Public Sootr

लहर खबरों की

Public Sootr

Writer News & Blogger

Badminton Tournament: भोपाल की टीमों का परचम, कलेक्टर ने दी ट्रॉफियां

badminton tournament

badminton tournament Bhopal teams hoist their flag Collector gave away trophies भोपाल. छिंदवाड़ा में आयोजित बैडमिंटन टूनर्नामेंट प्रतियोगिता में भोपाल की टीमों ने भी अपना परचम लहराया. लड़के और लड़कियों के रुप मैच में खिलाड़ियों ने ट्राफी अपने नाम की. छिंदवाड़ा के कलेक्टर हरेंद्र नारायण ने सभी विजेताओं को ट्रॉफियां देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की. प्रदेश का प्रतिनिधित्व करेंगे छिंदवाड़ा जिले में 7 से 11 नवंबर तक एसजीएफआई राज्यों के बैडमिंटन टूर्नामेंट में भीपाल ने सभी 4 श्रेणियों पदक जीते, अंडर 17 लड़कियों, अंडर 19 लड़कियों, अंडर 17 लड़कों और अंडर 19 लड़कों ने शहर के लिए 4 रजत पदक जीते. भोपाल के खिलाड़ियों अंडर 19 लड़कियों के रूप में इशिता आर्य और लड़कों के रूप में धीरेंद्र कुशवाहा और आर्यन उपाध्याय, इसके साथ ही अंडर 17 में लड़कियां के ग्रुप में आदित्य शर्मा, मत्रत सभलोक और लड़कों के ग्रुप में आर्यन शर्मा, प्रांजय मप्र की स्टेट टीम के लिए हुए चुनाव में नेशनल लेवल पर अब प्रदेश का प्रतिनिधित्व करेंगे.

STF Action: फर्जी डिग्री से सरकारी नौकरी पाने वाले 8 शिक्षकों पर केस, गैंग का भंड़ाफोड़

STF Action

STF action Case filed against 8 teachers who obtained government jobs with fake degrees gang busted भोपाल, 12 नवंबर 2025। मध्यप्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल, भोपाल की फर्जी एवं कूटरचित डी.एड. (डिप्लोमा इन एजुकेशन) अंकसूची का उपयोग कर शासकीय शिक्षक की नियुक्ति प्राप्त करने वाले शासकीय सेवकों तथा उनसे जुड़ी संगठित गैंग के विरुद्ध विशेष कार्यवाही करते हुए एसटीएफ मध्यप्रदेश द्वारा अपराध पंजीबद्ध किया गया है। नौकरी का लाभ ले रहे पुलिस महानिदेशक, मध्यप्रदेश कैलाश मकवाणा द्वारा संगठित अपराध एवं संगठित अपराधी गैंग के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई करने के लिए मप्र पुलिस को निर्देशित किया गया है। इसी तारतम्य में एसटीएफ मप्र को जानकरी प्राप्त हुई कि मप्र शिक्षा विभाग में कुछ व्यक्तियों द्वारा संगठित गैंग के साथ मिलकर फर्जी एवं कूटरचित डी.एड. की अंकसूचियां तैयार की जाकर शासकीय शिक्षक की नौकरी में उपयोग कर सरकारी नौकरी का लाभ ले रहे हैं। गोपनीय सत्यापन किया सूचना पर विशेष पुलिस महानिदेशक, एसटीएफ पंकज कुमार श्रीवास्तव के मार्गदर्शन में पुलिस अधीक्षक एसटीएफ इकाई ग्वालियर राजेश सिंह भदौरिया, सहायक पुलिस महानिरीक्षक, एसटीएफ मुख्यालय नवीन कुमार चौधरी तथा उप पुलिस अधीक्षक, एसटीएफ इकाई ग्वालियर प्रवीण सिंह बघेल के नेतृत्व में 05 सदस्यीय विशेष टीम द्वारा गोपनीय सत्यापन किया गया। संबंधित शिक्षा कार्यालयों से प्राप्त रिपोर्ट में पुष्टि हुई कि जिन डी.एड. अंकसूचियों के आधार पर शिक्षकों ने नौकरी प्राप्त की, वे या तो जारी नहीं की गई थीं अथवा अन्य व्यक्तियों को जारी की गई थीं। इंदौर सहित जिलों में कार्यरत गोपनीय सत्यापन के आधार पर 08 शिक्षक- गंधर्व सिंह रावत, साहब सिंह कुशवाह, बृजेश रोरिया, महेन्द्र सिंह रावत, लोकेन्द्र सिंह, रूबी कुशवाह, रविन्द्र सिंह राणा एवं. अर्जुन सिंह चौहान के विरुद्ध थाना एसटीएफ भोपाल में अपराध पंजीबद्ध किया गया है। उक्त सभी शिक्षक वर्तमान में मुरैना, शिवपुरी, ग्वालियर, इंदौर सहित विभिन्न जिलों में कार्यरत हैं। साथ ही अन्य 26 संदेहियों के विरुद्ध जांच जारी है। प्रारंभिक जांच में यह भी सामने आया है कि नियुक्ति प्रक्रिया के दौरान प्रस्तुत दस्तावेज सत्यापन रिपोर्ट भी कूटरचित थी। गैंग सक्रिय एसटीएफ की प्रारंभिक विवेचना में यह तथ्य उजागर हुआ कि फर्जी डी.एड. अंकसूचियों के निर्माण एवं उपयोग में एक संगठित गैंग सक्रिय है, जिसने शासकीय सेवा में अनुचित लाभ प्राप्त करने के लिए सुनियोजित षड्यंत्र रचा। इस गैंग के नेटवर्क एवं सहयोगियों की पहचान हेतु विवेचना जारी है।

