Public Sootr

लहर खबरों की

Public Sootr

Writer News & Blogger

Bhopal News: ब्राह्मण समाज का IAS संतोष वर्मा पर फूटा गुस्सा, थाने में की शिकायत

Brahmin community

Brahmin community angry at IAS Santosh Verma files complaint at police station भोपाल। पुलिस थाना कोलार में ब्राह्मण समाज पर विवादित टिप्पणी करने वाले आईएएस संतोष वर्मा के खिलाफ शिकायत की गई।ब्राह्मण महासभा ने की कोलार इकाई के सदस्यों ने वर्मा के खिलाफ गुस्सा दिखाते हुए कठोर कार्रवाई की भी मांग पुलिस प्रशासन से की। महासभा के अध्यक्ष उमेश शर्मा ने इस मौके पर मुख्यमंत्री मोहन यादव से संतोष वर्मा को सेवा से मुक्त करने की मांग की. उन्होंने कहा कि शासकीय सेवा में ऐसे घृणित मानसिकता के लोगों को होना उचित नहीं है। शर्मा ने कहा कि संतोष वर्मा ने ब्राह्मण समाज की बहू-बेटियों को लेकर जो बात कही है, वह माफी के लायक भी नहीं है। कठोर कार्रवाई की जाए कोलार थाना प्रभारी संजय सोनी ने ब्राह्मण समाज के शिकायती आवेदन को स्वीकार करते हुए आश्वासन दिया है। समाज ने मांग की है कि वर्मा के खिलाफ जल्द से जल्द कठोर कार्रवाई की जाए. समाज के लोगों ने इस मौके पर कहा कि बीते दिनों वर्मा के द्वारा दिए गए मूर्खतापूर्ण वकतव्य के विरोध में मामला दर्ज कराने के लिए सभी ने कोलार थाना प्रभारी के समक्ष आवेदन प्रस्तुत किया। उग्र आंदोलन ब्राह्मण महासभा सदस्यों ने यह मांग भी की है कि यदि संतोष वर्मा के विरुद्ध कार्यवाही नहीं की गई तो यह आंदोलन और उग्र रूप धारण कर सकता है. जिसकी जवाबदेही मप्र शासन की होगी। इस अवसर पर उमेश शर्मा प्रदेश संगठन महामंत्री, के के द्विवेदी संभाग अध्यक्ष, सुमित्रा शुक्ला महिला प्रकोष्ठ, जितेंद्र मिश्रा जिलाध्यक्ष, भैयालाल द्विवेदी वरिष्ठ सदस्य, जे पी मिश्र, रमापति शर्मा, के के मिश्र, संकटमोचन मिश्र, संतमणि शर्मा के साथ बड़ी संख्या में कोलार क्षेत्र के ब्राहमण समाज के सदस्य उपस्थित रहे।

