Public Sootr

लहर खबरों की

Rajdhani India

Writer News & Blogger

Bhopal News: गौहर महल में रानी कमलापति स्वदेशी मेले का शुभारंभ

Swadeshi Mela

Rani Kamalapati Swadeshi Mela inaugurated at Gauhar Mahal भोपाल। प्रधानमंत्री के आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान के अंतर्गत सांसद आलोक शर्मा द्वारा तीन दिवसीय रानी कमलापति ‘स्वदेशी मेला’ आयोजित किया गया है। स्वदेशी मेला में स्थानीय उत्पादकों द्वारा दैनिक जीवन में काम आने वाली अलग अलग प्रकार की वस्तुओं के स्टॉल लगाए गए हैं। शुक्रवार को गौहर महल में स्वदेशी मेला का शुभारंभ प्रदेश सरकार की पिछड़ा वर्ग कल्याण एवं अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री कृष्णा गौर, सांसद आलोक शर्मा, विधायक भगवानदास सबनानी, विधायक रामेश्वर शर्मा, विधायक विधायक विष्णु खत्री, विधायक सुदेश राय व महापौर मालती राय, जिलाध्यक्ष रविन्द्र यति, ग्रामीण जिलाध्यक्ष तीरथ मीणा, पूर्व विधायक ध्रुव नारायण सिंह, पूर्व सांसद आलोक संजर ने दीप प्रज्ज्वलित कर शुभारंभ किया। शुभारंभ में सभी मुख्य अतिथियों ने दाल बाटी भेलपुरी स्वदेशी खाना भी खाया। प्रधानमंत्री का आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान मंत्री कृष्णा गौर ने इस अवसर पर कहा कि स्वदेशी मेला का आयोजन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान को पूरा करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। इस मेले से लोगों में स्वदेशी वस्तुओं को अपनाने की जागृति आएगी। सांसद आलोक शर्मा ने कहा कि तीन दिनों तक चलने वाले इस स्वदेशी मेला में ग्रामीण और स्व सहायता समूह की बहनों ने अपने हाथों से बनाए उत्पादों के स्टॉल लगाए हैं। स्थानीय उत्पादों की अलग अलग वैरायटीज के स्टॉल लगाए गए हैं। जिसमें कपड़े, मिट्टी के बर्तन, कलश, दिये, मूर्तियां, सजावटी सामान, रोजमर्रा के जीवन में काम आने वाली वस्तुएं और खाने-पीने के स्टॉल लगाए गए है। मेला को ग्रामीण थीम पर सजाया गया है। देशी व्यंजनों का लुत्फ सांसद शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी का स्वदेशी विजन स्थानीय श्रमिकों, कारीगरों, किसानों, छोटे और ग्रामीण उत्पादकों को सशक्त बनाएगा। छोटे-छोटे निर्माणकर्ताओं व्यवसायियों को आत्मनिर्भर बनाएगा। भोपाल के लोगों में स्वदेशी को लेकर उत्साह है। लोग अपने परिवार, बच्चों के साथ आकर धनतेरस, दीपावली और अन्नकूट पर्व की खरीदारी भी स्वदेशी मेले से कर रहे हैं। देशी व्यंजनों का लुत्फ उठा रहे हैं। यही तो हमारी भारतीय संस्कृति है। हमारी परंपरा रही है कि हम अपने लोगों को सहयोग करें उन्हें मजबूती प्रदान करें। इस अवसर पर सांसद शर्मा ने उपस्थित जनों को स्वदेशी वस्तुएं अपनाने का संकल्प दिलाया। स्वदेशी मेले में मध्य प्रदेश शासन की मंत्री श्रीमती कृष्णा गौर व सांसद आलोक शर्मा ने स्टालों से सामग्री खरीद कर डिजिटल पेमेंट किया। स्वदेशी मेला शुभारंभ के अवसर पर सीहोर नगर पालिका अध्यक्ष प्रिंस राठौर, पूर्व बीडीए उपाध्यक्ष सुनील पांडेय, नगर निगम पूर्व अध्यक्ष कैलाश, सुरजीतसिंह चौहान, मिश्रा पाषर्दगण, मंडल अध्यक्षगण, पार्टी कार्यकर्ता मातृशक्ति और स्थानीय लोग बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