अपना पैसा-अपना अधिकार: अभियान के तहत भोपाल में विशेष शिविर, योजना का उठाएं लाभ

campaign

Special camp in Bhopal under the campaign “Your Money, Your Right” avail the benefits of scheme भोपाल। वित्तीय सेवाएं विभाग, वित्त मंत्रालय भारत सरकार के निर्देशानुसार “अपना पैसा अपना अधिकार” अभियान के अंतर्गत भोपाल जिले को चिन्हित किया गया है। यह अभियान 01 अक्टूबर 2025 से 31 दिसंबर 2025 तक चलाया जा रहा है। संचालन 10 वर्षों से नहीं भोपाल कलेक्टर कार्यालय के सभाकक्ष एक विशेष कैंप का आयोजन, प्रथम तल पर 14 नवम्बर 2025 को दोपहर 3:00 बजे किया जाएगा। सभी आमजनों से अनुरोध किया गया है कि वे अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर इस योजना का लाभ उठाएं। इस अभियान के अंतर्गत ऐसे ग्राहकों के खाते जिनका संचालन विगत 10 वर्षों से नहीं किया गया है, तथा जिन खातों की राशि भारतीय रिज़र्व बैंक के शिक्षा जागरूकता फंड में स्थानांतरित की जा चुकी है, उन्हें पुनः सक्रिय किया जा रहा है। अभियान में ग्राहकों को उनके निष्क्रिय खातों के पुनः संचालन हेतु प्रेरित करने के साथ-साथ उनकी राशि का अंतरण कर उन्हें उनका अधिकार दिलाया जा रहा है। इस अभियान में बैंक, बीमा कंपनियां सहित अन्य सभी वित्तीय संस्थाएं भी सहभागिता निभा रही हैं।