Political News: जीतू पटवारी ने सरकार को घेरा, बेटियों की सुरक्षा का मुद्दा

MP Politics

Political News Jitu Patwari surrounded the government issue of safety of daughters भोपाल।  मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष जीतू पटवारी ने रायसेन जिले में 6 साल की मासूम बच्ची के साथ हुए दुष्कर्म की घिनौनी घटना पर गहरा आक्रोश व्यक्त करते हुए कहा कि यह सिर्फ एक बच्ची पर हुआ जघन्य अपराध नहीं, बल्कि पूरे मध्यप्रदेश की बहनों-बेटियों की सुरक्षा पर कड़ा प्रश्नचिन्ह है। आरोपी पकड़ से बाहर पटवारी ने कहा कि रायसेन जिले की भोजपुर विधानसभा के ग्राम गौहरगंज क्षेत्र में 6 साल की मासूम बच्ची के साथ निर्मम दुष्कर्म की घटना ने पूरे प्रदेश को झकझोर कर रख दिया है, लेकिन घटना के 3 दिन बाद भी आरोपी पुलिस की पकड़ से बाहर है। यह स्थिति स्वयं में मुख्यमंत्री मोहन यादव की प्रशासनिक अक्षमता और प्रदेश की कानून-व्यवस्था की भयावह हकीकत को उजागर करती है। सरकार मूकदर्शक जीतू पटवारी ने कहा कि जिस प्रदेश में रोज़ाना लगभग 22 बेटियों के साथ बलात्कार हो, रोज़ करीब 7 मासूम बच्चियों के साथ दुष्कर्म हो और 5 साल तक की नन्ही बच्चियाँ भी दरिंदों का शिकार बन रही हों,वहां यह कहना पड़ेगा कि मध्यप्रदेश आज देश में बहनों-बेटियों पर अत्याचार का मुख्य केन्द्र बन गया है। यह शर्मनाक स्थिति है कि पूरे देश में इस तरह की घटनाएँ सबसे ज्यादा मध्यप्रदेश में हो रही हैं और सरकार मूकदर्शक बनी हुई है। पटवारी ने कहा कि मध्यप्रदेश में अब कानून का डर समाप्त हो चुका है, क्योंकि कानून अपना काम ईमानदारी और गंभीरता से नहीं कर रहा अपराध रोकने तथा अपराधियों को कड़ी सजा दिलाने की इच्छाशक्ति सरकार में नहीं दिखती, न्याय विभाग स्वयं मुख्यमंत्री मोहन यादव के पास है, फिर भी न्याय और सुरक्षा दोनों दम तोड़ते नज़र आ रहे हैं। घटना के 3 दिन जीतू पटवारी ने कहा कि अगर किसी भी दुष्कर्म की घटना के बाद 3 दिन के भीतर अपराधी गिरफ्तार नहीं होता, तो यह प्रदेश की पुलिस व्यवस्था की नाकामी और सरकार की असंवेदनशीलता का खुला प्रमाण है। परिणामस्वरूप रोज अलग-अलग जगहों पर चक्का जाम, विरोध प्रदर्शन, और आक्रोशित जन आंदोलन देखने को मिल रहे हैं, लेकिन सरकार अब भी गहरी नींद में सोई हुई है। पटवारी ने कहा कि बेटियों की सुरक्षा के मामले में मोहन यादव सरकार पूरी तरह विफल, गैर-जिम्मेदार और बेशर्म हो चुकी है। मासूम बेटियों की चीखों, उनके परिवारों के दर्द और आंसुओं का इस सरकार पर कोई असर नहीं होता। फास्ट ट्रैक कोर्ट में सुनवाई हो जीतू पटवारी ने प्रदेश सरकार से तत्काल मांग की– रायसेन जिले की 6 साल की मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म के मामले में आरोपी की तुरंत गिरफ्तारी की जाए और उस पर सख्त से सख्त धाराओं में प्रकरण दर्ज कर फास्ट ट्रैक कोर्ट में सुनवाई हो। उन्होंने कहा कि कार्रवाई की नीति की स्पष्ट घोषणा कीपीड़ित मासूम बच्ची के परिवार को उचित वित्तीय सहायता, बेहतर इलाज एवं समुचित सुरक्षा उपलब्ध करवाई जाए। पटवारी ने चेतावनी दी कि यदि प्रदेश सरकार और मुख्यमंत्री मोहन यादव इस गंभीर मामले में भी उदासीन रवैया अपनाते रहे, अपराधी खुलेआम घूमते रहे और बेटियों की सुरक्षा पर ऐसे ही खतरा बना रहा, तो कांग्रेस पार्टी प्रदेश की जनता के साथ मिलकर तेज, उग्र और प्रदेशव्यापी जन आंदोलन करने के लिए बाध्य होगी।

Bhopal News: भाजपा जिलाध्यक्ष ने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन, कार्रवाई की मांग

