Public Sootr

लहर खबरों की

Public Sootr

Writer News & Blogger

NSUI Bhopal: फार्मेसी काउंसिल अध्यक्ष हटाने की मांग, मुख्यमंत्री से शिकायत

NSUI

NSUI Bhopal Demand for removal of Pharmacy Council President complaint to Chief Minister भोपाल। मध्यप्रदेश फार्मेसी काउंसिल के अध्यक्ष संजय जैन द्वारा शुक्रवार को छात्र तुषार के साथ की गई मारपीट और धमकी की घटना ने प्रदेशभर में रोष पैदा कर दिया है। इस गंभीर प्रकरण को लेकर एनएसयूआई ने मुख्यमंत्री, मुख्य सचिव व प्रमुख सचिव को शिकायत कर कठोर कार्रवाई की मांग की है। एनएसयूआई प्रदेश उपाध्यक्ष रवि परमार ने मुख्यमंत्री, मुख्य सचिव, एवं प्रमुख सचिव, लोक स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा को विस्तृत शिकायत पत्र प्रेषित कर संजय जैन को तत्काल प्रभाव से पद से हटाने तथा उनके विरुद्ध दंडात्मक कार्रवाई सुनिश्चित करने की मांग की है। रवि परमार ने पत्र में उल्लेख किया गया है कि दिनांक 28 नवंबर 2025 को छात्र तुषार रजिस्ट्रेशन संबंधी शिकायत लेकर फार्मेसी काउंसिल कार्यालय पहुंचे थे, जहां अध्यक्ष संजय जैन, कर्मचारियों और गार्डों द्वारा उन्हें घसीटकर अंदर ले जाकर बंधक बनाया गया, कमरे में बंद किया गया तथा बेरहमी से मारपीट करते हुए जान से मारने की धमकी दी गई यह न केवल संवैधानिक पद की मर्यादा का उल्लंघन है बल्कि कानूनन गंभीर अपराध भी है। एनएसयूआई की प्रमुख मांगें पत्र में एनएसयूआई की चेतावनी जिला अध्यक्ष अक्षय तोमर ने कहा कि यदि सरकार इस गंभीर घटना पर तुरंत कार्रवाई नहीं करती है, तो एनएसयूआई प्रदेशभर में आंदोलन को और व्यापक करेगी छात्रों पर अत्याचार किसी भी परिस्थिति में स्वीकार नहीं किया जाएगा। संजय जैन को पद से हटाना और उनके खिलाफ अपराध दर्ज करना अनिवार्य है।” तोमर ने कहा है कि यह मामला केवल एक छात्र की सुरक्षा का नहीं, बल्कि पूरे प्रदेश में शिक्षा और स्वास्थ्य संबंधी परिषदों की विश्वसनीयता का प्रश्न है। इसलिए सरकार को तुरंत कड़ा निर्णय लेना चाहिए।

Air Quality: स्प्रे मशीनों से सड़कों पर पानी का छिड़काव, निगम कर रहा काम

air quality

Air Quality Spray machines are spraying water on the roads corporation is doing the work भोपाल। नगर निगम द्वारा शहर में वायु गुणवत्ता सुधार एवं हवा में धूल के कणों को जमीन पर लाने के दृष्टिगत लगातार फॉगर मशीनों एवं ट्रेक्टर माउंट स्प्रे मशीन के माध्यम से पानी का छिड़काव किया जा रहा है। लगातार छिड़काव के कारण वायु गुणवत्ता सूचकांक में कमी भी परिलक्षित हो रही है। 2 फॉगर मशीनों और 5 टेक्टर निगम आयुक्त के निर्देश पर शहर की वायु गुणवत्ता को बेहतर बनाये रखने और हवा में सम्मिलित धूल के कणों को जमीन पर लाने के दृष्टिगत निगम द्वारा शहर में 02 फॉगर मशीनों और 05 टेक्टर माउंट स्प्रे मशीनों से लगातार सड़कों पर काफी ऊंचाई तक एवं सड़कों के किनारे पेड़ों आदि पर शाम 07ः30 बजे से प्रातः 06ः00 बजे तक पानी का छिड़काव किया जा रहा है। क्षेत्र में सुधार निगम द्वारा न्यू मार्केट, रोशनपुरा, रंगमहल, टी.टी.नगर थाना क्षेत्र, तात्याटोपे नगर स्टेडियम रोड, माता मंदिर, मैनिट कॉलेज, लालघाटी, एयरपोर्ट मेन रोड, गांधी नगर, कोहेफिजा, एमएलए रेस्ट हाउस, स्टेट बैंक चौराहा रॉयल मार्केट, कलेक्टर कार्यालय, पर्यावास प्रदूषण केन्द्र, मनीषा मार्केट, चार इमली, 10 नंबर मार्केट, अरेरा कालोनी क्षेत्र, हनुमान मंदिर 1100 क्वाटर्स, सुभाष स्कूल, ईदगाह हिल्स, सुल्तानिया रोड, पुराना सचिवालय, 06 नंबर मार्केट, नेहरू नगर, जैन मंदिर सेकेण्ड स्टॉप, तुलसी नगर, भारतमाता चौराहा, होटल पलाश, श्यामला हिल्स, पर्यावास भवन सहित शहर के अन्य क्षेत्रों में वायु गुणवत्ता में सुधार हेतु लगातार पानी का छिड़काव किया जा रहा है।