Bhopal News: भिक्षामुक्त शहर बनाने की पहल तेज़, एसडीएम एम.पी. नगर ने की कार्यवाही

Bhopal a beggar-free city

Bhopal a beggar-free city SDM MP Nagar taking action भोपाल। कलेक्टर कार्यालय सभाकक्ष में आयोजित भिक्षावृत्ति उन्मूलन बैठक में दिए गए निर्देशों के अनुपालन में गुरुवार को एम.पी. नगर क्षेत्र में विशेष अभियान चलाया गया। एसडीएम एम.पी. नगर श्री एल.के. खरे ने एसीपी मनीष भारद्वाज एवं संयुक्त टीम के साथ व्यापमं चौराहे पर भिक्षावृत्ति में संलग्न व्यक्तियों के विरुद्ध कार्यवाही की। कार्यवाही के दौरान राजस्थान से आए भिक्षुकों को समझाइश दी गई तथा उन्हें अपने गृह राज्य लौट जाने का आग्रह किया गया। इसी तरह, भिक्षावृत्ति में संलग्न महिलाओं को भी चेतावनी देकर उनके घर भेजा गया। कार्यवाही जारी रहेगी एसडीएम खरे ने स्पष्ट किया कि भिक्षावृत्ति उन्मूलन की यह कार्यवाही सतत रूप से जारी रहेगी ताकि भोपाल को पूर्णतः भिक्षामुक्त शहर बनाया जा सके। उन्होंने कहा कि यह अभियान केवल प्रशासनिक कार्रवाई नहीं बल्कि सामाजिक संवेदनशीलता से जुड़ी पहल है, जिसमें सभी नागरिकों की भागीदारी आवश्यक है अभियान के दौरान विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी सक्रिय रूप से उपस्थित रहे और भिक्षावृत्ति उन्मूलन के इस प्रयास को सफल बनाने में सहयोग दिया।

Bhopal News: सीएमएचओ ने ली पी.सी.पी.एन.डी.टी. जिला सलाहकार समिति बैठक

CMHO

CMHO chairs PCPNDT District meeting भोपाल । पी.सी.पी.एन.डी.टी. एक्ट अंतर्गत जिला सलाहकार समिति बैठक गुरुवार को मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी भोपाल डॉ. मनीष शर्मा की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में एक्ट के प्रावधानों के कड़ाई से पालन करने, नवीन पंजीयन एवं नवीनीकरण आवेदनों पर चर्चा कर कर स्वीकृति दी गई। बैठक में समिति सदस्य सिविल सर्जन डॉ. संजय जैन, डॉ. रणधीर सिंह, जिला अभियोजन अधिकारी राजेंद्र उपाध्याय, फ़ोग्सी एसोसिएशन सचिव डॉ. मुदिता जैन, स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ.ज्योति खरे, पैथोलॉजिस्ट डॉ. रश्मि जैन, अर्चना सहाय, एडीपीओ महेंद्र सिंह दांगी उपस्थित रहे। बैठक में 28 अस्पतालों और सोनोग्राफी केंद्रों के आवेदनों के नवीन पंजीयन, नवीनीकरण, एप्लिकेशन एडिट पर चर्चा कर समिति के अनुमोदन अनुसार कार्यवाही की गई। सीएमएचओ डॉ. मनीष शर्मा द्वारा पी.सी.पी.एन.डी.टी. एक्ट के प्रावधानों के पालन हेतु सोनोग्राफी केंद्रों की मॉनिटरिंग करने के निर्देश दिए गए।