BJP District President

BJP District President submitted a memorandum to the Collector demanding action भोपाल। भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष रविन्द्र यति ने सोमवार को भोपाल कलेक्टर को मतदाता सूची विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) से संबंधित एक विस्तृत ज्ञापन सौंपा। उन्होंने शहर में मतदाताओं को हो रही विविध कठिनाइयों का उल्लेख करते हुए, इनके त्वरित समाधान की आवश्यकता जताई तथा पुनरीक्षण प्रक्रिया को अधिक सरल एवं सुगम बनाने हेतु शहर के प्रमुख स्थानों पर शाम 5 बजे से रात 9 बजे तक विशेष कैंप आयोजित करने का अनुरोध किया। गंभीर अनियमितता ज्ञापन में सही काम न करने वालों बीएलओ को हटाया जाए, बीएलओ द्वारा गणना प्रपत्र गलत व्यक्तियों को दिए जाने, रसीद जारी न करने, बीएलओ की अनुपस्थिति, फॉर्म गलत भरने व असहयोग की स्थिति, कुछ बीएलओ को प्रपत्र भरने का पर्याप्त ज्ञान न होना तथा स्थानांतरित मतदाताओं को नियम विरुद्ध फॉर्म न देने जैसी गंभीर अनियमितताओं का उल्लेख किया गया। इस दौरान जिला उपाध्यक्ष मनोज राठौर, राजकुमार विश्वकर्मा, अश्वनी राय, योगेंद्र मुखरैया एवं योगेंद्र परमार उपस्थित रहे।

Indian Railway: खजुराहो–उदयपुर एक्सप्रेस आगरा केंट तक, 84 फाटक अस्थायी बंद

Railway News

Indian Railway Khajuraho-Udaipur Express to Agra Cantt 84 gates temporarily closed झांसी। उत्तर मध्य रेलवे के झांसी मंडल अंतर्गत वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी स्टेशन के प्लेटफार्म संख्या 3 पर वॉशेबल एप्रन को हटाकर नई गिट्टीरहित पटरी बिछाने के कार्य के चलते कोटा मंडल से गुजरने वाली खजुराहो–उदयपुर–खजुराहो एक्सप्रेस के संचालन में अस्थायी परिवर्तन लागू किए गए हैं। रेलवे प्रशासन द्वारा यात्रियों से अपील की गई है कि यात्रा आरंभ करने से पूर्व गाड़ियों की स्थिति, समय एवं ठहराव संबंधी अद्यतन जानकारी के लिए भारतीय रेल की आधिकारिक वेबसाइट www.enquiry.indianrail.gov.in अथवा एनटीईएस मोबाइल ऐप का उपयोग अवश्य करें। समपार फाटक बंद रहेगा मोतीपुरा चौकी–धरनावदा स्टेशनों के मध्य स्थित मानव सहित समपार फाटक संख्या 84 पर आवश्यक रेल पथ अनुरक्षण कार्य किए जाने के कारण यह फाटक 25 नवम्बर 2025 को प्रातः 11:00 बजे से 27 नवम्बर 2025 शाम 05:00 बजे (17:00 बजे) तक सड़क यातायात के लिए बंद रहेगा। इस अवधि में बड़े वाहन छबड़ा–कुम्भराज–गुना मार्ग से गुजरेंगे, जबकि छोटे वाहनों हेतु LHS 84 (अंडरपास) उपलब्ध रहेगा।रेलवे प्रशासन ने यात्रियों एवं स्थानीय नागरिकों से वैकल्पिक मार्ग अपनाने की अपील की है।

Railway News: टिकट चैकिंग से 75 करोड़ 82 लाख का राजस्व, पमरे को सात माह में अर्जित

Railway News

Railway News 75 crore 82 lakh revenue earned by WCR from ticket checking in seven months भोपाल। पश्चिम मध्य रेल महाप्रबंधक के मार्गदर्शन एवं प्रमुख मुख्य वाणिज्य प्रबंधक के निर्देश पर तीनों मण्डलों में यात्री गाड़ियों एवं स्टेशनों पर समय-समय पर चलाए गए टिकट जांच अभियानों में चालू वित्तीय वर्ष के अप्रैल से अक्टूबर 2025 तक कुल 11 लाख मामले पकड़े और अतिरिक्त किराया एवं जुर्माना सहित कुल 75 करोड़ 82 लाख रूपए का राजस्व अर्जित किया है। जो इसी अवधि में पिछले वर्ष वसूले गये जुर्माने (कुल 67 करोड़ 44 लाख रूपए) की तुलना में 12.42 प्रतिशत अधिक है। सात माह में परफॉरमेंस:- भोपाल मण्डल के टिकट निरीक्षकों ने टिकिट जाँच अभियान से बिना टिकिट/अनबुक्ड लगेज/अनियमित टिकिट लेकर यात्रा करने वालों के विरुद्ध 3 लाख 63 हजार प्रकरण से रेलवे ने 23 करोड़ 29 लाख रुपये का जुर्माना यात्रियों से वसूल किया है। रेल प्रशासन यात्रियों से अनुरोध करता है कि बिना टिकट यात्रा ना करें। उचित टिकट लेकर ही यात्रा करें, ताकि यात्रा के दौरान किसी प्रकार की असुविधा ना हो। वाणिज्य विभाग एवं आरपीएफ के समनव्य से पश्चिम मध्य रेल भोपाल मंडल यात्रियों को सुरक्षित यात्रा कराने के उद्द्येश्य से ट्रेनों में टिकट चैकिंग अभियान आगे भी चलाये जाते रहेंगे।

