Public Sootr

लहर खबरों की

Niraj mishra

Writer News & Blogger

MP Police: नक्‍सल विरोधी अभियान, मुठभेड़ में हथियार बरामद

weapons

MP Police Success in anti-Naxal operation cache of weapons recovered in encounter with Naxalites भोपाल। मध्यप्रदेश पुलिस को नक्सल विरोधी अभियान में लगातार सफलताएं मिल रही है। इसी तारतम्‍य में दिनांक 03-04 नवंबर 2025 की मध्‍य रात्रि के दौरान बालाघाट जिले के थाना रुपझर क्षेत्र में नक्सलियों की सक्रियता संबंधी गुप्त सूचना प्राप्त होने पर हॉकफोर्स, सीआरपीएफ, कोबरा तथा स्थानीय पुलिस थानों और चौकियों के बल द्वारा एम.एम.सी.(मध्‍यप्रदेश-महाराष्‍ट्र-छत्‍तीसगढ़) जोन के जीआरबी (गोंदिया-राजनांदगांव-बालाघाट) डिवीजन के घने जंगलों में सर्च अभियान संचालित किया गया। सर्चिंग के दौरान पुलिस बल की मौजूदगी का पता लगने पर सशस्त्र माओवादी समूह ने पुलिस पार्टी पर जान से मारने की नीयत से फायरिंग प्रारंभ कर दी। सुरक्षा बलों ने आत्मरक्षा में संयमित और प्रभावी जवाबी कार्रवाई की। कुछ समय तक चली मुठभेड़ के उपरांत नक्सली जंगल के भीतर की दिशा में भाग निकले। घटनास्थल पर की गई सघन सर्चिंग में एक नक्सली रायफल, दैनिक उपयोग की वस्तुओं से भरा पिट्टू बैग, पाँच बड़े थैले, टेंट बनाने का सामान, खून से सने जूते तथा दवाओं के रूप में उपयोग किए गए इंजेक्शन और मेडिसिन बरामद किए गए। घटनास्थल से प्राप्त खून सनी मिट्टी और अन्य साक्ष्यों से यह संकेत मिलता है कि मुठभेड़ में नक्सलियों को भारी नुकसान पहुँचा है। लंबे समय से सक्रिय बरामद सामग्री से यह भी स्पष्ट होता है कि नक्सली समूह लंबे समय से क्षेत्र में सक्रिय था और जंगल में ही अस्थायी ठिकाने बनाकर रह रहा था। घटनास्थल से बरामद सभी वस्तुओं का विधिवत दस्तावेजीकरण कर आवश्यक जांच प्रारंभ कर दी गई है। फरार नक्सलियों की तलाश में हॉकफोर्स, सीआरपीएफ, कोबरा और स्थानीय पुलिस की संयुक्त टीमें निरंतर सघन सर्चिंग और कॉम्बिंग ऑपरेशन चला रही हैं। पूरे क्षेत्र में उच्च सतर्कता रखी गई है तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि पर त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। महिला नक्सली “सुनीता” बालाघाट जिले में 1 नवंबर 2025 को थाना लांजी के चौरिया कैम्प अंतर्गत महिला नक्सली सुनीता पिता बिसरू ओयाम, निवासी गोमवेटा, तहसील भैरमगढ़, जिला बीजापुर (छत्तीसगढ़) ने शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं और भारत के संविधान पर विश्वास जताते हुए जिला पुलिस बालाघाट के समक्ष अपने हथियार इंसास राइफल, 3 मैगज़ीन, 30 जिंदा राउंड एवं शेल के साथ आत्मसमर्पण किया। नक्सली सुनीता मलाजखंड दर्रेकसा दलम में थी और मध्यप्रदेश, गोंदिया एवं राजनांदगांव (GRB) डिविजन में सक्रिय थी। उसके विरुद्ध छत्तीसगढ़, महाराष्ट्र और मध्य प्रदेश में कुल 14 लाख रुपये का इनाम घोषित था। सुनीता वर्ष 2022 में माओवादी संगठन से जुड़ी थी तथा छत्तीसगढ़ के माड़ क्षेत्र में छह माह का प्रशिक्षण प्राप्त करने के बाद सीसी सदस्य रामदेर की गार्ड के रूप में कार्यरत रही। यह मध्य प्रदेश आत्मसमर्पण, पुनर्वास सह राहत नीति 2023 के अंतर्गत पहला आत्मसमर्पण है। राष्ट्रीय लक्ष्य निर्धारित उल्‍लेखनीय है कि भारत सरकार द्वारा मार्च 2026 तक नक्सलवाद के पूर्ण उन्मूलन का राष्ट्रीय लक्ष्य निर्धारित किया गया है। इसी दिशा में मध्यप्रदेश पुलिस ने बालाघाट सहित अन्य नक्सल प्रभावित जिलों में सात दिन या उससे अधिक अवधि वाले कई सघन अभियानों के माध्यम से नक्सली नेटवर्क को लगातार कमजोर किया है। इन अभियानों ने स्थानीय समुदाय में सुरक्षा का विश्वास और विकास के प्रति नई आशा को सुदृढ़ किया है। मध्यप्रदेश पुलिस नक्सलवाद के पूर्ण उन्मूलन के लिए दृढ़ संकल्पित है। नक्सलवाद केवल कानून और व्यवस्था के लिए ही नहीं, बल्कि शांति, विकास और मानवीय मूल्यों के लिए भी गंभीर चुनौती है। अपने साहस, अनुशासन, तकनीकी दक्षता और जनसहयोग के बल पर मध्यप्रदेश पुलिस ने नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में उल्लेखनीय नियंत्रण स्थापित किया है।यह सतत अभियान न केवल नक्सलवाद के विरुद्ध निर्णायक संघर्ष का प्रतीक है, बल्कि राज्य की जनता के प्रति पुलिस संगठन की अटूट प्रतिबद्धता का सशक्त प्रमाण भी है।