Bhopal News: रेलवे स्टेशन के पास मार्केट में लगी भीषण आग, मची अफरा तफरी

massive fire

Bhopal News massive fire broke out in the market near the railway station भोपाल। राजधानी भोपाल के रेलवे स्टेशन के पास स्थित टिंबर मार्केट में रविवार को देर शाम भीषण आगजनी की घटना हो गई. घटना की सूचना मिलने पर फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची. रेलवे स्टेशन के पास आग लगने की जानकारी सामने आने के बाद इलाके में अफरा तफरी का माहौल बन गया. स्टेशन के पास भारत टॉकीज रोड पास पात्रा पुल से लगे मार्केट में यह हादसा हुआ है. लाखों रुपए का माल जलकर राख प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक जहां आग लगी वहां टालों में लकड़ी और फर्नीचर से जुड़ा सामान रखा हुआ था. बड़ी मात्रा में सूखी लकड़ियां होने से आग ज्यादा भड़क गई. भीषण आगजनी के चलते लाखों रुपए का माल जलकर राख हो गया. आग को बुझाने के लिए दमकल की करीब 25 गाड़ियां से पानी डालकर आग बुझाने की कोशिश की  गई. मंगलवारा थाना पुलिस और फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर पहुंची. टीमों ने आग बुझाने का प्रयास किया. आग किन कारणों से आग लगी इसका पता फिलहाल नहीं चल सका है. घटना की जांच भी की जा रही है. क्षेत्र में हादसा होने से यातायात भी देर तक प्रभावित रहा.  