नकली नोट गिरोह का भंडाफोड़: छापने के उपकरण बरामद, मास्टरमाइंड सहित तीन गिरफ्तार

Fake currency racket

Fake currency racket busted Printing equipment recovered mastermind and three others arrested भोपाल। खंडवा पुलिस ने नकली नोटों की छपाई और प्रसार में सक्रिय एक अंतरजिला गिरोह का पर्दाफाश किया है। इस कार्रवाई में गिरोह के मास्टरमाइंड डॉ. प्रतीक नवलखे सहित तीन आरोपियों को भोपाल से गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से 25 हजार रुपए के नकली नोट, 9 मोबाइल फोन, 1 लैपटॉप, 32 एटीएम कार्ड, 15 चेक बुक, ड्रायर मशीन सहित बड़ी मात्रा में सामग्री बरामद की गई है। 19 लाख 78 हजार रुपये थाना जावर क्षेत्र के ग्राम पेठिया में विगत 2 नवंबर 2025 को मुखबिर की सूचना पर मौलाना जुबेर के कमरे में दबिश दी गई थी। पुलिस ने वहां से 19 लाख 78 हजार रुपये के नकली नोट और नोट छापने के उपकरण बरामद किए थे। प्रकरण दर्ज कर इसकी विवेचना थाना प्रभारी जावर निरीक्षक श्याम सिंह भादले द्वारा लगातार की जा रही है।मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक खंडवा मनोज कुमार राय ने अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) महेंद्र तारनेकर के नेतृत्व में विशेष जांच दल (SIT) का गठन किया था। SIT ने लगातार तकनीकी और मैदानी स्तर पर विवेचना लगातार जारी की जा रही थी। किराए के मकान में छिपे पुलिस को विवेचना के दौरान जानकारी मिली कि आरोपी मौलाना जुबेर को नकली नोट उपलब्ध कराने वाला मुख्य आरोपी बुरहानपुर निवासी डॉ. प्रतीक नवलखे है। इसके बाद मुखबिर से पुलिस टीम को सूचना प्राप्त हुई कि मामले में शामिल आरोपी भोपाल के बागमुगलिया क्षेत्र स्थित एक किराए के मकान में छिपे हुए हैं। सूचना पर कार्रवाई करते हुए जावर थाना पुलिस टीम ने आज 23 नवंबर 2025 को भोपाल में दबिश दी और तीन आरोपी प्रतीक नवलखे (निवासी बुरहानपुर, उम्र 43), गोपाल उर्फ राहुल (निवासी हरदा, हाल निवासी बागमुगलिया भोपाल, उम्र 35) तथा दिनेश गोरे (निवासी अमरावती, महाराष्ट्र, उम्र 43) को गिरफ्तार किया। सभी आरोपियों के कब्जे से पुलिस ने 25 हजार रुपए के नकली नोट, 9 मोबाइल फोन, 1 लैपटॉप, 32 एटीएम कार्ड, 15 चेक बुक, ड्रायर मशीन सहित बड़ी मात्रा में सामग्री बरामद की है। पुलिस सदैव प्रतिबद्ध मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा की गई त्वरित और समन्वित कार्रवाई के परिणामस्वरूप नकली मुद्रा के प्रसार में सक्रिय एक संगठित गिरोह का पर्दाफाश संभव हो सका। पुलिस की सतर्कता, तकनीकी विश्लेषण और टीमवर्क से प्रदेश में आर्थिक अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित हुआ है।नागरिकों की सुरक्षा और कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने की दिशा में मध्यप्रदेश पुलिस सदैव प्रतिबद्ध है तथा भविष्य में भी ऐसे प्रकरणों में कठोर और निर्णायक कार्रवाई जारी रहेगी।