International Cleanest Award: IQCA Board ने किया सम्मानित, डॉ. सुरजीत को विशेष स्थान

Cleanest Award

International Cleanest Award IQCA Board honoured Dr. Surjeet with a special place भोपाल। इंटरनेशनल क्वालिफिकेशन एंड सर्टिफिकेट असेसमेंट बोर्ड (IQCA Board), लंदन) के प्रतिष्ठित कार्यक्रम में अंतर्राष्ट्रीय स्वच्छता पुरस्कार (International Cleanest Award) से डॉ. सुरजीत सिंह चौहान प्रदेश संयोजक, स्वच्छ भारत अभियान मध्यप्रदेश एवं पूर्व अध्यक्ष नगर निगम भोपाल को सम्मानित किया गया। गर्व का विषय अवार्ड ग्रहण करते हुए डॉ. चौहान ने कहा—“यह सम्मान न केवल व्यक्तिगत गौरव है, बल्कि भोपाल और भारत के लिए आत्मीय गर्व का विषय है। लंदन जैसे वैश्विक ज्ञान–केंद्र की शैक्षणिक विश्वसनीयता, उच्चतर मानकीकरण और अंतरराष्ट्रीय गुणवत्ता का संदेश आज भोपाल की धरती पर प्रेरक रूप में उपस्थित है।” वैश्विक पहचान IQCA Board की ग्लोबल CEO हिना गुप्ता ने बताया कि बोर्ड का उद्देश्य—“योग्यता को वैश्विक पहचान दिलाना, प्रतिभा को प्रमाणित करना और शिक्षा को अंतरराष्ट्रीय प्रतिस्पर्धा के अनुरूप विकसित करना”—हम सभी के लिए मार्गदर्शक है। कार्यक्रम में उन्होंने कहा कि डॉ. सुरजीत सिंह चौहान का यह सम्मान उन लाखों विद्यार्थियों, पेशेवरों और संस्थानों के लिए प्रेरणास्रोत है जो वैश्विक मानकों के साथ अपनी पहचान स्थापित करना चाहते हैं। इस आयोजन से भारत–यूके शैक्षणिक सहयोग और अधिक सशक्त होने की उम्मीद व्यक्त की गई। लंदन से प्रकाशित IQBIZ Magazine इस अवसर को और ऐतिहासिक बनाते हुए, लंदन से प्रकाशित प्रतिष्ठित अंतरराष्ट्रीय पत्रिका “IQBIZ — The Global Business Insights” ने भी नगर निगम भोपाल के पूर्व अध्यक्ष एवं स्वच्छ भारत अभियान के प्रदेश संयोजक डॉ. सुरजीत सिंह चौहान को विशेष स्थान प्रदान किया है। पत्रिका ने अपने विस्तृत लेख“Bhopal Clean Revolution: Transforming a City into a Model of Urban Hygiene” में डॉ. चौहान द्वारा भोपाल में चलाए गए स्वच्छता अभियानों और नगर सुधार प्रयासों की प्रशंसा की है। लेख में उल्लेखित है कि–• डॉ. चौहान के नेतृत्व में भोपाल ने शहरी स्वच्छता का नया मानक स्थापित किया• शहर में जनभागीदारी आधारित स्वच्छता आंदोलन को गति मिली• कचरा प्रबंधन, स्वच्छ पर्यावरण, जन-जागरूकता और नवाचार आधारित कार्यों ने भोपाल को राष्ट्रीय स्तर पर अग्रणी शहरों में स्थान दिलाया पत्रिका ने यह भी रेखांकित किया कि यह अभियान प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के “स्वच्छ भारत–स्वस्थ भारत” मिशन का जीवंत उदाहरण है, जिसने देशभर में स्वच्छता के प्रति नई चेतना उत्पन्न की है।

