Unclaimed Assets Settlement camp organized financial sector avail benefits
भोपाल। वित्तीय क्षेत्र मे अनक्लेम्ड अस्सेट्स के सुगम और त्वरित निराकरण के लिए शिविर का आयोजन वित्तीय सेवाएं विभाग, वित्त मंत्रालय, भारत सरकार के निर्देशानुसार क्षेत्रीय निदेशक रिज़र्व बैंक ऑफ़ इंडिया सुश्री रेखा चंदानावेली की अध्यक्षता में कलेक्टर कार्यालय भोपाल मे किया गया।
शिविर का आयोजन जिला अग्रणी बैंक, बैंक ऑफ इंडिया द्वारा किया गया। जिसमें सभी बैंको के अधिकारी, एलआईसी के वरिष्ठ अधिकारी, न्यू इंडिया इंश्योरेंस एवं अन्य निजी क्षेत्र के इंश्योरेंस कंपनी के अधिकारी एवं हितग्राही उपस्थित रहे।
स्वीकृति पत्र बांटे
क्षेत्रीय निदेशक ने सभी वित्तीय संस्थानों के अनक्लेम्ड अस्सेट्स प्रकरणो को निपटान के लिए किए जा रहे प्रयासों की प्रशंसा की एवं उनके लाभार्थियों को स्वीकृति पत्र भी बांटे। शिविर के माध्यम से उन्होने भोपाल की जनता से भी इस अभियान का लाभ उठाने के लिए अपील की।