PM Modi: लेख साझा किया, बताया विकसित भारत 2047 के दृष्टिकोण

PM Modi

PM Modi Shares article explains vision of developed India 2047 दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने केंद्रीय मंत्री अमित शाह द्वारा बंकिम चंद्र चट्टोपाध्याय द्वारा रचित भारत के राष्ट्रगीत, जो भारत की स्वतंत्रता का शाश्वत गीत है, पर लिखे एक लेख को साझा किया। मोदी ने कहा, “उन्होंने लिखा है कि वंदे मातरम एक आत्मविश्वासी, आत्मनिर्भर और पुनरुत्थानशील विकसित भारत 2047 के हमारे दृष्टिकोण को प्रेरित करता रहा है।” प्रधानमंत्री ने एक्स पर लिखा: <blockquote class=”twitter-tweet”><p lang=”en” dir=”ltr”>On the 150th anniversary of Vande Mataram, Union Minister Shri <a href=”https://twitter.com/AmitShah?ref_src=twsrc%5Etfw”>@AmitShah</a> writes about Bharat’s national song, composed by Bankim Chandra Chattopadhyay, the eternal song of India’s freedom. He reminisces how, written in the dark days of colonial rule, it became a dawn-song of… <a href=”https://t.co/TB4zPMQYNb”>https://t.co/TB4zPMQYNb</a></p>&mdash; PMO India (@PMOIndia) <a href=”https://twitter.com/PMOIndia/status/1986695340444225919?ref_src=twsrc%5Etfw”>November 7, 2025</a></blockquote> <script async src=”https://platform.twitter.com/widgets.js” charset=”utf-8″></script> जागृति का प्रभात गीत “वंदे मातरम की 150वीं वर्षगांठ पर, केंद्रीय मंत्री @AmitShah बंकिम चंद्र चट्टोपाध्याय द्वारा रचित भारत के राष्ट्रगीत, जो भारत की स्वतंत्रता का शाश्वत गीत है, के बारे में लिखते हैं। वे याद दिलाते हैं कि कैसे औपनिवेशिक शासन के अंधकारमय दिनों में लिखा गया यह गीत, सांस्कृतिक गौरव और सभ्यतागत राष्ट्रवाद का सम्मिश्रण करते हुए, जागृति का प्रभात गीत बन गया।” उन्होंने लिखा कि वंदे मातरम एक आत्मविश्वासी, आत्मनिर्भर और पुनरुत्थानशील विकसित भारत 2047 के हमारे दृष्टिकोण को प्रेरित करता रहा है। इस लेख अवश्य पढ़ें।”

