Brahmin community angry at IAS Santosh Verma files complaint at police station
भोपाल। पुलिस थाना कोलार में ब्राह्मण समाज पर विवादित टिप्पणी करने वाले आईएएस संतोष वर्मा के खिलाफ शिकायत की गई।ब्राह्मण महासभा ने की कोलार इकाई के सदस्यों ने वर्मा के खिलाफ गुस्सा दिखाते हुए कठोर कार्रवाई की भी मांग पुलिस प्रशासन से की।
महासभा के अध्यक्ष उमेश शर्मा ने इस मौके पर मुख्यमंत्री मोहन यादव से संतोष वर्मा को सेवा से मुक्त करने की मांग की. उन्होंने कहा कि शासकीय सेवा में ऐसे घृणित मानसिकता के लोगों को होना उचित नहीं है। शर्मा ने कहा कि संतोष वर्मा ने ब्राह्मण समाज की बहू-बेटियों को लेकर जो बात कही है, वह माफी के लायक भी नहीं है।
कठोर कार्रवाई की जाए
कोलार थाना प्रभारी संजय सोनी ने ब्राह्मण समाज के शिकायती आवेदन को स्वीकार करते हुए आश्वासन दिया है। समाज ने मांग की है कि वर्मा के खिलाफ जल्द से जल्द कठोर कार्रवाई की जाए. समाज के लोगों ने इस मौके पर कहा कि बीते दिनों वर्मा के द्वारा दिए गए मूर्खतापूर्ण वकतव्य के विरोध में मामला दर्ज कराने के लिए सभी ने कोलार थाना प्रभारी के समक्ष आवेदन प्रस्तुत किया।
उग्र आंदोलन
ब्राह्मण महासभा सदस्यों ने यह मांग भी की है कि यदि संतोष वर्मा के विरुद्ध कार्यवाही नहीं की गई तो यह आंदोलन और उग्र रूप धारण कर सकता है. जिसकी जवाबदेही मप्र शासन की होगी। इस अवसर पर उमेश शर्मा प्रदेश संगठन महामंत्री, के के द्विवेदी संभाग अध्यक्ष, सुमित्रा शुक्ला महिला प्रकोष्ठ, जितेंद्र मिश्रा जिलाध्यक्ष, भैयालाल द्विवेदी वरिष्ठ सदस्य, जे पी मिश्र, रमापति शर्मा, के के मिश्र, संकटमोचन मिश्र, संतमणि शर्मा के साथ बड़ी संख्या में कोलार क्षेत्र के ब्राहमण समाज के सदस्य उपस्थित रहे।