MP Police: 30 करोड़ रूपए का एमडी जप्त, पुलिस ने किया भंडाफोड़

MP Police

MP Police MD worth Rs 30 crore seized police busted racket भोपाल, 28 नवंबर 2025। अवैध मादक पदार्थो के कारोबार में लिप्‍त तस्‍करों द्वारा अपनाए जा रहे नये-नये हथकंडे मध्‍यप्रदेश पुलिस की नारकोटिक्‍स विंग की सजगता की वजह से नाकाम साबित हो रहे है। नारकोटिक्‍स प्रकोष्‍ठ नीमच ने आज 28 नवंबर को ग्राम लसूड़िया, हस्तमुरार थाना रामपुरा, जिला नीमच में खेत पर बने मकान पर दबिश देकर एमडी बनाने के कारखाने का भंडा फोड़ कर तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से अवैध मादक पदार्थ एमडी 2 किलो 700 ग्राम ठोस एवं 16 किलो लिक्विड अवस्था में तथा करीब 70 किलो से अधिक एमडी बनाने के केमीकल तथा अन्य सामग्री भी जप्त की है। जप्त मादक पदार्थ एमडी तथा एमडी बनाने की सामग्री की अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कीमत लगभग 30 करोड़ से अधिक है। मुहिम “नशे पर प्रहार” अवैध मादक पदार्थों की तस्‍करी पर कड़ाई से अंकुश लगाने के मकसद से पुलिस महानिदेशक कैलाश मकवाणा के निर्देश पर मध्‍यप्रदेश पुलिस की नारकोटिक्‍स विंग द्वारा प्रदेशव्‍यापी विशेष मुहिम “नशे पर प्रहार” चलाया जा रहा है। इसी मुहिम के तहत अतिरिक्‍त पुलिस महानिदेशक नारकोटिक्‍स के.पी. वेंकाटेश्वर राव के मार्गदर्शन में तथा उप पुलिस महानिरीक्षक नारकोटिक्स महेश चंद जैन के नेतृत्व में नारकोटिक्‍स विंग को यह सफलता मिली है। मोटर साइकिल, मोबाइल फोन भी जप्त अतिरिक्‍त पुलिस महानिदेशक के.पी. वेंकाटेश्वर राव ने बताया कि मुखबिर से मिली सूचना पर नारकोटिक्‍स विंग ने कार्यवाही करते हुए, ग्राम लसूड़िया, हस्तमुरार थाना रामपुरा, जिला नीमच में खेत पर बने मकान पर दबिश देकर तीन आरोपी निरंजन दायमा, निवासी खेड़ी, थाना मनासा , अर्जुन गरासिया तथा रमेश गरासिया, निवासी लसूड़िया, थाना रामपुरा को गिरफ्तार किया। आरोपियों के कब्‍जे से अवैध मादक पदार्थ एमडी 2 किलो 700 ग्राम ठोस एवं 16 किलो लिक्विड अवस्था में तथा करीब 70 किलो से अधिक एमडी बनाने के केमीकल तथा अन्य सामग्री तीन मोटर साइकिल, तीन मोबाइल फोन भी जप्त किए। एमडी, केमीकल, अन्‍य सामग्री सहिम सहित पुलिस ने लगभग 30 करोड़ रूपये की सामग्री जब्‍त की है। आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्‍ट के तहत प्रकरण कायम कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। नारकोटिक्स विंग के निरीक्षक राकेश चौधरी, निरीक्षक भारत सिंह चावड़ा, निरीक्षक हरीश सोलंकी, निरीक्षक तेजेन्द्र सिंह सेंगर तथा निरीक्षक मलय महंत एवं नारकोटिक्स इंदौर व नीमच टीम का सराहनीय योगदान रहा। साथ ही कार्रवाई के दौरान पुलिस अधीक्षक, नीमच अंकित जायसवाल एवं जिला पुलिस बल नीमच का भी इस कार्रवाई में सराहनीय योगदान रहा।