MP Police: नक्‍सल विरोधी अभियान, मुठभेड़ में हथियार बरामद

weapons

MP Police Success in anti-Naxal operation cache of weapons recovered in encounter with Naxalites भोपाल। मध्यप्रदेश पुलिस को नक्सल विरोधी अभियान में लगातार सफलताएं मिल रही है। इसी तारतम्‍य में दिनांक 03-04 नवंबर 2025 की मध्‍य रात्रि के दौरान बालाघाट जिले के थाना रुपझर क्षेत्र में नक्सलियों की सक्रियता संबंधी गुप्त सूचना प्राप्त होने पर हॉकफोर्स, सीआरपीएफ, कोबरा तथा स्थानीय पुलिस थानों और चौकियों के बल द्वारा एम.एम.सी.(मध्‍यप्रदेश-महाराष्‍ट्र-छत्‍तीसगढ़) जोन के जीआरबी (गोंदिया-राजनांदगांव-बालाघाट) डिवीजन के घने जंगलों में सर्च अभियान संचालित किया गया। सर्चिंग के दौरान पुलिस बल की मौजूदगी का पता लगने पर सशस्त्र माओवादी समूह ने पुलिस पार्टी पर जान से मारने की नीयत से फायरिंग प्रारंभ कर दी। सुरक्षा बलों ने आत्मरक्षा में संयमित और प्रभावी जवाबी कार्रवाई की। कुछ समय तक चली मुठभेड़ के उपरांत नक्सली जंगल के भीतर की दिशा में भाग निकले। घटनास्थल पर की गई सघन सर्चिंग में एक नक्सली रायफल, दैनिक उपयोग की वस्तुओं से भरा पिट्टू बैग, पाँच बड़े थैले, टेंट बनाने का सामान, खून से सने जूते तथा दवाओं के रूप में उपयोग किए गए इंजेक्शन और मेडिसिन बरामद किए गए। घटनास्थल से प्राप्त खून सनी मिट्टी और अन्य साक्ष्यों से यह संकेत मिलता है कि मुठभेड़ में नक्सलियों को भारी नुकसान पहुँचा है। लंबे समय से सक्रिय बरामद सामग्री से यह भी स्पष्ट होता है कि नक्सली समूह लंबे समय से क्षेत्र में सक्रिय था और जंगल में ही अस्थायी ठिकाने बनाकर रह रहा था। घटनास्थल से बरामद सभी वस्तुओं का विधिवत दस्तावेजीकरण कर आवश्यक जांच प्रारंभ कर दी गई है। फरार नक्सलियों की तलाश में हॉकफोर्स, सीआरपीएफ, कोबरा और स्थानीय पुलिस की संयुक्त टीमें निरंतर सघन सर्चिंग और कॉम्बिंग ऑपरेशन चला रही हैं। पूरे क्षेत्र में उच्च सतर्कता रखी गई है तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि पर त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। महिला नक्सली “सुनीता” बालाघाट जिले में 1 नवंबर 2025 को थाना लांजी के चौरिया कैम्प अंतर्गत महिला नक्सली सुनीता पिता बिसरू ओयाम, निवासी गोमवेटा, तहसील भैरमगढ़, जिला बीजापुर (छत्तीसगढ़) ने शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं और भारत के संविधान पर विश्वास जताते हुए जिला पुलिस बालाघाट के समक्ष अपने हथियार इंसास राइफल, 3 मैगज़ीन, 30 जिंदा राउंड एवं शेल के साथ आत्मसमर्पण किया। नक्सली सुनीता मलाजखंड दर्रेकसा दलम में थी और मध्यप्रदेश, गोंदिया एवं राजनांदगांव (GRB) डिविजन में सक्रिय थी। उसके विरुद्ध छत्तीसगढ़, महाराष्ट्र और मध्य प्रदेश में कुल 14 लाख रुपये का इनाम घोषित था। सुनीता वर्ष 2022 में माओवादी संगठन से जुड़ी थी तथा छत्तीसगढ़ के माड़ क्षेत्र में छह माह का प्रशिक्षण प्राप्त करने के बाद सीसी सदस्य रामदेर की गार्ड के रूप में कार्यरत रही। यह मध्य प्रदेश आत्मसमर्पण, पुनर्वास सह राहत नीति 2023 के अंतर्गत पहला आत्मसमर्पण है। राष्ट्रीय लक्ष्य निर्धारित उल्‍लेखनीय है कि भारत सरकार द्वारा मार्च 2026 तक नक्सलवाद के पूर्ण उन्मूलन का राष्ट्रीय लक्ष्य निर्धारित किया गया है। इसी दिशा में मध्यप्रदेश पुलिस ने बालाघाट सहित अन्य नक्सल प्रभावित जिलों में सात दिन या उससे अधिक अवधि वाले कई सघन अभियानों के माध्यम से नक्सली नेटवर्क को लगातार कमजोर किया है। इन अभियानों ने स्थानीय समुदाय में सुरक्षा का विश्वास और विकास के प्रति नई आशा को सुदृढ़ किया है। मध्यप्रदेश पुलिस नक्सलवाद के पूर्ण उन्मूलन के लिए दृढ़ संकल्पित है। नक्सलवाद केवल कानून और व्यवस्था के लिए ही नहीं, बल्कि शांति, विकास और मानवीय मूल्यों के लिए भी गंभीर चुनौती है। अपने साहस, अनुशासन, तकनीकी दक्षता और जनसहयोग के बल पर मध्यप्रदेश पुलिस ने नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में उल्लेखनीय नियंत्रण स्थापित किया है।यह सतत अभियान न केवल नक्सलवाद के विरुद्ध निर्णायक संघर्ष का प्रतीक है, बल्कि राज्य की जनता के प्रति पुलिस संगठन की अटूट प्रतिबद्धता का सशक्त प्रमाण भी है।