MP DaK Vibhag: राज्य स्तरीय फिलेटेली प्रदर्शनी ‘मेपेक्स 2025’, विजेताओं को पुरस्कार

MP DaK Vibhag:

MP DaK Vibhag State Level Philately Exhibition Mapex 2025 Awards to Winners भोपाल। मध्य प्रदेश डाक परिमंडल द्वारा आयोजित राज्य स्तरीय फिलेटेली प्रदर्शनी ‘मेपेक्स 2025’ का समापन समारोह बड़े उत्साहपूर्वक सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में विश्वास कैलाश सारंग सहकारिता, खेल एवं युवा कल्याण मंत्री उपस्थित थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता विनीत माथुर मुख्य पोस्टमास्टर जनरल, मध्य प्रदेश डाक परिमंडल, भोपाल ने की। विशेष अतिथि के रूप में डॉ. सिद्धार्थ चतुर्वेदी कुलाधिपति, (SGSU) और को-डायरेक्टर (विश्वरंग) उपस्थित थे। सहकारिता, खेल एवं युवा कल्याण मंत्री विश्वास कैलाश सारंग ने इस अवसर पर कहा कि “इस प्रकार के आयोजन युवा पीढ़ी में नव-रुझान जगाते हैं तथा इतिहास, संस्कृति और नवप्रवर्तन को जोड़ने का माध्यम बनते हैं।” उन्होने कहा कि यह केवल एक प्रदर्शनी ही नहीं है बल्कि इस प्रदर्शनी मे डाक टिकटों के माध्यम से देश व प्रदेश के विकास को अच्छे से प्रदर्शित किया गया है। मुझे खुशी है कि इस प्रदर्शनी में बड़ी मात्रा में बच्चों ने भाग लिया। उन्होने आगे कहा कि पहले डाक विभाग केवल पत्र बाँटता था परंतु अब डाक विभाग दूरस्थ ग्रामीण क्षेत्रों में कई प्रकार की सेवाएं दे रहा है। डाक टिकटों का प्रदर्शन पोस्टमास्टर जनरल विनीत माथुर ने अतिथियों का स्वागत करते हुए कहा कि बच्चों के लिए यह प्रदर्शनी काफी ज्ञानवर्धक रही। इस प्रदर्शनी में 25000 से अधिक डाक टिकटों का प्रदर्शन किया गया है तथा विभिन्न श्रेणियों की 84 से अधिक प्रविष्टियों को पुरस्कृत किया जा रहा है। इस अवसर पर पुरस्कार प्राप्त करने वाले विजेताओं को हार्दिक बधाई दी। इसके पूर्व प्रथम सत्र में शुभरंजन सेन प्रधान मुख्य वनसंरक्षक, भोपाल मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित थे। पुस्तकों का विमोचन पीपुल्स ग्रुप एवं पीपुल्स यूनिवर्सिटी पर विशेष आवरण का इस अवसर पर विमोचन किया गया। इसके साथ ही स्टैम्प डिज़ाइन प्रतियोगिता, खत पर वार्ता और कार्यशाला का आयोजन भी किया गया। इस अवसर पर ओम पटौदी एवं उमेश कुमार नीमा वरिष्ठ फिलेटेलिस्ट की पुस्तकों का विमोचन किया गया। कार्यक्रम के अंत में मुख्य अतिथि द्वारा विभिन्न श्रेणियों में समीर भदोरीया, अरुण बिंदल, हेमंत कुमार जैन, आलोक खादीवाला, पदमिनी शर्मा, वृन्दा नायडू तथा देविका खरे को मेडल प्रदान किए गए। महेश चन्द्र शर्मा को ट्रेडीशनल फिलेटेली में गोल्ड प्लस सीपीएमजी ट्रॉफी से नवाजा गया। भावनाओं से भरी चि‌ट्ठियाँ प्रदर्शनी के दौरान विभिन्न सांस्कृतिक आयोजन किए गए जिसका सभी दर्शकों ने भरपूर आनंद लिया। इन आयोजनो में स्मिता नामदेव एवं राहुल्य शर्मा का सितार वदन, सुरेखा कामले का ध्रुपद गायन, महेश मालिक व ऋषभ मालिक की वायलिन वादन पर प्रस्तुति ने सदन की तारीफ बटोरी। “भावनाओं से भरी चि‌ट्ठियाँ कहाँ खो गई है” विषय पर संजय श्रीवास्तव द्वारा मनमोहक सोलो प्रस्तुति दी गई। प्रदर्शनी के दौरान आकर्षण का मुख्य केंद्र मस्कट “डाक सिंग” रहा जिसके साथ सेलफ़ी हेतु दर्शकों की होड़ लगी रही। इस अवसर पर शाहनवाज़ आलम महाप्रबंधक वित्त, पवन कुमार डालमिया निदेशक डालमिया जूरी मेंबर प्रतिसाद नवगाँवकर तथा राजेश पहाडिया उपस्थित थे।