Bhopal News: खाद्य सुरक्षा प्रशासन की कार्यवाही जारी. नमूनों की मौके पर ही जॉच

Food Safety Administration

Food Safety Administration operations भोपाल। दीपावली त्योहार के दृष्टिगत संपूर्ण मध्यप्रदेश में मिलावटी खाद्य पदार्थ के विरूद्ध सघन अभियान चलाने के निर्देश नियंत्रक, खाद्य एंव औषधि प्रशासन द्वारा सभी कलेक्टर एंव अभिहित अधिकारी / खाद्य सुरक्षा अधिकारियों को दिये गये है। स्थलों के निरीक्षण कलेक्टर भोपाल कौशलेन्द्र विक्रम सिंह के निर्देशानुसार इसी क्रम में गुरुवार को आगामी त्योहारों में आमजन को शुद्ध एंव गुणवत्तापूर्ण खाद्य पदार्थो की सुगम उपलब्धता के लिए खाद्य सुरक्षा प्रशासन द्वारा भोपाल शहर के विभिन्न स्थलों के निरीक्षण किये गये तथा निरीक्षण के दौरान खाद्य कारोबारकर्ताओं को दुकान में स्वच्छता रखने एवं खाद्य पदार्थों को ढंक कर रखने हेतु निर्देशित किया गया। मौके पर ही जॉच खाद्य सुरक्षा प्रशासन जिला भोपाल की संयुक्त टीम द्वारा जुमेराती स्थित महेंद्र मावा भण्डार से मावा के नमूने लिये एंव दो क्विंटल मावा जप्त किया गया। इतवारा स्थित सावंरिया स्वीट्स से मावा, मावा बर्फी, पनीर के नमूने, कुंदन नमकीन से लोंग सेव, बेसन, तेल के नमूने राज्य खाद्य प्रयोगशाला भेजे जाने के लिए संग्रहित किये गये। इसके अतिरिक्त चलित खाद्य प्रशिक्षण प्रयोगशाला द्वारा 10 नम्बर मार्केट एंव 6 नम्बर मार्केट से मावा, पनीर, बेसन लड्डू, चांदी के वर्क, खाद्य रंग इत्यादी के नमूनों की चलित खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला के माध्यम से मौके पर ही जॉच की गई। निरीक्षण दल में खाद्य सुरक्षा अधिकारी पंकज श्रीवास्तव, अरूणेश कुमार पटेल, भोजराज धाकड़, साधना सक्सेना, पूजा शाक्या, वर्षा व्यास, जे.पी. लववंशी एंव एम.एफ.टी.एल केमिस्ट अभिषेक तिवारी उपस्थित रहे।

इंटरनेशनल डीजे मुनेका की परफॉर्मेंस से सजी रिदम और रोशनी की शाम

DJ Muneka

evening of rhythm performance by DJ Muneka भोपाल। संगीत और ऊर्जा से भरपूर शाम डीबी सिटी मॉल स्थित स्टूडियो एक्सो में आयोजित ग्रैंड सेलिब्रेशन में सजी। मौका था इवेंट एंड एंटरटेनमेंट मैनेजमेंट एसोसिएशन (ईमा इंडिया) की ओर से आयोजित ग्रैंड सेलिब्रेशन का। यह आयोजन ईमा इंडिया के मध्यप्रदेश चैप्टर के प्रमुख हरिओम जाटिया के सम्मान रखा गया। स्टूडियो एक्सो की चमकती रोशनी और गूंजती बीट्स के बीच इंटरनेशनल डीजे मुनेका ने मंच संभाला और माहौल में संगीत की सुरमयी शाम सजाई। म्यूज़िक क्रिएटर्स बड़ी संख्या में मौजूद डीजे मुनेका ने बॉलीवुड और हॉलीवुड के लोकप्रिय नंबर्स पर अपने अनोखे मिक्स और रिदम से ऐसी ऊर्जा पैदा की कि उपस्थित हर व्यक्ति ताल और सुर में पूरी तरह मुग्ध हो गया। उनके म्यूज़िकल सेट में बीट्स की विविधता और लाइट्स की चमक ने पार्टी को एक रॉकिंग अंदाज़ दे दिया। कार्यक्रम में ईमा इंडिया एसोसिएशन के सदस्य, इवेंट इंडस्ट्री के विशेषज्ञ, प्रोड्यूसर्स, आयोजक और म्यूज़िक क्रिएटर्स बड़ी संख्या में मौजूद रहे। सभी ने न सिर्फ संगीत और मनोरंजन का आनंद लिया, बल्कि मध्यप्रदेश में बढ़ती इवेंट इंडस्ट्री की संभावनाओं पर भी चर्चा की। इस दौरान सभी ने ईमा इंडिया के मप्र चैप्टर के अध्यक्ष हरिओम जाटिया के कार्य और समर्पण की सराहना करते हुए उन्हें शुभकामनाएं दी। उपस्थित सदस्यों ने इस बात पर सहमति जताई कि आने वाले समय में प्रदेश में अंतरराष्ट्रीय स्तर के आयोजन किए जाएं, ताकि प्रदेश की रचनात्मक पहचान और मज़बूत हो सके। इस दौरान हरिओम जाटिया ने कहा कि मध्यप्रदेश अब सिर्फ सांस्कृतिक आयोजनों का केंद्र नहीं रहा, बल्कि आधुनिक मनोरंजन और इवेंट मैनेजमेंट की दुनिया में भी अपनी अलग पहचान गढ़ने की दिशा में अग्रसर है।