Bhopal News: ‘स्वदेशी डिजाइन और विरासत से फैशन तक’ शो, सीजन-3 शुरू

indian dresses

Indigenous Design and Heritage to Fashion show Season 3 begins भोपाल। भारतीय परंपरा, संस्कृति और आधुनिकता के संगम पर केन्द्रित ‘स्वदेशी डिजाइन और विरासत से फैशन दिव्य फॉल– काउचर सागा सीजन-3’ का आयोजन बुधवार को किया जा रहा है। ‘संदूक – विरासत से फैशन तक’ थीम पर आधारित इस डिजाइनर शो को डिजाइन फैशन डिजाइनर अल्पा रावल ने किया। शो में 60 मॉडल्स अल्पा ने भारतीय परिधानों की गरिमा और आधुनिक डिजाइन की झलक को एक नए आयाम में प्रस्तुत किया है। यह डिजाइनर शो रोहित नगर स्थित ट्यूलिप लिन पर आयोजित होगा। शो में 60 मॉडल्स भारतीय विरासत, परंपरा और समकालीन फैशन का मोहक संगम प्रस्तुत करेंगी। पारंपरिक वस्त्रों में आधुनिकता की चमक और स्वदेशी हस्तकला का गौरव इस शाम को खास बनाएगा। स्वदेशी को प्रोत्साहित शो के मेंटर और एक्सलेंसी टाइम एंटरटेनमेंट के प्रबंध संचालक हरिओम जटिया ने बताया कि यह आयोजन भारत की सांस्कृतिक जड़ों से जुड़ने और स्वदेशी को प्रोत्साहित करने का प्रयास है। इसमें मध्यप्रदेश के चंदेरी, महेश्वरी और बाग प्रिंट से तैयार डिजाइनर ड्रेस का भी प्रदर्शन होगा। इस अवसर पर मिसेज इंडिया 2023 की विजेता अपेक्षा डबराल और फेमिना मिस इंडिया प्रतीका सक्सेना विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगी, जो मॉडल्स के लिए प्रेरणा बनेंगी। शो शाम 6.30 बजे शुरू होगा।

Air India Flight: राजाभोज हवाई अड्डे पर इमरजेंसी लैंडिग, यात्री सुरक्षित

air india flights

Air India Flight Emergency landing at Raja Bhoj Airport passengers safe भोपाल। दिल्ली से बेंगलुरु जा रहे एयर इंडिया के एक विमान (AIC 2487, A320 नियो, VT-EXO) को सोमवार देर शाम कार्गो होल्ड में चेतावनी मिलने के बाद भोपाल हवाई अड्डे पर डायवर्ट कर दिया गया। मानक सुरक्षा प्रक्रियाओं का पालन करते हुए, 1933 IST पर पूर्ण आपातकाल घोषित कर दिया गया। कुछ मिनट बाद, चालक दल ने पुष्टि की कि चेतावनी हट गई है और विमान की सभी प्रणालियाँ सामान्य हैं। विमान 172 लोगों के साथ 2000 IST पर सुरक्षित रूप से उतरा। सभी परिचालन सामान्य रहे। भोपाल हवाई अड्डे पर हवाई यातायात नियंत्रण, हवाई अड्डा अग्निशमन सेवाओं और एयरलाइनों द्वारा डायवर्ट को तुरंत संभाला गया। परिचालन प्रभावित नहीं हुआ।

Bihar Electon: सांसद भोपाल ने दरभंगा की हायाघाट सीट पर संभाली कमान, दिए चुनावी टिप्स