Bhopal News: ‘स्वदेशी डिजाइन और विरासत से फैशन तक’ शो, सीजन-3 शुरू

indian dresses

Indigenous Design and Heritage to Fashion show Season 3 begins भोपाल। भारतीय परंपरा, संस्कृति और आधुनिकता के संगम पर केन्द्रित ‘स्वदेशी डिजाइन और विरासत से फैशन दिव्य फॉल– काउचर सागा सीजन-3’ का आयोजन बुधवार को किया जा रहा है। ‘संदूक – विरासत से फैशन तक’ थीम पर आधारित इस डिजाइनर शो को डिजाइन फैशन डिजाइनर अल्पा रावल ने किया। शो में 60 मॉडल्स अल्पा ने भारतीय परिधानों की गरिमा और आधुनिक डिजाइन की झलक को एक नए आयाम में प्रस्तुत किया है। यह डिजाइनर शो रोहित नगर स्थित ट्यूलिप लिन पर आयोजित होगा। शो में 60 मॉडल्स भारतीय विरासत, परंपरा और समकालीन फैशन का मोहक संगम प्रस्तुत करेंगी। पारंपरिक वस्त्रों में आधुनिकता की चमक और स्वदेशी हस्तकला का गौरव इस शाम को खास बनाएगा। स्वदेशी को प्रोत्साहित शो के मेंटर और एक्सलेंसी टाइम एंटरटेनमेंट के प्रबंध संचालक हरिओम जटिया ने बताया कि यह आयोजन भारत की सांस्कृतिक जड़ों से जुड़ने और स्वदेशी को प्रोत्साहित करने का प्रयास है। इसमें मध्यप्रदेश के चंदेरी, महेश्वरी और बाग प्रिंट से तैयार डिजाइनर ड्रेस का भी प्रदर्शन होगा। इस अवसर पर मिसेज इंडिया 2023 की विजेता अपेक्षा डबराल और फेमिना मिस इंडिया प्रतीका सक्सेना विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगी, जो मॉडल्स के लिए प्रेरणा बनेंगी। शो शाम 6.30 बजे शुरू होगा।

Bhopal News: ‘रूपाभ’ समूह चित्र प्रदर्शनी में दिखा रंगों का संवाद, भारत भवन में सामूहिक चित्र प्रदर्शनी