उत्साह उमंग व शिद्दत के साथ कुकिंग प्रतियोगिता में समजा की महिलाओं ने बनाये स्वादिष्ट व्यंजन

with enthusiasm and passion, the women

With enthusiasm and passion, the women of Samaja prepared delicious dishes in the cooking competition भोपाल । सिंधी मेला समिति द्वारा सिंधी व्यंजन की परंपरा को बरकरार रखने के उद्देश्य से शनिवार को राजधानी भोपाल में कुकिंग प्रतियोगिता का आगाज हो गया। राजधानी के 12 सेंटरों पर आयोजित इस प्रतियोगिता में 12 साल की बालिका से 80 साल तक की बुजुर्ग महिला ने हिस्सा लिया। संत कवरराम कॉलोनी, सिंधी कॉलोनी, विजय नगर, सुविधा विहार, कोटरा सुल्तानाबाद, एयरो सिटी, ग्रीन एकड़ में एक साथ सुरु हुआ, जसमे सिंधी समाज की 400 से अधिक महिलाओं ने इस प्रतिस्पर्धा में भाग लिया। इस महिलाओं ने विशेष रूप से सिंधी व्यंजन तैयार किए थे जिनमें बीह पटाटा, साई भाजी, सेयल मानी, खोराक, सिंगर जी मिठाई आदि शामिल है। सिंधी व्यंजन प्रतियोगिता में महिलाओं का उत्साह देखने योग्य रहा, इस अवसर पर सिंधी मेला समिति के अध्यक्ष मनीष दयरानी ने कहा कि सिंध प्रांत में बनने वाले व्यंजनों को देखकर सिंध की यादें ताजा हो गईं। शनिवार को भोपाल के 12 स्थानों पर इस प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। रविवार को यह आयोजन भोपाल में 11 सेंटरो पर आयोजित किया जाएगा। इसके साथ ही इस प्रतियोगिता में चयनित हुई महिलाओं को 2 अगस्त को मानस भवन में आयोजित मुख्य समारोह में बेस्ट कुकिंग अवार्ड से सम्मानित किया जाएगा।

