन सिंह भट्टी और भारत भवन के मुख्य प्रशासनिक अधिकारी प्रेम शंकर शुक्ल ने किया। प्रदर्शनी में प्रदर्शित कृतियाँ दर्शक के भीतर संवाद रचती हैं कहीं मन की शांति का आभास कराती हैं, तो कहीं अस्तित्व के गूढ़ प्रश्नों को उजागर करती हैं। प्रदर्शनी का हर चित्र, हर शिल्प अपने भीतर एक अनकही कथा समेटे हुए है। भावनाओं, स्मृतियों और समय के स्पर्श से बनी एक सृजनात्मक यात्रा से 2 नवंबर तक प्रतिदिन दोपहर 2 से रात 8 बजे तक कला प्रेमी परिचित हो सकेंगे। प्रकृति और मानव मन पंकज इटकेलवार की चित्रकृतियां आत्मिक अनुभूति और ध्यान की गहराई में उतरने का आमंत्रण देती हैं। पंकज ने प्रिंट मेकिंग शैली में चित्रों को आकार दिया। उनके रंगों में सौम्यता है, परंतु रेखाओं में एक दृढ़ भावनात्मक प्रवाह। वे प्रकृति और मानव मन के बीच के सामंजस्य को प्रतीकात्मक रूप में उकेरते हैं। पंकज ने सिंबल के रूप में कौआ का उपयोग किया है। उन्होंने बताया कि बचपन से कौआ की कहानी सुनते आ रहे है। यही कारण है कि उनके काम में कौआ किसी न किसी स्वरूप में दिखाई देता है। महेश मानकर अपने चित्रों में मिट्टी की गंध और लोकजीवन की सादगी को सजीव कर देते हैं। उनकी कृतियों में गांव, खेत और श्रमशील मानव की छवि रंगों में घुली प्रतीत होती है। धरती से जुड़ी संवेदनाएँ उनके चित्रों को आत्मीय बनाती हैं। कैनवास पर विचारों का संगीत बाबर शरीफ का कलात्मक संसार अमूर्तता का आकर्षक विस्तार है। उनके रंग कभी तीव्रता से फूटते हैं, तो कभी शांति में विलीन हो जाते हैं। वे आकृतियों को ठोस अर्थ देने के बजाय अनुभवों की तरलता में बहने देते हैं जैसे कैनवास पर विचारों का संगीत बह रहा हो। उनके चित्रों में मानव की खुशियों को सहेज कर रखने की स्मृतियां दिखाई पड़ती है। भुनेश्वर से आए कलाकार नरोत्तम दास की शिल्पकृतियां स्थिर होते हुए भी गति का आभास कराती हैं। उनके शिल्पों में लय और संतुलन की ऐसी संरचना है जो दर्शक को रूप और रिक्ति के सौंदर्य का बोध कराती है। उन्होंने परंपरा और आधुनिकता के संगम को मूर्त रूप दिया है। खास बात यह है कि उनके एक शिल्प में जनजातीय संस्कृति दिखाई देती है तो दूसरे में गाय, गाड़ी और दूध की केतली का समन्वय देखने को मिला। लगभग 15 दिन में तैयार होने वाले इन शिल्प आकृतियों को नरोत्तम दास ने 1200 से 1350 तापमान पर भट्टी में गर्म कर सुनहरा आकार दिया। कृष्णनाथ पाटिल के चित्र रंगों की कोमल तरंगों में बहते हुए आत्मचिंतन का आभास कराते हैं। वे शहरी जीवन के द्वंद्व, मनुष्य के भीतर के संघर्ष और एकांत की नीरवता को सूक्ष्मता से व्यक्त करते हैं।

Bhopal Collector: राजनीतिक दलों को एसआईआर की जानकारी, स्टैंडिंग कमेटी की बैठक

Bhopal Collector

Bhopal Collector Information about SIR to political parties भोपाल। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी कौशलेंद्र विक्रम सिंह की अध्यक्षता में मंगलवार को कलेक्ट्रेट के सभाकक्ष में स्टैंडिंग कमेटी की बैठक में उप जिला निर्वाचन अधिकारी भुवन गुप्ता ने मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों को मतदाता सूची के गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम की प्रकिया की विस्तृत जानकारी दी। ट्रेनिंग दी जाएगी प्रदेश में शुरू हो रहे एसआईआर (मतदाता सूची का विशेष गहन पुनरीक्षण) कार्य को लेकर राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक में बताया गया कि भारत निर्वाचन आयोग ने दूसरे चरण की एसआईआर की तारीखों की घोषणा कर दी है। इसमें मध्यप्रदेश भी शामिल हैं। उन्होंने कहा कि एसआईआर की प्रक्रिया 28 अक्टूबर से शुरू हो रही है। इस बीच 28 अक्टूबर से 3 नवंबर तक बीएलओ को ट्रेनिंग दी जाएगी। बीएलओ द्वारा 4 नवंबर से 4 दिसंबर तक घर-घर जाकर सर्वे किया जाएगा। ड्रॉफ्ट रोल का प्रकाशन 9 दिसंबर को किया जाएगा। दावा आपत्तियों के आवेदन 9 दिसंबर से 8 जनवरी 2026 तक लिए जाएंगे। इसके बाद 7 फरवरी 2026 को फाइनल मतदाता सूची का प्रकाशन किया जाएगा। बैठक में सभी राष्ट्रीय राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ एडीएम प्रकाश नायक, एस डी एम भी उपस्थित रहे।

