Public Sootr

लहर खबरों की

Public Sootr

Writer News & Blogger

NSUI Bhopal: फार्मेसी काउंसिल अध्यक्ष हटाने की मांग, मुख्यमंत्री से शिकायत

NSUI

NSUI Bhopal Demand for removal of Pharmacy Council President complaint to Chief Minister भोपाल। मध्यप्रदेश फार्मेसी काउंसिल के अध्यक्ष संजय जैन द्वारा शुक्रवार को छात्र तुषार के साथ की गई मारपीट और धमकी की घटना ने प्रदेशभर में रोष पैदा कर दिया है। इस गंभीर प्रकरण को लेकर एनएसयूआई ने मुख्यमंत्री, मुख्य सचिव व प्रमुख सचिव को शिकायत कर कठोर कार्रवाई की मांग की है। एनएसयूआई प्रदेश उपाध्यक्ष रवि परमार ने मुख्यमंत्री, मुख्य सचिव, एवं प्रमुख सचिव, लोक स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा को विस्तृत शिकायत पत्र प्रेषित कर संजय जैन को तत्काल प्रभाव से पद से हटाने तथा उनके विरुद्ध दंडात्मक कार्रवाई सुनिश्चित करने की मांग की है। रवि परमार ने पत्र में उल्लेख किया गया है कि दिनांक 28 नवंबर 2025 को छात्र तुषार रजिस्ट्रेशन संबंधी शिकायत लेकर फार्मेसी काउंसिल कार्यालय पहुंचे थे, जहां अध्यक्ष संजय जैन, कर्मचारियों और गार्डों द्वारा उन्हें घसीटकर अंदर ले जाकर बंधक बनाया गया, कमरे में बंद किया गया तथा बेरहमी से मारपीट करते हुए जान से मारने की धमकी दी गई यह न केवल संवैधानिक पद की मर्यादा का उल्लंघन है बल्कि कानूनन गंभीर अपराध भी है। एनएसयूआई की प्रमुख मांगें पत्र में एनएसयूआई की चेतावनी जिला अध्यक्ष अक्षय तोमर ने कहा कि यदि सरकार इस गंभीर घटना पर तुरंत कार्रवाई नहीं करती है, तो एनएसयूआई प्रदेशभर में आंदोलन को और व्यापक करेगी छात्रों पर अत्याचार किसी भी परिस्थिति में स्वीकार नहीं किया जाएगा। संजय जैन को पद से हटाना और उनके खिलाफ अपराध दर्ज करना अनिवार्य है।” तोमर ने कहा है कि यह मामला केवल एक छात्र की सुरक्षा का नहीं, बल्कि पूरे प्रदेश में शिक्षा और स्वास्थ्य संबंधी परिषदों की विश्वसनीयता का प्रश्न है। इसलिए सरकार को तुरंत कड़ा निर्णय लेना चाहिए।