Bharat Bhavan

Colors shown in Rupabh group photo exhibition in Bharat Bhavan भोपाल। बहुकला केंद्र भारत भवन की रंगदर्शनी दीर्घा मंगलवार को रंग, रेखा और कल्पना के विलक्षण सामंजस्य से सजी हुई दिखाई दी। मौका था साप्ताहिक चित्र प्रदर्शनी श्रृंखला ‘रूपाभ’ के अंतर्गत आयोजित सामूहिक चित्र प्रदर्शनी के शुभारंभ अवसर का, जिसमें नागपुर के पांच सृजनशील कलाकार पंकज इटकेलवार, महेश मानकर, बाबर शरीफ, नरोत्तम दास और कृष्णनाथ पाटिल के समूह चित्र और शिल्पों को प्रदर्शित किया गया। रूपंकर केन्द्र की ओर से संयोजित इस प्रदर्शनी में चित्रों और शिल्पों के माध्यम से कलाकारों ने अपने अंतर्मन की अनुगूंज को रूपायित किया है। प्रदर्शनी का शुभारंभ पद्मश्री कलाकार हर चन्दन सिंह भट्टी और भारत भवन के मुख्य प्रशासनिक अधिकारी प्रेम शंकर शुक्ल ने किया। प्रदर्शनी में प्रदर्शित कृतियाँ दर्शक के भीतर संवाद रचती हैं कहीं मन की शांति का आभास कराती हैं, तो कहीं अस्तित्व के गूढ़ प्रश्नों को उजागर करती हैं। प्रदर्शनी का हर चित्र, हर शिल्प अपने भीतर एक अनकही कथा समेटे हुए है। भावनाओं, स्मृतियों और समय के स्पर्श से बनी एक सृजनात्मक यात्रा से 2 नवंबर तक प्रतिदिन दोपहर 2 से रात 8 बजे तक कला प्रेमी परिचित हो सकेंगे। प्रकृति और मानव मन पंकज इटकेलवार की चित्रकृतियां आत्मिक अनुभूति और ध्यान की गहराई में उतरने का आमंत्रण देती हैं। पंकज ने प्रिंट मेकिंग शैली में चित्रों को आकार दिया। उनके रंगों में सौम्यता है, परंतु रेखाओं में एक दृढ़ भावनात्मक प्रवाह। वे प्रकृति और मानव मन के बीच के सामंजस्य को प्रतीकात्मक रूप में उकेरते हैं। पंकज ने सिंबल के रूप में कौआ का उपयोग किया है। उन्होंने बताया कि बचपन से कौआ की कहानी सुनते आ रहे है। यही कारण है कि उनके काम में कौआ किसी न किसी स्वरूप में दिखाई देता है। महेश मानकर अपने चित्रों में मिट्टी की गंध और लोकजीवन की सादगी को सजीव कर देते हैं। उनकी कृतियों में गांव, खेत और श्रमशील मानव की छवि रंगों में घुली प्रतीत होती है। धरती से जुड़ी संवेदनाएँ उनके चित्रों को आत्मीय बनाती हैं। कैनवास पर विचारों का संगीत बाबर शरीफ का कलात्मक संसार अमूर्तता का आकर्षक विस्तार है। उनके रंग कभी तीव्रता से फूटते हैं, तो कभी शांति में विलीन हो जाते हैं। वे आकृतियों को ठोस अर्थ देने के बजाय अनुभवों की तरलता में बहने देते हैं जैसे कैनवास पर विचारों का संगीत बह रहा हो। उनके चित्रों में मानव की खुशियों को सहेज कर रखने की स्मृतियां दिखाई पड़ती है। भुनेश्वर से आए कलाकार नरोत्तम दास की शिल्पकृतियां स्थिर होते हुए भी गति का आभास कराती हैं। उनके शिल्पों में लय और संतुलन की ऐसी संरचना है जो दर्शक को रूप और रिक्ति के सौंदर्य का बोध कराती है। उन्होंने परंपरा और आधुनिकता के संगम को मूर्त रूप दिया है। खास बात यह है कि उनके एक शिल्प में जनजातीय संस्कृति दिखाई देती है तो दूसरे में गाय, गाड़ी और दूध की केतली का समन्वय देखने को मिला। लगभग 15 दिन में तैयार होने वाले इन शिल्प आकृतियों को नरोत्तम दास ने 1200 से 1350 तापमान पर भट्टी में गर्म कर सुनहरा आकार दिया। कृष्णनाथ पाटिल के चित्र रंगों की कोमल तरंगों में बहते हुए आत्मचिंतन का आभास कराते हैं। वे शहरी जीवन के द्वंद्व, मनुष्य के भीतर के संघर्ष और एकांत की नीरवता को सूक्ष्मता से व्यक्त करते हैं।