MP विधानसभा मानसून सत्र 2025: अनुपूरक बजट, कांग्रेस की रणनीति और सवालों की बारिश

mp vidhansabha monsoon session 2025

भोपाल। MP Vidhansabha Monsoon Session 2025 मध्यप्रदेश विधानसभा का मानसून सत्र 28 जुलाई से शुरू होने जा रहा है, और 8 अगस्त तक चलने वाले इस सत्र में कुल 10 बैठकें प्रस्तावित हैं। यह सत्र राजनीतिक दृष्टि से बेहद महत्वपूर्ण है क्योंकि सरकार जहां अनुपूरक बजट लेकर आने वाली है, वहीं कांग्रेस विपक्ष जनहित और भ्रष्टाचार के मुद्दों पर सरकार को घेरने की पूरी तैयारी में है। नई भूमिका में हेमंत खंडेलवाल MP Vidhansabha Monsoon Session 2025बैतूल से विधायक हेमंत खंडेलवाल, जिन्हें हाल ही में प्रदेश बीजेपी अध्यक्ष बनाया गया है, अब विधानसभा में पहली पंक्ति में स्थान पाएंगे। यह न सिर्फ उनकी बढ़ी हुई भूमिका का संकेत है, बल्कि पार्टी के भीतर नई राजनीतिक रणनीति का भी प्रतीक है। 3,377 प्रश्न, 191 ध्यानाकर्षण और एक स्थगन प्रस्तावविधानसभा सचिवालय को इस सत्र के लिए 3,377 सवाल मिल चुके हैं, जिनमें से अनेक सवाल शासन की जवाबदेही को कठघरे में खड़ा करेंगे। 191 ध्यानाकर्षण सूचनाएं और एक स्थगन प्रस्ताव यह दर्शाते हैं कि सत्र में विपक्ष आक्रामक रुख अपनाने जा रहा है। बजट की प्राथमिकता – सिर्फ जनहितमोहन सरकार अनुपूरक बजट लाने की तैयारी में है, लेकिन इस बार सरकार का रुख फिजूलखर्ची के खिलाफ सख्त और जनहित योजनाओं के पक्ष में दिख रहा है। वित्त विभाग ने सभी विभागों को स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि वाहन जैसी गैर-ज़रूरी मांगें न भेजें। यह रुख सरकार की वित्तीय अनुशासन और छवि सुधार की मंशा को दर्शाता है। Read more: बिहार में बेलगाम अपराध पर चिराग पासवान का फूटा ग़ुस्सा; नीतीश सरकार को चेतावनी रणनीति की थाली: कांग्रेस विधायकों की डिनर बैठक MP Vidhansabha Monsoon Session 2025सत्र की पूर्व संध्या पर कांग्रेस विधायक दल की बैठक होटल में होगी। इस बैठक में नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार, मांडू में हुए नव संकल्प शिविर में तय किए गए मुद्दों को लेकर आगे की रणनीति तैयार करेंगे। चर्चा है कि जल जीवन मिशन घोटाले जैसे संवेदनशील मुद्दों को आक्रामक ढंग से उठाया जाएगा। सरकार की जवाबदेही सुनिश्चित करेंगे रोस्टर मंत्रीमुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने निर्देश दिए हैं कि हर दिन सदन में कम से कम तीन मंत्री रोस्टर अनुसार अनिवार्य रूप से उपस्थित रहेंगे। ये मंत्री न केवल सवालों के जवाब सुनिश्चित करेंगे, बल्कि विधायकों की उपस्थिति भी ट्रैक करेंगे। यह पहल सरकार की तैयारियों को संगठित रूप में दर्शाती है। मानसून सत्र – बहस, बजट और भरोसे की परीक्षा MP Vidhansabha Monsoon Session 2025यह मानसून सत्र सिर्फ सामान्य प्रक्रिया नहीं, बल्कि सरकार की नीयत और विपक्ष की धार का टेस्ट बन गया है। एक ओर जहां सरकार बजट से भरोसा पैदा करना चाहती है, वहीं विपक्ष जवाबदेही से सरकार को झकझोरने की रणनीति बना रहा है। अगले दस दिन नीतियों से ज्यादा नीयत की परीक्षा साबित होंगे। मध्यप्रदेश विधानसभा का मानसून सत्र 28 जुलाई से शुरू होगा। सरकार अनुपूरक बजट पेश करेगी और कांग्रेस जल जीवन मिशन जैसे मुद्दों पर घेराव की तैयारी में है। पढ़ें पूरी रणनीति और सत्र की प्रमुख बातें।