Air Quality: स्प्रे मशीनों से सड़कों पर पानी का छिड़काव, निगम कर रहा काम

air quality

Air Quality Spray machines are spraying water on the roads corporation is doing the work भोपाल। नगर निगम द्वारा शहर में वायु गुणवत्ता सुधार एवं हवा में धूल के कणों को जमीन पर लाने के दृष्टिगत लगातार फॉगर मशीनों एवं ट्रेक्टर माउंट स्प्रे मशीन के माध्यम से पानी का छिड़काव किया जा रहा है। लगातार छिड़काव के कारण वायु गुणवत्ता सूचकांक में कमी भी परिलक्षित हो रही है। 2 फॉगर मशीनों और 5 टेक्टर निगम आयुक्त के निर्देश पर शहर की वायु गुणवत्ता को बेहतर बनाये रखने और हवा में सम्मिलित धूल के कणों को जमीन पर लाने के दृष्टिगत निगम द्वारा शहर में 02 फॉगर मशीनों और 05 टेक्टर माउंट स्प्रे मशीनों से लगातार सड़कों पर काफी ऊंचाई तक एवं सड़कों के किनारे पेड़ों आदि पर शाम 07ः30 बजे से प्रातः 06ः00 बजे तक पानी का छिड़काव किया जा रहा है। क्षेत्र में सुधार निगम द्वारा न्यू मार्केट, रोशनपुरा, रंगमहल, टी.टी.नगर थाना क्षेत्र, तात्याटोपे नगर स्टेडियम रोड, माता मंदिर, मैनिट कॉलेज, लालघाटी, एयरपोर्ट मेन रोड, गांधी नगर, कोहेफिजा, एमएलए रेस्ट हाउस, स्टेट बैंक चौराहा रॉयल मार्केट, कलेक्टर कार्यालय, पर्यावास प्रदूषण केन्द्र, मनीषा मार्केट, चार इमली, 10 नंबर मार्केट, अरेरा कालोनी क्षेत्र, हनुमान मंदिर 1100 क्वाटर्स, सुभाष स्कूल, ईदगाह हिल्स, सुल्तानिया रोड, पुराना सचिवालय, 06 नंबर मार्केट, नेहरू नगर, जैन मंदिर सेकेण्ड स्टॉप, तुलसी नगर, भारतमाता चौराहा, होटल पलाश, श्यामला हिल्स, पर्यावास भवन सहित शहर के अन्य क्षेत्रों में वायु गुणवत्ता में सुधार हेतु लगातार पानी का छिड़काव किया जा रहा है।

Art & Culture: मानव संग्रहालय, “पंजाब की पारंपरिक सांस्कृतिक विरासत पर विशेष प्रदर्शनी”

Art & Culture

Art & Culture Museum of Manav Special Exhibition on Traditional Cultural Heritage of Punjab भोपाल। इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मानव संग्रहालय विभिन्न भारतीय समुदायों की लोक–संस्कृति, पारम्परिक तकनीक और जीवन–शैली को प्रदर्शित करने हेतु एक महत्त्वपूर्ण राष्ट्रीय संस्थान के रूप में जाना जाता है। इसी श्रृंखला के अंतर्गत संग्रहालय में आगामी दिनों में पंजाब की बहुआयामी सांस्कृतिक विरासत पर केंद्रित एक विशेष प्रदर्शन का आयोजन किया जा रहा है। विशेषताओं से परिचय संग्रहालय में इस प्रदर्शनी का उद्घाटन आज 29 नवंबर को शाम 4 बजे भारतीय पुलिस सेवा के सेवानिवृत्त वरिष्ठ अधिकारी सरबजीत सिंह द्वारा किया जायेगाI यह कार्यक्रम संग्रहालय के आवृति प्रांगण में संपन्न होगा, जिसका उद्देश्य दर्शकों को पंजाब के ग्रामीण जीवन, कृषि–आधारित अर्थव्यवस्था, धार्मिक–आध्यात्मिक परंपराओं तथा सामाजिक–सांस्कृतिक विशेषताओं से परिचित कराना है। मुख्य विशेषताएँ सांस्कृतिक संवाद को बढ़ावा संग्रहालय के जन संपर्क अधिकारी हेमंत बहादुर सिंह परिहार ने कार्यक्रम का उद्देश्य बताते हुए बताया कि भारतीय सांस्कृतिक विविधता का व्यापक परिचय कराना,पारम्परिक ज्ञान–प्रणालियों और जीवन–शैली को नई पीढ़ी के सामने प्रस्तुत करना,स्थानीय समुदायों की भागीदारी के माध्यम से सांस्कृतिक संवाद को बढ़ावा देना,एवं पंजाब की कृषि, संस्कृति और सामाजिक संरचना को व्यापक रूप से प्रदर्शित करना।