Bhopal Collector: राजनीतिक दलों को एसआईआर की जानकारी, स्टैंडिंग कमेटी की बैठक

Bhopal Collector

Bhopal Collector Information about SIR to political parties भोपाल। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी कौशलेंद्र विक्रम सिंह की अध्यक्षता में मंगलवार को कलेक्ट्रेट के सभाकक्ष में स्टैंडिंग कमेटी की बैठक में उप जिला निर्वाचन अधिकारी भुवन गुप्ता ने मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों को मतदाता सूची के गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम की प्रकिया की विस्तृत जानकारी दी। ट्रेनिंग दी जाएगी प्रदेश में शुरू हो रहे एसआईआर (मतदाता सूची का विशेष गहन पुनरीक्षण) कार्य को लेकर राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक में बताया गया कि भारत निर्वाचन आयोग ने दूसरे चरण की एसआईआर की तारीखों की घोषणा कर दी है। इसमें मध्यप्रदेश भी शामिल हैं। उन्होंने कहा कि एसआईआर की प्रक्रिया 28 अक्टूबर से शुरू हो रही है। इस बीच 28 अक्टूबर से 3 नवंबर तक बीएलओ को ट्रेनिंग दी जाएगी। बीएलओ द्वारा 4 नवंबर से 4 दिसंबर तक घर-घर जाकर सर्वे किया जाएगा। ड्रॉफ्ट रोल का प्रकाशन 9 दिसंबर को किया जाएगा। दावा आपत्तियों के आवेदन 9 दिसंबर से 8 जनवरी 2026 तक लिए जाएंगे। इसके बाद 7 फरवरी 2026 को फाइनल मतदाता सूची का प्रकाशन किया जाएगा। बैठक में सभी राष्ट्रीय राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ एडीएम प्रकाश नायक, एस डी एम भी उपस्थित रहे।

CM Dr. Mohan Yadav: नया भारत-हरा भारत यात्रा को झंडी दिखाकर रवाना, अरुणाचल से गुजरात तक साइकिल यात्रा

CM Dr. Mohan Yadav

Chief Minister Dr. Yadav flagged off the Pedal-to-Plant programme भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं वर्षगांठ को समर्पित पैडल टू प्लांट कार्यक्रम ‘नया भारत-हरा भारत’ की यात्रा पर निकल रही प्रदेश की बेटी अंतर्राष्ट्रीय पर्वतारोही सुश्री अंजना यादव को मुख्यमंत्री निवास स्थित समत्व भवन से रविवार को झंडी दिखाकर रवाना किया। पेडल टू प्लांट कार्यक्रम, नया भारत हरा भारत के अंतर्गत अंजना यादव और उनकी टीम के द्वारा अरुणाचल प्रदेश से गुजरात 4 हजार किलोमीटर साइकिल से सफर तय किया जाएगा। सामाजिक समरसता का संदेश इसके अंतर्गत वे भारत की संस्कृति, पर्यावरण संरक्षण और सामाजिक समरसता का संदेश देंगी। अंजना यादव सरदार वल्लभभाई पटेल के एकीकृत, सशक्त और प्रगतशील भारत के दृष्टिकोण को भी प्रचारित करेंगी। रायसेन जिले के ग्राम सेमारी की अंजना यादव रहने वाली हैं, जो 5 वर्षों से माउंटेनियर के रूप में सक्रिय हैं। अंजना अब तक 20 अंतर्राष्ट्रीय पर्वतों पर चढ़ाई कर चुकी हैं। अब उनका अगला लक्ष्य विश्व की सबसे ऊंची चोटी माउंट ऐवरेस्ट पर वर्ष-2026 में सफलता प्राप्त करना है।