BJP Office: SIR में समाज के साधु-संतों का सहयोग, प्रतिनिधियों की बैठक

BJP Office

BJP Office Support of the saints and sages of the society in SIR meeting of representatives भोपाल। भारतीय जनता पार्टी के भोपाल जिलाध्यक्ष श्री रविन्द्र यति के नेतृत्व में शनिवार को भाजपा प्रदेश कार्यालय में एसआईआर को लेकर भोपाल जिले के विभिन्न समाजों के साधु संत एवं समाज के प्रतिनिधियों की बैठक को संबोधित किया। धर्मगुरु अनिलानंद महाराज, मध्यप्रदेश परशुराम कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष विष्णु राजोरिया, हिंदू उत्सव समिति भोपाल के अध्यक्ष चंद्रशेखर तिवारी सहित विभिन्न समाजों के प्रमुखजन मंचासीन रहे। बैठक को एसआईआर समिति के संयोजक व विधायक भगवानदास सबनानी भोपाल के नवनियुक्त संभाग प्रभारी नागदा विधायक तेजबहादुर सिंह चौहान एवं सह संयोजक प्रदेश मंत्री रजनीश अग्रवाल ने भी बैठक में संबोधित किया। पात्र लोगों को लाभ भाजपा जिलाध्यक्ष रविन्द्र यति ने कहा कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व वाली मध्यप्रदेश की भाजपा सरकार द्वारा जनकल्याण के लिए कई योजनाएं चलाई जा रही है। कार्यकर्ता घर-घर लोगों से संपर्क कर उन्हें भाजपा सरकारों द्वारा चलाई जा रही योजनाओं की जानकारी पहुंचाएं और पात्र लोगों को लाभ दिलाएं। एसआईआर को लेकर विपक्षी दलों द्वारा जनता को भ्रामक जानकारी देकर भ्रमित करने का कार्य भी किया जा रहा है। रविन्द्र यति ने कहा हमें जनता को यह बताना होगा कि एसआईआर किसी भी मतदाता का नाम काटने के लिए नहीं है। एसआईआर सिर्फ मतदाता सूची के सटीक शुद्धिकरण के लिए चलाया जाने वाला अभियान है। पार्टी के सभी कार्यकर्ता 4 दिसंबर तक चलने वाले इस अभियान में पूर्ण समर्पण के साथ जुट जाएं। श्री यति ने कहा कि सभी समाज के प्रमुखों का सहयोग लोकतांत्रिक प्रक्रिया को सशक्त बनाएगा और मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान को गति प्रदान करेगा। बाहरी मतदाता एसआईआर समिति के संयोजक व विधायक भगवानदास सबनानी ने कहा कि एसआईआर के लिए प्रत्येक कार्यकर्ता प्रतिदिन समय निकालकर अपने वार्ड के प्रत्येक बूथ पर जाएं। यह देखें कि उनके क्षेत्र के कौन-कौन से मतदाता काम के सिलसिले में बाहर गए हैं, किसकी मृत्यु हो चुकी है और कौन सा मतदाता बाहरी है। किसी एक व्यक्ति का नाम अनेक जगहों पर मतदाता सूची में दर्ज है, तो ऐसे प्रकरण आते हैं इस बात को निर्वाचन आयोग की जानकारी में लाएं और यह सुनिश्चित कराएं कि उस मतदाता का नाम एक ही स्थान पर रहें। बैठक में सिंधी, ब्राहम्ण, राठौड, माझी, स्वर्णकार, जोगी, साहू, विश्वकर्मा, नामदेव, कलार, यादव, पाल, चौरसिया, सेन एवं राजपूत समाजों के साधु संत, प्रतिनिधिगण विशेष रूप से शामिल हुए।