Nagar Nigam Bhopal: अमले ने हटाए अतिक्रमण, D-Mart, चूना भट्टी से सामान जप्त

Nagar Nigam Bhopal

Municipal Corporation Bhopal Staff removed encroachments seized goods from D-Mart and lime kiln भोपाल। नगर निगम द्वारा शहर के विभिन्न क्षेत्रों में अतिक्रमणों एवं अवैध निर्माणों को हटाने की कार्यवाही निरंतर जारी है। इसी तारतम्य में निगम के अतिक्रमण निरोधक दस्ते के दलों ने सीएम हेल्प लाईन, कॉल सेंटर व अन्य माध्यमों से प्राप्त शिकायतों के निराकरण तथा निगम की नियमित कार्यवाही के तहत शहर के विभिन्न क्षेत्रों में अतिक्रमण कर लगाये गये ठेले, गुमठियां, सब्जी आदि की दुकानें सहित अन्य प्रकार के अतिक्रमणों को हटाने के साथ ही अवैध रूप से बनाये गये शेड, चबूतरे, छप्पर, झुग्गी, पक्का जीना, मुर्गे के पिंजरे आदि को भी हटाने की कार्यवाही की और ठेले, तखत, काउंटर, तराजू, लाईट, स्टैण्ड, पल्लियां, टेबिल, स्टूल आदि सहित अन्य प्रकार का सामान जप्त किया। क्षेत्रों में अतिक्रमण निगम आयुक्त संस्कृति जैन के निर्देश पर निगम के अतिक्रमण निरोधक दस्ते के दलों ने शुक्रवार को कोलार विषाल मेगा मार्ट, निर्मलादेवी गेट, ललिता नगर, डीमार्ट, चूना भट्टी, सर्वधर्म कालोनी, जे.के. हास्पिटल, साकेत नगर, एम्स गेट नं0-3, रानी कमलापति रेल्वे स्टेषन, 11 नम्बर सांई बोर्ड, बाबा नगर, एम.पी. नगर जोन-1 एक्सिस बैंक, न्यू मार्केट नो-व्हीकल जोन, काटजू हास्पिटल, ,रंगमहल, न्यू मार्केट संट्रल बैंक, जवाहर चौक सरस्वती नगर, कमला पार्क, खजूरी पिलिया गांव, अयोध्या बायपास, खजूरी रोड, अषोका गार्डन मण्डी, अषोका गार्डन, रेल्वे स्टेषन प्लेटफार्म नं0-1, जहांगीराबाद मेन रोड, हमीदिया रोड, हमीदिया अस्पताल गेट, काले दरवाजा, बैरागढ़ चंचल चौराहा, गांधीनगर बस स्टेण्ड आदि क्षेत्रों में अतिक्रमणों को हटाने की कार्यवाही करते हुए सड़कों, फुटपाथों व अन्य सार्वजनिक स्थलों पर अवैध रूप से लगाये गये ठेले, गुमठियां, काउंटर, पान पार्लर, सब्जी आदि की दुकानें हटाई। टेबिल, काउंटर, तराजू खजूरी रोड क्षेत्र में वार्ड कार्यालय के पास अवैध रूप से बनाया गया 01 शेड व 01 चबूतरा, अयोध्या नगर में घर के सामने अवैध रूप से लगाई जाली, रेल्वे स्टेशन प्लेटफार्म क्र. 01 की ओर अवैध रूप से बना छप्पर एवं 01 झुग्गी, अशोका गार्डन क्षेत्र से 01 अवैध रूप से बना छप्पर तथा अशोका गार्डन पानी की टंकी के पीछे अवैध रूप से बनाया गया पक्का जीना तोड़ने की कार्यवाही की। निगम अमले ने कार्यवाही के दौरान 05 ठेले, 01 तखत, 10 पल्लियां, 07 स्टैण्ड, 03 टेबिल, 01 काउंटर, 01 तराजू सहित अन्य प्रकार का सामान जप्त किया।