RRB NTPC Recruitment 2025: रेलवे में 3050 पदों पर भर्ती, कल से शुरू होंगे आवेदन

RRB

रेलवे में नौकरी (Railway Job) की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए खुशखबरी है। रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) ने एनटीपीसी अंडर ग्रेजुएट (Under Graduate) लेवल भर्ती 2025 का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। आवेदन प्रक्रिया 28 अक्टूबर से शुरू होगी और 27 नवंबर 2025 तक चलेगी। इस भर्ती के जरिए कुल 3050 रिक्त पदों पर उम्मीदवारों की नियुक्ति की जाएगी। विस्तृत पदों का विवरण आरआरबी (RRB) की ऑफिशियल वेबसाइट पर नोटिफिकेशन के साथ जारी किया जाएगा। योग्यता इस भर्ती में भाग लेने के लिए उम्मीदवार का किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड या संस्थान से इंटरमीडिएट (10+2) पास होना जरूरी है। कुछ पदों के लिए हिंदी या अंग्रेजी टाइपिंग (Typing) का ज्ञान अनिवार्य होगा। आयु सीमा उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 33 वर्ष रखी गई है। आरक्षित वर्गों को सरकारी नियमों के अनुसार आयु में छूट (Age Relaxation) दी जाएगी। आवेदन प्रक्रिया उम्मीदवारों को आवेदन केवल ऑनलाइन माध्यम से करना होगा। इसके लिए उन्हें आरआरबी की आधिकारिक वेबसाइट rrbapply.gov.in पर जाना होगा। आवेदन शुल्क CBT-1 परीक्षा (Exam) के बाद जनरल / ओबीसी / ईडब्ल्यूएस वर्ग के उम्मीदवारों को ₹400 और अन्य श्रेणियों को पूरा शुल्क रिफंड (Refund)किया जाएगा। परीक्षा पैटर्न इस भर्ती में उम्मीदवारों का चयन CBT-1, CBT-2, टाइपिंग टेस्ट (Typing Test) और डॉक्युमेंट वेरिफिकेशन (Document Verification) के आधार पर किया जाएगा रेलवे की यह भर्ती युवाओं के लिए एक सुनहरा अवसर (Opportunity) है। जो अभ्यर्थी इंटरमीडिएट पास हैं, वे इस मौके का फायदा उठाकर सरकारी नौकरी (Government Job) हासिल कर सकते हैं। अधिक जानकारी और नोटिफिकेशन डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवार rrbapply.gov.in पर विजिट करें।

Career Change Tips : करियर बनाने से पहले रखें इन बातों का ध्यान

करियर बदलने का फैसला बड़ा होता है। सही योजना, स्किल और नेटवर्किंग से यह सफर आसान हो सकता है। जल्दबाजी से बचें और सोच-समझकर कदम बढ़ाएं ताकि नया करियर सफलता का रास्ता बने। आइए हम आपको यहां कुछ टिप्स के जरिए बताते हैं कि कैसे करियर में आगे बढ़ सकते हैं। कई बार जीवन में ऐसा वक्त आता है जब हमें करियर (Career) बदलने का मन होता है। यह फैसला आसान नहीं होता, लेकिन अगर सही तरीके से योजना बनाई जाए तो मुश्किलें कम हो सकती हैं। करियर स्विच (Career Switch) से पहले कुछ अहम बातों पर ध्यान देना जरूरी है। सबसे पहले यह समझें कि आप करियर क्यों बदलना चाहते हैं। क्या मौजूदा नौकरी (Job) में ग्रोथ नहीं मिल रही या आप अपने पैशन (Passion) को फॉलो करना चाहते हैं? सही वजह जानना बहुत जरूरी है। जिस फील्ड (Field) में जाना चाहते हैं, उसके बारे में पूरी जानकारी जुटाएं। देखें कि उस सेक्टर (Sector) में नौकरी के क्या विकल्प हैं और भविष्य (Future) कितना सुरक्षित है। प्रोफेशनल ग्रोथ (Professional Growth) कैसी रहेगी, यह भी समझें। किसी भी नए करियर में जाने से पहले अपनी स्किल्स (Skills) को जांचें। क्या आपके पास उस फील्ड के लिए जरूरी क्वालिफिकेशन (Qualification) है? अगर नहीं, तो पहले कोर्स या ट्रेनिंग करने की योजना बनाएं। अगर आप नई स्किल्स सीखना चाहते हैं, तो तय करें कि यह काम जॉब (Job) के साथ करेंगे या छोड़कर। अगर आप साथ में पढ़ाई करने की सोच रहे हैं तो समय प्रबंधन (Time Management) बहुत जरूरी है। वहीं, अगर नौकरी छोड़कर पढ़ाई करना चाहते हैं, तो पर्याप्त बचत (Savings) जरूर रखें क्योंकि नए करियर में सेट होने में वक्त लगेगा। नई इंडस्ट्री (Industry) में नेटवर्क (Network) बनाना भी जरूरी है। अपने इच्छित फील्ड के प्रोफेशनल्स से मिलें, सोशल मीडिया (Social Media) प्लेटफॉर्म्स पर सक्रिय रहें और उनके अनुभवों से सीखें। साथ ही, जल्दबाजी में कोई निर्णय न लें। हर पहलू पर विचार करें और फैमिली या एक्सपर्ट (Expert) की राय जरूर लें। यह समझना जरूरी है कि नया करियर सिर्फ बदलाव नहीं, बल्कि एक नई शुरुआत है। याद रखें, हर करियर बदलाव अपने साथ नए अवसर (Opportunities) लाता है। अगर आप सकारात्मक सोच और मजबूत प्लानिंग के साथ आगे बढ़ते हैं, तो यह कदम आपकी सफलता (Success) की दिशा तय करेगा।