Public Sootr

लहर खबरों की

Public Sootr

Writer News & Blogger

Nagar Nigam Bhopal: बस स्टॉप, रेल्वे स्टेशनों, बस और आटो स्टैण्डों की साफ-सफाई- किया स्वच्छता संवाद

Nagar Nigam Bhopal

भोपाल । नगर निगम द्वारा स्वच्छ भारत मिशन के तहत स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 के लिए निर्धारित मानकों एवं दिशा निर्देशों अनुसार स्वच्छता की गतिविधियां संचालित करने के दृष्टिगत तैयार किए गए स्वच्छता अभियान कैलेंडर के अनुसार ही शहर में विभिन्न प्रकार की स्वच्छता की गतिविधियां संचालित की जा रही है। इसी तारतम्य में मंगलवार को निगम के स्वास्थ्य विभाग के अमले ने शहर के बस स्टॉपों, रेल्वे स्टेशनों, बस स्टैण्डों, आटो स्टैण्डों आदि की साफ-सफाई की तथा दुकानदारों से भी स्वच्छता संवाद कर निगम की साफ-सफाई व्यवस्था में सहयोग देने का आव्हान किया। स्थल तक पहुंचाया निगम आयुक्त श्रीमती संस्कृति जैन द्वारा स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 के तहत स्वच्छता अभियान कैलेंडर अनुसार स्वच्छता की गतिविधियां बेहतर ढंग से सुनिश्चित करने के निर्देशों के परिपालन में निगम के स्वास्थ्य विभाग के अमले ने शहर में विद्यमान बस स्टॉपों, रेल्वे स्टेशनों, बस स्टैण्डों, आटो स्टैण्डों व उनके आसपास के क्षेत्रों की बेहतर ढंग से साफ-सफाई कर कचरा निकाला साथ ही उक्त स्थानों पर चिपकाए हैंडबिल स्टीकर आदि भी साफ करें और कचरा उठाकर निष्पादन स्थल तक पहुंचाया। समझाइश दी निगम अमले ने विभिन्न क्षेत्रों में दुकानदारों से भी स्वच्छता संवाद किया और दुकानों पर दो डस्टबिन रखने, कचरा सदैव पृथक-पृथक डस्टबिनों में डालने व कचरा वाहन को पृथक-पृथक कचरा देने की समझाइश दी। निगम अमले ने अपने शहर को स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 में देश का सबसे स्वच्छ शहर बनाने हेतु सकारात्मक सिटीजन फीडबैक देने का आव्हान भी किया।

Air Quality: स्प्रे मशीनों से सड़कों पर पानी का छिड़काव, निगम कर रहा काम

air quality

Air Quality Spray machines are spraying water on the roads corporation is doing the work भोपाल। नगर निगम द्वारा शहर में वायु गुणवत्ता सुधार एवं हवा में धूल के कणों को जमीन पर लाने के दृष्टिगत लगातार फॉगर मशीनों एवं ट्रेक्टर माउंट स्प्रे मशीन के माध्यम से पानी का छिड़काव किया जा रहा है। लगातार छिड़काव के कारण वायु गुणवत्ता सूचकांक में कमी भी परिलक्षित हो रही है। 2 फॉगर मशीनों और 5 टेक्टर निगम आयुक्त के निर्देश पर शहर की वायु गुणवत्ता को बेहतर बनाये रखने और हवा में सम्मिलित धूल के कणों को जमीन पर लाने के दृष्टिगत निगम द्वारा शहर में 02 फॉगर मशीनों और 05 टेक्टर माउंट स्प्रे मशीनों से लगातार सड़कों पर काफी ऊंचाई तक एवं सड़कों के किनारे पेड़ों आदि पर शाम 07ः30 बजे से प्रातः 06ः00 बजे तक पानी का छिड़काव किया जा रहा है। क्षेत्र में सुधार निगम द्वारा न्यू मार्केट, रोशनपुरा, रंगमहल, टी.टी.नगर थाना क्षेत्र, तात्याटोपे नगर स्टेडियम रोड, माता मंदिर, मैनिट कॉलेज, लालघाटी, एयरपोर्ट मेन रोड, गांधी नगर, कोहेफिजा, एमएलए रेस्ट हाउस, स्टेट बैंक चौराहा रॉयल मार्केट, कलेक्टर कार्यालय, पर्यावास प्रदूषण केन्द्र, मनीषा मार्केट, चार इमली, 10 नंबर मार्केट, अरेरा कालोनी क्षेत्र, हनुमान मंदिर 1100 क्वाटर्स, सुभाष स्कूल, ईदगाह हिल्स, सुल्तानिया रोड, पुराना सचिवालय, 06 नंबर मार्केट, नेहरू नगर, जैन मंदिर सेकेण्ड स्टॉप, तुलसी नगर, भारतमाता चौराहा, होटल पलाश, श्यामला हिल्स, पर्यावास भवन सहित शहर के अन्य क्षेत्रों में वायु गुणवत्ता में सुधार हेतु लगातार पानी का छिड़काव किया जा रहा है।