MP Police: वाहन चोरो पर लगातार कार्रवाई, 44 मोटरसाइकिलें बरामद

MP Police

MP Police Continuous action against vehicle thieves 44 motorcycles recovered भोपाल। मध्यप्रदेश पुलिस ने विभिन्न जिलों में सतत निगरानी और प्रभावी अन्वेषण के माध्यम से विगत एक सप्‍ताह में वाहन चोर गिरोहों का पर्दाफाश करते हुए चोरी की कुल 44 मोटरसाइकिलें बरामद की हैं। साथ ही पुलिस ने शातिर चोरों को भी गिरफ्तार किया है। यह अभियान प्रदेशभर में वाहन चोरी पर सख्त नियंत्रण और अपराधियों के विरुद्ध त्वरित कार्रवाई की दिशा में पुलिस की प्रतिबद्धता को दर्शाता है। गिरोह का भंडाफोड़ छिंदवाड़ा जिले की कुण्डीपुरा पुलिस ने निर्णायक कार्रवाई करते हुए चार आरोपी संतोष खरपूसे, प्रमोद पुरी गोस्वामी, गगन नेवारे और सुधांशु भूषण को गिरफ्तार किया। पूछताछ में आरोपियों ने छिंदवाड़ा व बालाघाट जिलों से 20 मोटरसाइकिलें (4 बुलेट) चोरी करने की बात स्वीकार की। आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस ने एक खंडहरनुमा कमरे से लगभग 17 लाख रूपए मूल्य की मोटरसाइकिलें बरामद की है। 11 मोटरसाइकिलें बरामद गुना की जिले में चलाए जा रहे सघन वाहन चैकिंग अभियान के दौरान कोतवाली पुलिस ने भुल्लनपुरा रोड पर लाखन कुशवाह और सोनू राठौर को चोरी की मोटरसाइकिल सहित पकड़ा। पूछताछ में दोनों ने अलग-अलग स्‍थानों से 11 मोटरसाइकिलें चोरी करना स्वीकार किया। जिनकी कीमत लगभग 5 लाख 50 हजार रूपए है। इसी प्रकार उज्‍जैन के नीलगंगा पुलिस ने चोरी हुई 1 बुलेट, सागर के थाना खुरई पुलिस ने 4 मोटरसाइकिलें, कटनी में कोतवाली पुलिस 6 मोटरसाइकिल और एनकेजे पुलिस ने 1 मोटरसाइकिल तथा शाजापुर में शुजालपुर मंडी थाना पुलिस ने 1 मोटरसाइकिल बरामद कर आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इस प्रकार पुलिस ने कुल 13 मोटरसाइकिलें बरामद की है। सुरक्षा एवं विश्वास की भावना पुलिस की इन कार्रवाईयों ने एक बार फिर यह सिद्ध किया है कि मध्यप्रदेश पुलिस नागरिकों की संपत्ति सुरक्षा, अपराध पर नियंत्रण और कानून-व्यवस्था सुदृढ़ बनाने के लिए पूर्ण समर्पण के साथ कार्यरत है। तकनीकी संसाधनों, निगरानी तंत्र और तत्पर फील्ड टीमों के समन्वय से पुलिस ने वाहन चोरी जैसे अपराधों पर निर्णायक अंकुश लगाया है। यह सतत और संगठित कार्रवाई न केवल अपराधियों के मनोबल को तोड़ रही है, बल्कि आमजन में सुरक्षा एवं विश्वास की भावना को भी सुदृढ़ कर रही है।