Art & Culture: मानव संग्रहालय, “पंजाब की पारंपरिक सांस्कृतिक विरासत पर विशेष प्रदर्शनी”

Art & Culture

Art & Culture Museum of Manav Special Exhibition on Traditional Cultural Heritage of Punjab भोपाल। इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मानव संग्रहालय विभिन्न भारतीय समुदायों की लोक–संस्कृति, पारम्परिक तकनीक और जीवन–शैली को प्रदर्शित करने हेतु एक महत्त्वपूर्ण राष्ट्रीय संस्थान के रूप में जाना जाता है। इसी श्रृंखला के अंतर्गत संग्रहालय में आगामी दिनों में पंजाब की बहुआयामी सांस्कृतिक विरासत पर केंद्रित एक विशेष प्रदर्शन का आयोजन किया जा रहा है। विशेषताओं से परिचय संग्रहालय में इस प्रदर्शनी का उद्घाटन आज 29 नवंबर को शाम 4 बजे भारतीय पुलिस सेवा के सेवानिवृत्त वरिष्ठ अधिकारी सरबजीत सिंह द्वारा किया जायेगाI यह कार्यक्रम संग्रहालय के आवृति प्रांगण में संपन्न होगा, जिसका उद्देश्य दर्शकों को पंजाब के ग्रामीण जीवन, कृषि–आधारित अर्थव्यवस्था, धार्मिक–आध्यात्मिक परंपराओं तथा सामाजिक–सांस्कृतिक विशेषताओं से परिचित कराना है। मुख्य विशेषताएँ सांस्कृतिक संवाद को बढ़ावा संग्रहालय के जन संपर्क अधिकारी हेमंत बहादुर सिंह परिहार ने कार्यक्रम का उद्देश्य बताते हुए बताया कि भारतीय सांस्कृतिक विविधता का व्यापक परिचय कराना,पारम्परिक ज्ञान–प्रणालियों और जीवन–शैली को नई पीढ़ी के सामने प्रस्तुत करना,स्थानीय समुदायों की भागीदारी के माध्यम से सांस्कृतिक संवाद को बढ़ावा देना,एवं पंजाब की कृषि, संस्कृति और सामाजिक संरचना को व्यापक रूप से प्रदर्शित करना।