एकल सुविधा केन्द्र: मेले में 105 युवाओं को मिला रोजगार, L&T कंपनी ने देशभर में किया चयन

employment fair

Single Facility Centre 105 youth got employment in the fair L&T company selected भोपाल। बालाघाट पुलिस द्वारा नक्सल प्रभावित क्षेत्रों के युवाओं को मुख्यधारा से जोड़ने और उन्हें स्वरोजगार एवं रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से संचालित “एकल सुविधा केन्द्र” लगातार महत्वपूर्ण उपलब्धियाँ दर्ज कर रहा है। इसी क्रम में 36वीं बटालियन, कनकी में दिनांक 9 से 11 सितम्बर 2025 तक तीन दिवसीय रोजगार मेला आयोजित किया गया था, जिसमें लार्सन एंड टुब्रो लिमिटेड (Larsen & Toubro Ltd.) द्वारा 105 युवाओं का प्रथम चरण में टेक्नीशियन पद पर चयन किया गया। निशुल्क प्रशिक्षण कंपनी द्वारा चयनित सभी युवाओं को हैदराबाद में दो माह का निशुल्क प्रशिक्षण दिया गया, जिसमें रहने, भोजन एवं यात्रा की संपूर्ण व्यवस्था भी कंपनी द्वारा ही की गई थी। अब इन सभी 105 युवाओं ने अपने प्रशिक्षण को सफलतापूर्वक पूर्ण कर लिया है तथा उन्हें देश के विभिन्न बड़े शहरों में L&T कंपनी के तकनीशियन के रूप में पदस्थ कर किया गया है। इनमें मुंबई, पुणे, चेन्नई, बंगलुरु, हैदराबाद और अहमदाबाद जैसे औद्योगिक केंद्र शामिल हैं। यह उपलब्धि न केवल इन युवाओं के लिए गर्व का क्षण है, बल्कि पूरे बालाघाट जिले के लिए प्रेरणास्रोत उदाहरण भी है। पुलिस प्रशासन का लक्ष्य “एकल सुविधा केन्द्र” की यह पहल युवाओं को न केवल रोजगार दिलाने का माध्यम है, बल्कि यह सामाजिक परिवर्तन की दिशा में एक ठोस कदम भी है। पुलिस प्रशासन का लक्ष्य है कि आने वाले समय में ऐसे रोजगार मेलों का नियमित आयोजन किया जाए ताकि अधिक से अधिक युवाओं को राष्ट्रीय एवं बहुराष्ट्रीय कंपनियों में रोजगार के अवसर प्राप्त हों सकें। साथ ही, प्रशिक्षण के माध्यम से युवाओं में आत्मविश्वास और आत्मनिर्भरता की भावना विकसित की जाए जिससे वे स्थायी आजीविका की दिशा में अग्रसर हों। विकास का नया अध्याय इस पहल ने बालाघाट पुलिस की छवि को केवल कानून-व्यवस्था बनाए रखने वाली संस्था के रूप में ही नहीं, बल्कि एक सामाजिक संरक्षक और विकास सहयोगी संस्था के रूप में स्थापित किया है। इस सफलता के साथ “एकल सुविधा केन्द्र” ने यह सिद्ध कर दिया है कि पुलिस और समाज के संयुक्त प्रयासों से नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में शांति, समृद्धि और विकास का नया अध्याय लिखा जा सकता है।