KVS NVS Recruitment 2025: केंद्रीय एवं नवोदय विद्यालयों में भर्ती, करें आवेदन
देशभर के युवाओं के लिए रोजगार का बड़ा अवसर आया है। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने देशभर के केंद्रीय विद्यालयों (KVS) और नवोदय विद्यालयों (NVS) में टीचिंग (Teaching) और नॉन टीचिंग (Non-Teaching) पदों पर बंपर भर्ती का एलान किया है। इसके लिए सीबीएसई की ओर से शॉर्ट नोटिफिकेशन जारी किया गया है। आवेदन प्रक्रिया 14 नवंबर से शुरू होकर 4 दिसंबर 2025 तक चलेगी। जो भी कैंडिडेट्स इस पद के लिए आवेदन करना चाहते हैं। इससे जुड़ी सारी जानकारी इस पेज के जरिए लें सकते हैं। देशभर के युवाओं के लिए अच्छी खबर आई है। सीबीएसई ने केवीएस (KVS) और एनवीएस भर्ती का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इस भर्ती के तहत टीचिंग और नॉन टीचिंग पदों पर आवेद निकाले गए हैं।इस पद के भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 14 नवंबर 2025 से शुरू होगी और 4 दिसंबर तक चलेगी। सीबीएसई ने इस भर्ती के लिए शॉर्ट नोटिफिकेशन जारी किया है।इस आवेदन की जरूरी पूरी डिटेल्स आवेदन शुरू होने के बाद जारी की जाएगी।इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट और पर आवेदन कर सकते हैं। यह भर्ती देशभर के केंद्रीय और नवोदय विद्यालयों में की जाएगी। ये खबर भी पढ़े …NIT Durgapur में बम्पर भर्ती: 118 नॉन-टीचिंग पदों के लिए आवेदन शुरू , जल्दी करें अप्लाई इतने पदों पर होगी भर्ती रिपोर्ट्स के अनुसार लगभग 10 हजार पदों पर भर्तियां होंगी।इनमें से 7444 पद टीचिंग पोस्ट के लिए बताए जा रहे हैं।वहीं 1712 पद नॉन टीचिंग कैटेगरी के लिए निर्धारित हैं।हालांकि, ये आंकड़े अस्थायी हैं और आधिकारिक पुष्टि कल होग ये खबर भी पढ़े …RO ARO Mains Exam 2026 ने घोषित की आरओ-एआरओ मेंस परीक्षा की तारीखें कैसे कर सकेंगे अप्लाई इस भर्ती में भाग लेने के लिए कैंडिडेट्स को सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट पर विजिट करना होगा। वेबसाइट के होम पेज पर आपको भर्ती से संबंधित लिंक cbse.gov.in, kvssangathan.nic.in पर क्लिक करना होगा। अब रजिस्ट्रेशन लिंक navodaya.gov.in पर क्लिक करके मांगी गई डिटेल भरकर पंजीकरण करना होगा। रजिस्ट्रेशन के बाद अभ्यर्थी लॉग इन के माध्यम से अन्य डिटेल भरकर फॉर्म को पूरा कर लें। अंत में निर्धारित फीस जमा कर फॉर्म को सबमिट कर दें और उसका एक प्रिंटआउट निकालकर अपने पास सुरक्षित रख लें। ये खबर भी पढ़े …10वीं के बाद पढ़ाई आसान, Post Matric Scholarship देगी पूरा खर्च किन पदों पर होगी भर्ती इस भर्ती के माध्यम से टीजीटी, पीजीटी, पीआरटी, कनिष्ठ सचिवालय सहायक, वरिष्ठ सचिवालय सहायक, सहायक अनुभाग अधिकारी, प्रिंसिपल सहित अन्य पदों पर नियुक्तियां हो सकती हैं। पदों का विस्तृत विवरण एवं संख्या कल नोटिफिकेशन जारी होने साथ ही साझा की जाएगी। FAQs 1. केवीएस एनवीएस भर्ती 2025 के लिए आवेदन कब शुरू होंगे?इस भर्ती के लिए आवेदन 14 नवंबर 2025 से शुरू होंगे। 2. आवेदन की अंतिम तिथि क्या है?आवेदन प्रक्रिया 4 दिसंबर 2025 तक चलेगी। 3. कितने पदों पर भर्ती की जाएगी?रिपोर्ट्स के अनुसार करीब 10 हजार पदों पर भर्ती प्रस्तावित है। 4. आवेदन के लिए कौन-सी वेबसाइट पर जाना होगा?उम्मीदवार cbse.gov.in, kvssangathan.nic.in और navodaya.gov.in पर आवेदन कर सकते हैं। 5. इस भर्ती में कौन-कौन से पद शामिल हैं?इसमें टीजीटी, पीजीटी, पीआरटी, प्रिंसिपल, क्लर्क और अन्य नॉन टीचिंग पद शामिल हैं।