India Queen: मलेशिया में भारत का प्रतिनिधित्व, विजेता बनीं जागृति

India Queen

Central India Queen Representing India in Malaysia Jagriti became the winner भोपाल। शहर की सेंट्रल इंडिया क्वीन विजेता रहीं डॉ. जागृति अग्रवाल ने हाल ही में मलेशिया में संपन्न हुए मिसेज क्लासिक यूनिवर्स कॉम्पिटीशन में भारत का प्रतिनिधित्व किया। इस कॉम्पिटीशन में डॉ. जागृति एलीट कैटेगरी में विजेता बनने वालीं पहली भारतीय महिला बनीं। यह जानकारी शुक्रवार को पत्रकारों से चर्चा करते हुए डॉ. जागृति अग्रवाल और पेजेंट इंडिया प्रमुख फराह अनवर ने दी। डॉ. जागृति अग्रवाल ने इस दौरान बताया कि यह कॉम्पिटीशन 17 से 23 नवंबर तक हुआ। इसमें 30 से अधिक देशों से 35 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। फराह अनवर ने कहा कि डॉ. जागृति अग्रवाल की यह उपलब्धि सिर्फ एक व्यक्तिगत सफलता नहीं, बल्कि भारतीय नारी की शक्ति, संकल्प और सौंदर्य के संगम की वह मिसाल है, जो अंतरराष्ट्रीय मंच पर और भी ऊंचाइयों को छूने की प्रेरणा देती है। उन्हें मिला यह सम्मान आने वाली पीढ़ियों की अनेक महिलाओं को अपने सपनों के रास्ते पर आगे बढ़ने का साहस देता रहेगा। उल्लेखनीय है कि इससे पहले जागृति छह अलग-अलग क्राउन अपने नाम कर चुकी हैं, लेकिन यह जीत उनके करियर का अब तक का सबसे प्रतिष्ठित टाइटल साबित हुआ है। इस अवसर पर चीन में आयोजित सुपर मॉडल यूनिवर्स प्रतियोगिता में टॉप छह में स्थान प्राप्त कर देश का नाम रोशन करने वाली याशिका साटनकर भी उपस्थित रहीं। दोस्त से मिली प्रेरणा डॉ. जागृति बताती हैं कि दिसंबर 2024 में उनकी एक दोस्त से मिली प्रेरणा के बाद उन्होंने फैशन की दुनिया में कदम बढ़ाया। उन्होंने कभी नहीं सोचा था कि उनका यह कदम उन्हें ब्यूटी पेजेंट की दुनिया में इतनी जल्दी विशिष्ट पहचान दिलाएगा। लेकिन उनकी कड़ी मेहनत, जिद् और जुनून से यह संभव हो पाया है। जागृति ने बताया कि इस ब्यूटी कॉम्पिटीशन के लिए उन्होंने अपने शरीर और व्यक्तित्व दोनों में व्यापक परिवर्तन लाया और अपनी जीवनशैली को अनुशासित किया। कॉम्पिटीशन की तैयारी के दौरान बॉडी ट्रांसफॉर्मेशन पर उन्होंने सबसे अधिक फोकस किया। एक ब्रेन ट्रेनर के रूप में कार्यरत् जागृति जानती थीं कि मानसिक दृढ़ता और भावनात्मक संतुलन ही उन्हें मंच पर अलग पहचान देगा। इस कठिन यात्रा में मेरे परिवार और पति ने हर कदम पर मेरा समर्थन किया और वही ऊर्जा मेरी ताकत बनकर उभरी। जागृति ने बताया कि इस कॉम्पिटीशन के लिए आन्सी नाइडू ने नेशनल कॉस्ट्यूम और विनिंग गाउन डिजाइन किया। अल्पा रावल ने एलीगेंट कॉक्टेल लुक तैयार किया। ज्योति परिहार ने डे-टू-डे लुक में भारतीयता का खूबसूरत स्पर्श दिया और जूबी ने मेकअप और ग्रूमिंग की जिम्मेदारी संभाली। विश्व मंच पर प्रदर्शन कॉम्पिटीशन के सांस्कृतिक राउंड में जागृति ने भारतीय परंपराओं की सौंधी महक और हमारी धरोहर की गरिमा को विश्व मंच पर उतारकर सबका दिल जीत लिया। उन्होंने विशेषतौर पर भारतीय परिधान चुना और भारतीय संस्कृति को दर्शाती एक खूबसूरत ब्राइडल ड्रेस में जब वे जजों के सामने पहुंचीं, तो पूरा हॉल तालियों से गूंज उठा। जागृति ने कहा कि उनका उद्देश्य केवल एक खिताब जीत लेना नहीं है, बल्कि उन महिलाओं के लिए नई राह खोलना है, जो उम्र, वजन या रंग जैसी सामाजिक धारणाओं के कारण स्वयं को सीमित समझती हैं। उन्होंने कहा, मैं चाहती हूं कि महिलाएं यह जानें कि किसी भी मुकाम को पाने के लिए उम्र नहीं, जुनून मायने रखता है।