Nagar Nigam Bhopal: अमले ने हटाए अतिक्रमण, D-Mart, चूना भट्टी से सामान जप्त

Nagar Nigam Bhopal

Municipal Corporation Bhopal Staff removed encroachments seized goods from D-Mart and lime kiln भोपाल। नगर निगम द्वारा शहर के विभिन्न क्षेत्रों में अतिक्रमणों एवं अवैध निर्माणों को हटाने की कार्यवाही निरंतर जारी है। इसी तारतम्य में निगम के अतिक्रमण निरोधक दस्ते के दलों ने सीएम हेल्प लाईन, कॉल सेंटर व अन्य माध्यमों से प्राप्त शिकायतों के निराकरण तथा निगम की नियमित कार्यवाही के तहत शहर के विभिन्न क्षेत्रों में अतिक्रमण कर लगाये गये ठेले, गुमठियां, सब्जी आदि की दुकानें सहित अन्य प्रकार के अतिक्रमणों को हटाने के साथ ही अवैध रूप से बनाये गये शेड, चबूतरे, छप्पर, झुग्गी, पक्का जीना, मुर्गे के पिंजरे आदि को भी हटाने की कार्यवाही की और ठेले, तखत, काउंटर, तराजू, लाईट, स्टैण्ड, पल्लियां, टेबिल, स्टूल आदि सहित अन्य प्रकार का सामान जप्त किया। क्षेत्रों में अतिक्रमण निगम आयुक्त संस्कृति जैन के निर्देश पर निगम के अतिक्रमण निरोधक दस्ते के दलों ने शुक्रवार को कोलार विषाल मेगा मार्ट, निर्मलादेवी गेट, ललिता नगर, डीमार्ट, चूना भट्टी, सर्वधर्म कालोनी, जे.के. हास्पिटल, साकेत नगर, एम्स गेट नं0-3, रानी कमलापति रेल्वे स्टेषन, 11 नम्बर सांई बोर्ड, बाबा नगर, एम.पी. नगर जोन-1 एक्सिस बैंक, न्यू मार्केट नो-व्हीकल जोन, काटजू हास्पिटल, ,रंगमहल, न्यू मार्केट संट्रल बैंक, जवाहर चौक सरस्वती नगर, कमला पार्क, खजूरी पिलिया गांव, अयोध्या बायपास, खजूरी रोड, अषोका गार्डन मण्डी, अषोका गार्डन, रेल्वे स्टेषन प्लेटफार्म नं0-1, जहांगीराबाद मेन रोड, हमीदिया रोड, हमीदिया अस्पताल गेट, काले दरवाजा, बैरागढ़ चंचल चौराहा, गांधीनगर बस स्टेण्ड आदि क्षेत्रों में अतिक्रमणों को हटाने की कार्यवाही करते हुए सड़कों, फुटपाथों व अन्य सार्वजनिक स्थलों पर अवैध रूप से लगाये गये ठेले, गुमठियां, काउंटर, पान पार्लर, सब्जी आदि की दुकानें हटाई। टेबिल, काउंटर, तराजू खजूरी रोड क्षेत्र में वार्ड कार्यालय के पास अवैध रूप से बनाया गया 01 शेड व 01 चबूतरा, अयोध्या नगर में घर के सामने अवैध रूप से लगाई जाली, रेल्वे स्टेशन प्लेटफार्म क्र. 01 की ओर अवैध रूप से बना छप्पर एवं 01 झुग्गी, अशोका गार्डन क्षेत्र से 01 अवैध रूप से बना छप्पर तथा अशोका गार्डन पानी की टंकी के पीछे अवैध रूप से बनाया गया पक्का जीना तोड़ने की कार्यवाही की। निगम अमले ने कार्यवाही के दौरान 05 ठेले, 01 तखत, 10 पल्लियां, 07 स्टैण्ड, 03 टेबिल, 01 काउंटर, 01 तराजू सहित अन्य प्रकार का सामान जप्त किया।