Bihar Election

Bihar Election MP Bhopal takes charge of Hayaghat seat in Darbhanga gives election tips दरभंगा। बिहार में जैसे जैसे विधानसभा चुनाव की तारीख नजदीक आती जा रही है, चुनाव प्रचार जोर पकड़ता जा रहा है। भोपाल सांसद आलोक शर्मा को दरभंगा जिले की हायाघाट सीट पर प्रचार की कमान सौंपी गई है। सांसद शर्मा ने शनिवार को हायाघाट पहुंचते ही मंडल स्तर पर कार्यकर्ताओं की बैठकें लेना शुरू कर दिया। विधानसभा क्रमांक 84, हायाघाट सीट पर भारतीय जनता पार्टी ने डॉ रामचंद्र प्रसाद को पुनः प्रत्याशी बनाया है। सांसद आलोक शर्मा ने हायाघाट में सिधोली स्थित एनडीए के प्रधान कार्यालय परिसर में प्रमुख कार्यकर्ताओं की बैठक को संबोधित किया। उसके बाद वे हायाघाट दक्षिणी मंडल के ग्राम मझौलिया, बहेरी उत्तरी मंडल के पघारी पहुंचे जहां उन्होंने कार्यकर्ताओं, ग्रामीणजनों को संबोधित किया और बिहार के समग्र विकास के लिए भाजपा प्रत्याशी डॉ रामचंद्र प्रसाद को भारी मतों से जिताने की अपील की। टीम का अहम रोल सांसद आलोक शर्मा ने दरभंगा में हायाघाट सीट पर चुनाव प्रचार के दौरान कार्यकर्ताओं को चुनावी प्रबंधन के टिप्स दिए। सांसद शर्मा ने कहा कि चुनाव में बूथ पर काम करने वाली टीम का अहम रोल होता है। प्रत्येक कार्यकर्ता को पार्टी के प्रति निष्ठा भाव रखते हुए काम करना होगा। सांसद आलोक शर्मा के साथ चुनाव प्रचार के दौरान हायाघाट से भाजपा प्रत्याशी डॉ रामचंद्र प्रसाद, पूर्व विधायक अमरनाथ गामी, जोधपुर (राजस्थान) के भाजपा विधायक अतुल भंसाली, हायाघाट उत्तरी प्रखंड के अध्यक्ष जय गोपाल चौधरी, हायाघाट प्रखंड अध्यक्ष गोविंद कुमार मंडल, लोक जनशक्ति पार्टी हायाघाट प्रखंड के अध्यक्ष अनिल पासवान, बहेरी प्रखंड के अध्यक्ष राजीव कुमार सिंह, विधानसभा प्रभारी पप्पू भी मौजूद रहेष

Bhopal Collector: स्थापना दिवस कार्यक्रम तैयरियों का जायजा, लाल परेड ग्राउंड का निरीक्षण

Bhopal Collector

Bhopal Collector Review of the preparations for the foundation day program, inspection of Lal Parade Ground भोपाल। कलेक्टर कौशलेंद्र विक्रम सिंह ने मध्य प्रदेश स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित होने वाले मुख्य कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर लाल परेड ग्राउंड का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने कार्यक्रम स्थल की संपूर्ण व्यवस्थाओं मंच, दर्शकदीर्घा, सुरक्षा, स्वच्छता, विद्युत एवं यातायात व्यवस्था का जायजा लिया। असुविधा न हो कलेक्टर सिंह ने संबंधित विभागों के अधिकारियों को निर्देशित किया कि यातायात एवं पार्किंग व्यवस्था सुव्यवस्थित रूप से संचालित हो, ताकि आमजन को किसी प्रकार की असुविधा न हो। उन्होंने कहा कि प्रवेश एवं निकास मार्गों पर उचित संकेतक लगाए जाएँ और आवश्यकतानुसार अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती सुनिश्चित की जाए। कौशलेंद्र विक्रम सिंह ने स्वास्थ्य एवं सुरक्षा के दृष्टिकोण से एंबुलेंस, फायर ब्रिगेड और प्राथमिक उपचार दल की उपस्थिति अनिवार्य रूप से सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने यह भी कहा कि कार्यक्रम के दौरान किसी भी प्रकार की अप्रिय स्थिति न उत्पन्न हो, इसके लिए सभी अधिकारी सतर्कता बरतें और अपने-अपने दायित्वों का निर्वहन गंभीरता से करें। व्यवस्था उत्तम स्तर की कलेक्टर सिंह ने साफ-सफाई और सौंदर्यीकरण पर विशेष बल देते हुए नगर निगम अधिकारियों को निर्देश दिए कि कार्यक्रम स्थल और आस-पास के क्षेत्रों में स्वच्छता एवं प्रकाश व्यवस्था उत्तम स्तर की हो। उन्होंने कहा कि स्थापना दिवस का आयोजन राज्य की गौरवमयी उपलब्धियों को प्रदर्शित करने का अवसर है, अतः यह सुनिश्चित किया जाए कि समस्त व्यवस्थाएँ अनुशासित, सुसंगठित और जनअनुकूल हों।