भोपाल के 22 सेंटरों पर आज से आयोजित होगा कुकिंग कॉम्पीटिशन

cooking competition will

Cooking competition will be organized at 22 centers in Bhopal from today भोपाल। सिंधी व्यंजन की परंपरा को बरकरार रखने के उद्देश्य से भोपाल की सिंधी मेला समिति द्वारा आज शनिवार 26 जुलाई एवं रविवार 27 अगस्त को राजधानी भोपाल के 21 से अधिक सेंटरो पर एक साथ इस कुकिंग कॉप्टिशन का आयोजन किया जा रहा है। समिती के अध्यक्ष मनीष दरयानी एवं महासचिव नरेश तलरेजा ने बताया कि बुधवार को यह प्रतियोगिता भोपाल के बाहर कुछ शहरों में आयोजित हुई जिसमे विदिशा, गंजबासोदा, नर्मदापुरम, हरदा, सुल्तानपुर रही, जिसमे सैकड़ो की संख्या में समाज की महिलाओं ने बढ़चड हिस्सा लिया व सिंधी व्यंजनों की इस परम्परा को बहुत सुंदर तरीके से प्रस्तुत किया इस आयोजन की इस कड़ी में आज शनिवार एवं रविवार को इस यह आयोजन भोपाल के 21 स्थानों आर आयोजित किया जा रहा है जिसमे भोपाल की हजारों महिलाए इस प्रतियोगिता में हिस्सा लेकर अपने लजीज व्यंजनो के साथ अपने हुनर का जलवा दिखायेगी। इस कुकिंग कॉप्टिशन कार्यक्रम की संयोजिका श्रीमती माया पंजवानी, सह- संयोजिका श्रीमती भावना लालवानी एवं सह संयोजक हरीश विधानी को नियुक्त किया है।

राज्यपाल पटेल ने दिव्यांग बालिकाओं के साथ किया सह-भोज

governor patel had lunch with differently abled girls

Governor Patel had lunch with differently abled girls भोपाल ! Governor Patel had lunch राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने कहा है कि जीवन में सफलता और आगे बढ़ने के लिए निरंतर सीखते रहना चाहिए। राज्यपाल बहुदिव्यांग बालिकाओं से उनके शिक्षकों के माध्यम से राजभवन के सभा कक्ष जवाहर खण्ड में आत्मीय चर्चा कर रहे थे। राज्यपाल पटेल से सौजन्य भेंट करने के लिए आनंद सर्विस सोसायटी की मूकबधिर बहुदिव्यांग बालिकाएं शुक्रवार को इंदौर से राजभवन आईं थीं। इस अवसर पर राज्यपाल के अपर मुख्य सचिव श्री के.सी. गुप्ता भी मौजूद थे। निरंतर सीखने और आगे बढ़ने के लिए किया प्रेरित Governor Patel had lunch राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने दिव्यांग बालिकाओं से उनके मार्ग दर्शकों के माध्यम से परिचय प्राप्त किया। उनके जीवन की कठिनाईयों और सफलताओं को जाना। उनको निरंतर सीखने और आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया और उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी। दिव्यांग बालिकाओं के साथ बालिका सुश्री गुरदीप कौर वासु के संघर्ष और सफलता की कहानी पर आधारित वीडियो फिल्म का प्रदर्शन भी किया गया। उन्होंने दिव्यांग बालिकाओं और शिक्षकों के साथ सह-भोज भी किया। राजभवन भ्रमण के अनुभव किए साझा राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने सभी बालिकाओं से राजभवन भ्रमण के अनुभव जाने और सामूहिक चित्र भी खिंचवाया। बालिकाओं ने सांकेतिक भाषा में ऐतिहासिक राजभवन परिसर और विशेष रूप से आर्ट गैलेरी भ्रमण के सुखद अनुभव साझा किए। उन्होंने राज्यपाल के प्रति मुलाकात, सह-भोज करने और राजभवन भ्रमण का अवसर देने के लिए आत्मीय आभार जताया। राज्यपाल को स्व-रचित कलाकृतियां की भेंट राज्यपाल मंगुभाई पटेल से भेंट के अवसर पर मूकबधिर बहुदिव्यांग बालिका सुश्री दिव्या गोले और वैष्णवी ने पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका अभिनंदन किया। उन्हें सुश्री किरण विश्वकर्मा और अन्य बालिकाओं ने स्वयं द्वारा सृजित पैंटिंग और कलाकृतियां भेंट की। राज्यपाल ने देखी बहुदिव्यांग गुरदीप पर बनी फिल्म राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने बालिकाओं के साथ मध्यप्रदेश वाणिज्य कर विभाग में कार्यरत मूकबधिर बहुदिव्यांग शासकीय सेवक सुश्री गुरदीप के जीवन और संघर्षों पर आधारित लघु फिल्म को देखा। उन्होंने उपस्थित बालिकाओं से गुरदीप के जीवन के संघर्षों और सफलताओं से प्रेरणा लेने और निरंतर सीखते हुए आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने गुरदीप के परिजनों, संस्था के शिक्षकों और प्रतिनिधियों के समर्पण की प्रशंसा की। इस अवसर पर राज्यपाल के अपर सचिव उमाशंकर भार्गव, संस्था की को-फाउंडर और संचालक श्रीमती मोनिका पुरोहित, सचिव ज्ञानेन्द्र पुरोहित, गुरदीप की माताजी श्रीमती सीमा मंजीत कौर, शिक्षिका श्रीमती मृणालिनी शर्मा और बालिकाएं उपस्थित रही।