NGT Order: भोज वेटलैंड से एक माह में अतिक्रमण हटाओ, निगम को निर्देश

NGT Order

NGT Order Remove encroachment from Bhoj Wetland within a month भोपाल। राष्ट्रीय हरित प्राधिकरण (एनजीटी) की केंद्रीय खंडपीठ ने भोज वेटलैंड के आसपास जारी अतिक्रमण और पर्यावरणीय उल्लंघनों पर कड़ा रुख अपनाया है। प्राधिकरण ने भोपाल नगर निगम (बीएमसी) और भोपाल कलेक्टर को एक माह के भीतर झील क्षेत्र से सभी अवैध निर्माण हटाए जाने का सीधा निर्देश दिया है।पर्यावरणविद राशिद नूर खान द्वारा दायर मामले में बुधवार को सुनवाई के दौरान, एनजीटी ने गंभीर चिंता व्यक्त की कि बार-बार आदेशों के बावजूद वेटलैंड में प्रदूषण और अतिक्रमण जारी है। कड़ी आलोचना खंडपीठ ने पारिस्थितिक रूप से संवेदनशील इस क्षेत्र की सुरक्षा में सरकार की लंबी निष्क्रियता की तीव्र आलोचना की। एनजीटी ने ‘पब्लिक ट्रस्ट’ के सिद्धांत पर जोर दिया, जिसके तहत प्राकृतिक संसाधन राज्य द्वारा सार्वजनिक हित के लिए ट्रस्टी के रूप में रखे जाते हैं और उनका उपयोग व्यक्तिगत लाभ के लिए नहीं किया जा सकता। पीठ ने सख्त लहजे में टिप्पणी की, “कानून के रक्षकों को कानून तोड़ने वाला नहीं बनना चाहिए।” 38 अतिक्रमणकारी चिह्नित बीएमसी ने न्यायाधिकरण को बताया कि 38 अतिक्रमणकारियों की पहचान कर उन्हें नोटिस जारी किए गए हैं, लेकिन सुनवाई के अवसर के बाद आगे की कार्रवाई लंबित है। एनजीटी ने इस धीमी प्रगति पर निराशा व्यक्त की और याद दिलाया कि यह मामला 2020 से विचाराधीन है। इकोलॉजिकल स्टडी एनजीटी ने बीएमसी, राज्य वेटलैंड प्राधिकरण और वन विभाग को मिलकर भोज वेटलैंड का पारिस्थितिक अध्ययन (Ecological Study) कराने का भी निर्देश दिया है। इस अध्ययन में झील की वर्तमान पारिस्थितिक स्थिति का आकलन होगा। इसके अलावा, बेसलाइन डेटा स्थापित करने के लिए इस सर्दी में पक्षी जनगणना (Bird Census) भी कराई जाएगी।न्यायाधिकरण ने भोपाल कलेक्टर को अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की व्यक्तिगत रूप से निगरानी करने और आदेश का अनुपालन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। मामले की अगली सुनवाई 17 दिसंबर, 2025 को होगी।