Nagar Nigam Bhopal: अमले ने हटाए अतिक्रमण, D-Mart, चूना भट्टी से सामान जप्त

Nagar Nigam Bhopal

Municipal Corporation Bhopal Staff removed encroachments seized goods from D-Mart and lime kiln भोपाल। नगर निगम द्वारा शहर के विभिन्न क्षेत्रों में अतिक्रमणों एवं अवैध निर्माणों को हटाने की कार्यवाही निरंतर जारी है। इसी तारतम्य में निगम के अतिक्रमण निरोधक दस्ते के दलों ने सीएम हेल्प लाईन, कॉल सेंटर व अन्य माध्यमों से प्राप्त शिकायतों के निराकरण तथा निगम की नियमित कार्यवाही के तहत शहर के विभिन्न क्षेत्रों में अतिक्रमण कर लगाये गये ठेले, गुमठियां, सब्जी आदि की दुकानें सहित अन्य प्रकार के अतिक्रमणों को हटाने के साथ ही अवैध रूप से बनाये गये शेड, चबूतरे, छप्पर, झुग्गी, पक्का जीना, मुर्गे के पिंजरे आदि को भी हटाने की कार्यवाही की और ठेले, तखत, काउंटर, तराजू, लाईट, स्टैण्ड, पल्लियां, टेबिल, स्टूल आदि सहित अन्य प्रकार का सामान जप्त किया। क्षेत्रों में अतिक्रमण निगम आयुक्त संस्कृति जैन के निर्देश पर निगम के अतिक्रमण निरोधक दस्ते के दलों ने शुक्रवार को कोलार विषाल मेगा मार्ट, निर्मलादेवी गेट, ललिता नगर, डीमार्ट, चूना भट्टी, सर्वधर्म कालोनी, जे.के. हास्पिटल, साकेत नगर, एम्स गेट नं0-3, रानी कमलापति रेल्वे स्टेषन, 11 नम्बर सांई बोर्ड, बाबा नगर, एम.पी. नगर जोन-1 एक्सिस बैंक, न्यू मार्केट नो-व्हीकल जोन, काटजू हास्पिटल, ,रंगमहल, न्यू मार्केट संट्रल बैंक, जवाहर चौक सरस्वती नगर, कमला पार्क, खजूरी पिलिया गांव, अयोध्या बायपास, खजूरी रोड, अषोका गार्डन मण्डी, अषोका गार्डन, रेल्वे स्टेषन प्लेटफार्म नं0-1, जहांगीराबाद मेन रोड, हमीदिया रोड, हमीदिया अस्पताल गेट, काले दरवाजा, बैरागढ़ चंचल चौराहा, गांधीनगर बस स्टेण्ड आदि क्षेत्रों में अतिक्रमणों को हटाने की कार्यवाही करते हुए सड़कों, फुटपाथों व अन्य सार्वजनिक स्थलों पर अवैध रूप से लगाये गये ठेले, गुमठियां, काउंटर, पान पार्लर, सब्जी आदि की दुकानें हटाई। टेबिल, काउंटर, तराजू खजूरी रोड क्षेत्र में वार्ड कार्यालय के पास अवैध रूप से बनाया गया 01 शेड व 01 चबूतरा, अयोध्या नगर में घर के सामने अवैध रूप से लगाई जाली, रेल्वे स्टेशन प्लेटफार्म क्र. 01 की ओर अवैध रूप से बना छप्पर एवं 01 झुग्गी, अशोका गार्डन क्षेत्र से 01 अवैध रूप से बना छप्पर तथा अशोका गार्डन पानी की टंकी के पीछे अवैध रूप से बनाया गया पक्का जीना तोड़ने की कार्यवाही की। निगम अमले ने कार्यवाही के दौरान 05 ठेले, 01 तखत, 10 पल्लियां, 07 स्टैण्ड, 03 टेबिल, 01 काउंटर, 01 तराजू सहित अन्य प्रकार का सामान जप्त किया।