Postal Department: गौरा देवी जन्म शताब्दी, विशेषीकृत माई स्टाम्प जारी

Postal Department

Postal Department Gaura Devi Birth Centenary Specialized My Stamp Issued चमोली : डाक विभाग उत्तराखंड द्वारा शनिवार को रैणी गाँव, जोशीमठ, चमोली में चिपको आंदोलन की प्रणेता तथा पर्यावरण संरक्षण की प्रतीक स्वर्गीय गौरा देवी की जन्म शताब्दी के अवसर पर एक विशेषीकृत माई स्टाम्प (कस्टमाइज्ड माई स्टाम्प) तथा विशेष आवरण जारी किया गया। पेड़ों को गले से लगा लिया चिपको आंदोलन की प्रणेता गौरा देवी का जन्म सन 1925 में जोशीमठ के लाता गांव में हुआ था। विवाहोपरांत वह रैणी गाँव की निवासी बन गईं। मार्च 1974 में उनके नेतृत्व में रैणी तथा लाता गाँव की महिलाओं ने ठेकेदारों से गाँव के समीप स्थित जंगलों (जो कि वर्तमान में नंदा देवी बायोस्फियर रिज़र्व का हिस्सा है) के पेड़ों को कटने से बचाने के लिए निर्भीकतापूर्वक पेड़ों को गले से लगा लिया।  आंदोलनों को नई दिशा महिलाओं के इस दृढ़ संकल्प के आगे ठेकेदारों को पीछे हटना पड़ा तथा वह वन जिसे महिलायें अपना “मायका” मानती थीं , सुरक्षित बच गया। गौरा देवी के नेतृत्व में चला चिपको आंदोलन हिमालयी पारिस्थितिकी में महिलाओं की सामाजिक चेतना, पर्यावरण न्याय तथा ग्राम्य जीवन पर आधारित आजीविका के अधिकार का सशक्त प्रतीक बना तथा इसने विश्वभर के पर्यावरणीय आंदोलनों को नई दिशा प्रदान की। गणमान्य व्यक्ति उपस्थित इस महत्वपूर्ण अवसर पर सुबोध उनियाल, वन मंत्री, उत्तराखंड, लखपत बुटोला, विधायक बद्रीनाथ विधानसभा क्षेत्र, स्वर्गीय गौरा देवी के सुपुत्र चंद्र सिंह राणा,  श्रीमती शशि शालिनी कुजूर, मुख्य पोस्टमास्टर जनरल उत्तराखंड परिमंडल, अनसूया प्रसाद, निदेशक डाक सेवाएं, उत्तराखंड परिमंडल, डॉ रंजन कुमार मिश्र, प्रमुख वन संरक्षक एवं मुख्य वन्यजीव प्रतिपालक, पंकज कुमार, निदेशक नंदा देवी बायोस्फियर रिज़र्व, सर्वेश दुबे, प्रभागीय वन अधिकारी, बद्रीनाथ वन प्रभाग, महातिम यादव, उप वन संरक्षक, नंदा देवी राष्ट्रीय उद्यान सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे  ।

Weather Update: बंगाल की खाड़ी में बन रहा निम्न दबाव, ओड़िसा में हाई अलर्ट जारी

weather update

Low pressure forming in Bay of Bengal Odisha on high alert नई दिल्ली। मौसम का मिजाज बदला है। बंगाल की खाड़ी में बन चक्रवात है। ओडिशा में चक्रवात की संभावना को देखते हुए सरकार ने हाई अलर्ट जारी किया है। बंगाल की खाड़ी में बन रहे निम्न दबाव के कारण 27 अक्टूबर तक चक्रवात आने की संभावना बनी है। बारिश की चेतावनी जारी मौसम विभाग ने इसको देखते हुए ओडिशा और आंध्र प्रदेश में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। ओडिशा सरकार ने आपदा प्रबंधन तंत्र को सक्रिय कर दिया है और लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है। इसके साथ ही एमपी के मौसम में बदलाव देखा जा रहा है। भोपाल, इंदौर-जबलपुर में आज से 4 दिन मौसम बदला रहेगा। कोहरा छाया रहा भोपाल, इंदौर, जबलपुर समेत प्रदेश के आधे हिस्से में बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। भोपाल में आधा घंटा सीजन का पहला कोहरा भोपाल, इंदौर, जबलपुर समेत प्रदेश के आधे हिस्से में बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। भोपाल में आधा घंटा सीजन का पहला कोहरा छाया रहा। आज से एक-दो दिन बादल छाने और बूंदाबांदी के आसार बने है। प्रदेश में पिछले कुछ दिन से अधिकतम और न्यूनतम तापमान में गिरावट देखने को मिली। 26, 27 और 28 अक्टूबर को भी बारिश के आसार बने है। रात का तापमान 15 डिग्री तक पहुंच गया था, लेकिन अब तापमान बढ़ा है। भोपाल, नर्मदापुरम, इंदौर, उज्जैन में रात का तापमान 20 डिग्री से ज्यादा है। दिन में पारा 34 डिग्री तक पहुंचा है।