BJP Office Bhopal: SIR समीक्षा बैठक, जिला अध्यक्ष रविंद्र यति ने की चर्चा

BJP Office

BJP Office Bhopal SIR review meeting District President Ravindra Yeti discussed भोपाल। भारतीय जनता पार्टी के भोपाल जिला अध्यक्ष रविंद्र यति ने बुधवार को भाजपा जिला कार्यालय अटल भवन में आयोजित एसआईआर समीक्षा बैठक को संबोधित किया। यति ने कहा कि जिले की टोली, मंडल अध्यक्ष, एसआईआर टोली के सदस्य तथा भोपाल जिले के सभी बूथ अध्यक्ष एवं बूथ समितियां मिलकर मतदाता सूची से संबंधित फॉर्म भरने की गति में और अधिक तेजी लाएँ। उन्‍होंने बैठक में मतदाता सूची विशेष गहन पुनरीक्षण (S.I.R.) समिति की जिला टोली के साथ विस्तृत चर्चा की। समय-सीमा में लक्ष्य जिला अध्यक्ष रविंद्र यति ने एसआईआर से जुड़े महत्वपूर्ण बिंदुओं पर विस्तार से चर्चा करते हुए कार्य की गति बढ़ाने और निर्धारित समय-सीमा में लक्ष्य प्राप्त करने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए गए। बैठक में इंदौर के पूर्व विधायक एवं S.I.R. भोपाल जिला प्रभारी गोपीकृष्ण नेमा तथा जिलाध्यक्ष रविंद्र यति ने सभी विधानसभाओं में नियुक्त BLA-1, मंडल अध्यक्षों एवं एसआईआर टोली के मंडल संयोजकों के साथ पुनरीक्षण कार्य की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की। अभियान सफल बनाने का संकल्प पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने अपने-अपने बूथों पर अधिक सक्रियता के साथ कार्य करते हुए अभियान को शत-प्रतिशत सफल बनाने का संकल्प व्यक्त किया। इस अवसर पर भोपाल जिला महामंत्री जगदीश यादव, जिला उपाध्यक्ष मनोज राठौर, राम बंसल रेनवाल, राजकुमार विश्वकर्मा, नवल प्रजापति, शंकर मकोरिया, इंद्रजीत राजपूत, योगेंद्र मुखरैया, मंडल अध्यक्ष एवं टोली सदस्य सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Bhopal News: ब्राह्मण समाज का IAS संतोष वर्मा पर फूटा गुस्सा, थाने में की शिकायत

Brahmin community

Brahmin community angry at IAS Santosh Verma files complaint at police station भोपाल। पुलिस थाना कोलार में ब्राह्मण समाज पर विवादित टिप्पणी करने वाले आईएएस संतोष वर्मा के खिलाफ शिकायत की गई।ब्राह्मण महासभा ने की कोलार इकाई के सदस्यों ने वर्मा के खिलाफ गुस्सा दिखाते हुए कठोर कार्रवाई की भी मांग पुलिस प्रशासन से की। महासभा के अध्यक्ष उमेश शर्मा ने इस मौके पर मुख्यमंत्री मोहन यादव से संतोष वर्मा को सेवा से मुक्त करने की मांग की. उन्होंने कहा कि शासकीय सेवा में ऐसे घृणित मानसिकता के लोगों को होना उचित नहीं है। शर्मा ने कहा कि संतोष वर्मा ने ब्राह्मण समाज की बहू-बेटियों को लेकर जो बात कही है, वह माफी के लायक भी नहीं है। कठोर कार्रवाई की जाए कोलार थाना प्रभारी संजय सोनी ने ब्राह्मण समाज के शिकायती आवेदन को स्वीकार करते हुए आश्वासन दिया है। समाज ने मांग की है कि वर्मा के खिलाफ जल्द से जल्द कठोर कार्रवाई की जाए. समाज के लोगों ने इस मौके पर कहा कि बीते दिनों वर्मा के द्वारा दिए गए मूर्खतापूर्ण वकतव्य के विरोध में मामला दर्ज कराने के लिए सभी ने कोलार थाना प्रभारी के समक्ष आवेदन प्रस्तुत किया। उग्र आंदोलन ब्राह्मण महासभा सदस्यों ने यह मांग भी की है कि यदि संतोष वर्मा के विरुद्ध कार्यवाही नहीं की गई तो यह आंदोलन और उग्र रूप धारण कर सकता है. जिसकी जवाबदेही मप्र शासन की होगी। इस अवसर पर उमेश शर्मा प्रदेश संगठन महामंत्री, के के द्विवेदी संभाग अध्यक्ष, सुमित्रा शुक्ला महिला प्रकोष्ठ, जितेंद्र मिश्रा जिलाध्यक्ष, भैयालाल द्विवेदी वरिष्ठ सदस्य, जे पी मिश्र, रमापति शर्मा, के के मिश्र, संकटमोचन मिश्र, संतमणि शर्मा के साथ बड़ी संख्या में कोलार क्षेत्र के ब्राहमण समाज के सदस्य उपस्थित रहे।