MP Police: वाहन चोरो पर लगातार कार्रवाई, 44 मोटरसाइकिलें बरामद

MP Police

MP Police Continuous action against vehicle thieves 44 motorcycles recovered भोपाल। मध्यप्रदेश पुलिस ने विभिन्न जिलों में सतत निगरानी और प्रभावी अन्वेषण के माध्यम से विगत एक सप्‍ताह में वाहन चोर गिरोहों का पर्दाफाश करते हुए चोरी की कुल 44 मोटरसाइकिलें बरामद की हैं। साथ ही पुलिस ने शातिर चोरों को भी गिरफ्तार किया है। यह अभियान प्रदेशभर में वाहन चोरी पर सख्त नियंत्रण और अपराधियों के विरुद्ध त्वरित कार्रवाई की दिशा में पुलिस की प्रतिबद्धता को दर्शाता है। गिरोह का भंडाफोड़ छिंदवाड़ा जिले की कुण्डीपुरा पुलिस ने निर्णायक कार्रवाई करते हुए चार आरोपी संतोष खरपूसे, प्रमोद पुरी गोस्वामी, गगन नेवारे और सुधांशु भूषण को गिरफ्तार किया। पूछताछ में आरोपियों ने छिंदवाड़ा व बालाघाट जिलों से 20 मोटरसाइकिलें (4 बुलेट) चोरी करने की बात स्वीकार की। आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस ने एक खंडहरनुमा कमरे से लगभग 17 लाख रूपए मूल्य की मोटरसाइकिलें बरामद की है। 11 मोटरसाइकिलें बरामद गुना की जिले में चलाए जा रहे सघन वाहन चैकिंग अभियान के दौरान कोतवाली पुलिस ने भुल्लनपुरा रोड पर लाखन कुशवाह और सोनू राठौर को चोरी की मोटरसाइकिल सहित पकड़ा। पूछताछ में दोनों ने अलग-अलग स्‍थानों से 11 मोटरसाइकिलें चोरी करना स्वीकार किया। जिनकी कीमत लगभग 5 लाख 50 हजार रूपए है। इसी प्रकार उज्‍जैन के नीलगंगा पुलिस ने चोरी हुई 1 बुलेट, सागर के थाना खुरई पुलिस ने 4 मोटरसाइकिलें, कटनी में कोतवाली पुलिस 6 मोटरसाइकिल और एनकेजे पुलिस ने 1 मोटरसाइकिल तथा शाजापुर में शुजालपुर मंडी थाना पुलिस ने 1 मोटरसाइकिल बरामद कर आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इस प्रकार पुलिस ने कुल 13 मोटरसाइकिलें बरामद की है। सुरक्षा एवं विश्वास की भावना पुलिस की इन कार्रवाईयों ने एक बार फिर यह सिद्ध किया है कि मध्यप्रदेश पुलिस नागरिकों की संपत्ति सुरक्षा, अपराध पर नियंत्रण और कानून-व्यवस्था सुदृढ़ बनाने के लिए पूर्ण समर्पण के साथ कार्यरत है। तकनीकी संसाधनों, निगरानी तंत्र और तत्पर फील्ड टीमों के समन्वय से पुलिस ने वाहन चोरी जैसे अपराधों पर निर्णायक अंकुश लगाया है। यह सतत और संगठित कार्रवाई न केवल अपराधियों के मनोबल को तोड़ रही है, बल्कि आमजन में सुरक्षा एवं विश्वास की भावना को भी सुदृढ़ कर रही है।