बच्चों की विशेष सभा में अंतरिक्ष यात्री शुभांशु की सकुशल वापसी का स्वागत

special gathering of children

Astronaut Shubhanshu\’s safe return welcomed in a special gathering of children भोपाल। रातीबड़ स्थित शारदा विद्या मंदिर स्कूल में बच्चों की विशेष सभा आयोजित की गई। सभा में छात्र-छात्राओं ने पढ़ाई के अतिरिक्त व्यक्तित्व विकास के उद्देश्य से अपने भीतर छिपी प्रतिभा को प्रदर्शित कर जानकारी साझा की। बच्चों में एक ने ‘‘मॉ’’ पर हिंदी, इंग्लिश और संस्कृत में वर्णन किया। तो कोई झांसी की रानी लक्ष्मीबाई बनकर मंच पर आयी। सभी का उत्साह तब अधिक बढ़ गया जब स्कूली छात्र शिवांश अंतरिक्ष से सकुशल वापस लौटे शुभांशु की भूमिका में नजर आए। सभी ने शुभांशु का स्वागत किया। शारदा विद्या मंदिर की प्राचार्य ने बताया कि विद्यालय में अक्सर किसी अवसर का उत्सव मनाने, जानकारी साझा करने या प्रतिभा दिखाने के लिए इस प्रकार की स्पेशल असेम्बली का आयोजन किया जाता है। यह पढ़ाई में रूचि जाग्रत करने के साथ ही बच्चों को शिक्षा प्राप्ति के लिए उत्साहित एवं स्वप्रेरित करता है। विद्यार्थियों की उपलब्धियों का सम्मान करने स्कूल के भीतर संचार, प्रेरणा और सामुदायिक भावना को बढ़ावा देने के लिए एक मंच के रूप में यह विशेष सभा कार्य करती हैं।स्वाधीनता दिवस से पूर्व इस प्रकार की विशेष सभा महापुरूषों के नाम रही। सभी बच्चों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। स्कूल के बच्चों, शिक्षिकाओं ने ही नहीं, उनके अभिभावकों ने भी विशेष सभा को सराहा और बच्चों को प्रोत्साहित किया। स्कूल शिक्षिका ने बताया कि आगे भी सामाजिक मुद्दों, पर्यावरण संबंधी चिंताओं या स्वास्थ्य संबंधी विषयों के बारे में जागरूकता बढ़ाने के लिए इस प्रकार की विशेष सभाएं की जाएंगी। बच्चों का मनोबल बढ़ाने, सकारात्मक विद्यालय वातावरण को बढ़ावा देने और विद्यार्थियों में सम्मान, सहयोग और दायित्वबोध जैसे मूल्यों को बढ़ावा देने के लिए यह आयोजन किया गया।