IFFI Award: जापानी ‘ए पेल व्यू ऑफ हिल्स’, इफ्फी प्रेमियों ने लिया आनंद

IFFI Awards

IFFI Awards Japanese A Pale View of Hills enjoys IFFI fans गोवा। जापानी फिल्म निर्देशक कएई इशिकावा आज अपनी दूसरी फिल्म ‘ए पेल व्यू ऑफ हिल्स’ के साथ प्रेस कॉन्फ्रेंस हॉल में मीडिया से रू-ब-रू हुए। इस फिल्म को इस वर्ष 56वें ​​भारतीय अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव (आईएफएफआई – इफ्फी), गोवा में ‘कंट्री फोकस: जापान’ के एक हिस्से के रूप में प्रदर्शित किया गया। आईएफएफआई में आने वाले दर्शकों को समकालीन जापानी सिनेमा के विस्तृत परिदृश्य से परिचय कराने के लिए इसका प्रदर्शन किया गया। ‘कंट्री फोकस जापान की सिनेमाई विरासत को आकार देने वाले उभरते स्वरों और प्रसिद्ध फिल्मकारों, दोनों की रचनात्मक जीवंतता का जश्न मनाते हुए, ‘कंट्री फोकस: जापान’ शैलियों की एक असाधारण श्रृंखला को समेटे हुए है। इसमें स्मृति, पहचान और अपनेपन की खोज करने वाले अंतरंग नाटकों से लेकर ऐतिहासिक महाकाव्य, मनोवैज्ञानिक थ्रिलर, बच्चों की कहानियां और अमूर्त, गैर-रेखीय प्रयोग शामिल हैं, जो सिनेमाई रूप की सीमाओं को तोड़ते हुए उनका विस्तार करते हैं। निर्देशक इशिकावा ने चर्चा की शुरुआत करते हुए कहा, “यह मेरी पहली भारत यात्रा है और मैंने इस अनुभव का भरपूर आनंद लिया है। यह फिल्म नोबेल पुरस्कार विजेता लेखक काज़ुओ इशिगुरो के 1982 में प्रकाशित इसी नाम के उपन्यास पर आधारित है। इस वर्ष, जापान में कई फिल्में इसी विषय पर बनी हैं, क्योंकि द्वितीय विश्व युद्ध समाप्त हुए 80 वर्ष हो रहे हैं। मैं भी हमेशा से इस विषय पर बोलना चाहता था, लेकिन मुझे सही भाषा ढूंढ़ने में दिक्कत हुई, क्योंकि मैंने उस दौर का प्रत्यक्ष अनुभव नहीं किया था। जब मुझे यह उपन्यास मिला, तो यह विषय मेरे लिए और भी सुलभ हो गया और इसने मुझे इस कहानी को कहने का आत्मविश्वास दिया।” लेखिका पर आधारित इस फिल्म की कहानी एक युवा महत्वाकांक्षी जापानी-ब्रिटिश लेखिका पर आधारित है, जो अपनी माँ एत्सुको के नागासाकी में युद्ध के बाद के अनुभवों पर आधारित एक किताब लिखने का निश्चय करती है। अपनी बड़ी बेटी की आत्महत्या से अब भी त्रस्त, एत्सुको 1952 की यादें ताज़ा करना शुरू करती है, उस वक्त वो एक युवा गर्भवती माँ थी। उसकी यादें सचिको से उसकी मुलाकात पर केंद्रित हैं, जो अपनी बेटी मारिको के साथ विदेश में एक नया जीवन शुरू करने के लिए दृढ़ थी। मारिको कभी-कभी एक भयानक महिला से जुड़ी परेशान करने वाली यादों का ज़िक्र करती है। जैसे-जैसे लेखिका अपनी माँ के नागासाकी में बिताए वर्षों के अंशों और स्मृति चिन्हों को एक साथ जोड़ती है, उसे एत्सुको द्वारा साझा की गई यादों और उनके द्वारा प्रस्तुत वास्तविकता के बीच परेशान करने वाली विसंगतियां नज़र आने लगती हैं। महिलाओं के बारे निर्देशक इशिकावा ने बताया कि वो इस कहानी की ओर आकर्षित इसलिए हुए कि यह सिर्फ़ परमाणु बम के बारे में ही नहीं, बल्कि विभिन्न युगों की महिलाओं के बारे में भी है। उन्होंने बताया कि उन्होंने ख़ुद पटकथा लिखी और फ़िल्म का संपादन भी किया, क्योंकि वे संपादन को लेखन प्रक्रिया का अंतिम चरण मानते हैं। उन्होंने आगे बताया कि टीम को फिल्म के लिए सबसे उपयुक्त अंत तय करते समय तीन देशों – जापान, ब्रिटेन और पोलैंड – के दृष्टिकोणों में संतुलन बनाना था। हर एक ने एक अलग संवेदनशीलता पैदा की: ब्रिटिश निर्माता एक स्पष्ट और अधिक परिभाषित निष्कर्ष को प्राथमिकता देते थे; जबकि पोलिश निर्माताओं का मानना ​​था कि बहुत अधिक व्याख्या से फिल्म का प्रभाव कम हो जाएगा। जापानी दृष्टिकोण इन दोनों के कहीं बीच में था। उन्होंने बताया कि उन्हें इस सहयोगात्मक प्रक्रिया और व्यापक चर्चाओं का सचमुच आनंद आया, जिसने अंततः फिल्म को सही अंत तक पहुंचाया।https://www.youtube.com/embed/IM3wArsfda0 आईएफएफआई के बारे मेंhttps://www.youtube.com/embed/CspDNSAOrpw 1952 में स्थापित भारतीय अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव (आईएफएफआई) दक्षिण एशिया में सिनेमा का सबसे पुराना और सबसे बड़ा उत्सव है। राष्ट्रीय फिल्म विकास निगम (एनएफडीसी),  सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय, भारत सरकार और एंटरटेनमेंट सोसाइटी ऑफ गोवा (ईएसजी), गोवा सरकार द्वारा संयुक्त रूप से आयोजित यह महोत्सव एक वैश्विक सिनेमाई महाशक्ति के रूप में विकसित हुआ है—जहां पुनर्स्थापित क्लासिक फिल्में साहसिक प्रयोगों से मिलती हैं, और दिग्गज कलाकार नए कलाकारों के साथ मंच साझा करते हैं। आईएफएफआई को वास्तव में शानदार बनाने वाला इसका विद्युत मिश्रण अंतर्राष्ट्रीय प्रतियोगिताएं, सांस्कृतिक दर्शन, मास्टरक्लास, श्रद्धांजलि और ऊर्जावान वेव्‍स फिल्म बाजार हैं जहां विचार, सौदे और सहयोग उड़ान भरते हैं। 20 से 28 नवंबर तक गोवा की शानदार तटीय वातावरण में आयोजित 56वें आईएफएफआई में भाषाओं, शैलियों, नवाचारों और आवाज़ों की एक चमकदार श्रृंखला का संयोजन देखने को मिला।